शाकिब अल हसन – Live Halchal

ढाका कोर्ट ने शाकिब अल हसन को दिया झटका
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ियों में गिने जाने वाले शाकिब अल हसन के लिए हाल का समय कुछ अच्छा नहीं रहा है। देश में हुए तख्तापलट के बाद तो उनकी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। ढाका कोर्ट ने उनके देश से बाहर जाने पर बैन लगा दिया है। इसका कारण उनके ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

हालांकि, ये मामला क्रिकेट से जुड़ा हुआ नहीं है। ये मामला राजनीति का है। शाकिब आवामी लीग के सासंद हैं। इस पार्टी के कुल 15 सदस्यों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं जिसके संबंध में ढाका कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। एंटी करप्शन कमिशन द्वारा दायर की गईं दो याचिकाओं की सुनवाई करते हुए ढाका कोर्ट के स्पेशल जज मोहम्मद जाकिर हुसैन ने ये फैसला सुनाया है।

ये हैं आरोप
याचिका ने शाकिब और बाकी लोगों पर स्टॉक मार्केट में गलत तरीके से निवेश करने के आरोप हैं। ये बांग्लादेश के स्टॉक मार्केट नियमों का उल्लंघन है। कमीशन ने कहा है कि शाकिब और उनके साथियों ने 8.97 करोड़ टका का लेनदेन किया। वहीं 4.48 टका के फंड का निवेश घपले के लिए किया। इसी कारण इन सभी पर 19(1) और 24 (3) नियमों के उल्लंघन के आरोप हैं।

ये याचिका एसीसी के असिस्टेंट डायरेक्टर सज्जाद हुसैन और डिप्टी डायरेक्टर मोहम्मद रोकोनुजमान ने दायर की थी। इन दोनों ने इन सभी पर देश से बाहर जाने पर रोक लगाने की मांग की थी जिसे कोर्ट ने मान लिया। कोर्ट ने इन सभी को देश से बाहर जाने से मना किया।

क्रिकेट पर है संकट
देखना होगा कि इस फैसले का शाकिब के क्रिकेट करियर पर क्या असर होगा। बांग्लादेश के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने पाकिस्तान सुपर लीग के बाद से क्रिकेट नहीं खेली हैं। वहीं बांग्लादेश के लिए उन्होंने अक्तूबर 2024 के बाद से क्रिकेट नहीं खेली है। इसके बाद उन पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने छह महीने का बैन लगा दिया था। इस बैन के खत्म होने के बाद वह पीएसएल में खेलने पहुंचे थे।

शाकिब ने अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास लेने का फैसला किया था, लेकिन बांग्लादेश के राजनीतिक हालात में वह ऐसा कर नहीं पाए। बांग्लादेश में एक समय आवामी लीग की सरकरा थी जिसकी कमान प्रधानमंत्री शेख हसीना के हाथों में थी। इस सरकार के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हुआ था जिसका असर शाकिब पर पड़ा था क्योंकि वह इस पार्टी से सांसद थे।

कानपुर में शाकिब अल हसन ने खेल लिया अपना आखिरी टेस्ट, भारत से नहीं जाएंगे बांग्लादेश
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार खेल दिखाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली। कानपुर में खेला गया दूसरा टेस्ट बांग्लादेश के दिग्गज शाकिब अल हसन का आखिरी टेस्ट मैच साबित हो सकता है। शाकिब भारत से अपने घर भी नहीं जाएंगे और दूसरे देश में शरण लेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने दमदार खेल के दो दिन का खेल न होने के बाद भी कानपुर टेस्ट का नतीजा निकाल दिया। टीम इंडिया ने ये टेस्ट मैच सात विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। इसी के साथ बांग्लादेश के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन का टेस्ट करियर भी खत्म होता नजर आ रहा है।

सीरीज खत्म होने के बाद अब बांग्लादेशी टीम अपने देश लौटेगी लेकिन उसके सबसे बड़े क्रिकेटर शाकिब अल हसन टीम के साथ नहीं जाएंगे। वह अब किसी दूसरे देश में आसरा लेंगे और अपनी जिंदगी बिताएंगे।

शाकिब ने कर दिया था एलान
शाकिब ने कानपुर टेस्ट से पहले ही बता दिया था कि वह बांग्लादेश में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे लेकिन इसके लिए उन्हें बांग्लादेशी सरकार से स्वदेश लौटने पर सुरक्षा की गारंटी चाहिए। शाकिब ने कहा था कि अगर उन्हें ये गारंटी नहीं मिलती है तो वह घर नहीं लौटेंगे और कानपुर टेस्ट ही उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा।

शाकिब को अभी तक बांग्लादेशी सरकार की तरफ से सुरक्षा की गारंटी नहीं मिली है। ऐसे में वह उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में टेस्ट सीरीज न खेलना तय है और ऐसी स्थिति में कानपुर टेस्ट इस महान ऑलराउंडर के करियर का आखिरी टेस्ट है।

तख्तापलट के बाद निशाने पर
शाकिब बांग्लादेश में हुए तख्ता पलट के बाद निशाने पर है। शेख हसीन को प्रधानमंत्री पद से हटना पड़ा था और तभी से बांग्लादेश में गृह युद्ध जैसा माहौल है। शाकिब शेख हसीना वाली अवामी लीग के नेता है और इस पार्टी से सांसद भी रह चुके हैं। शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश की जनता में जमकर गुस्सा है और लोग इस पार्टी से जुड़े शख्स के खिलाफ कुछ भी करने को तैयार बैठे हैं।

इसी कारण शाकिब ने बांग्लादेश लौटने पर सुरक्षा की मांग की थी जिसे लेकर अभी तक कुछ भी नहीं पुख्ता नहीं कहा गया है।