शहीद दिवस – Live Halchal

100 फीट ऊंचे ध्वज का किया अनावरण, आजादी के लिए शहीद 34 लोगों को दी श्रद्धांजलि
शहीद दिवस के अवसर पर एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। जहां शनिवार को तारापुर अनुमंडल स्थित शहीद चौक पर बिहार का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

शहीद दिवस के मौके पर शनिवार को मुंगेर जिले में तारापुर अनुमंडल स्थित शहीद चौक पर बिहार का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, तारापुर जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह, जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, एसपी सैयद इमरान मसूद ने रिमोट के जरिए 100 फीट का तिरंगा फहराया। यह तिरंगा लगभग 100 फीट से भी ऊंचा तथा तिरंगे की लंबाई 30 फीट तथा चौड़ाई 20 फीट की है। जो पूरे बिहार में अब तक सबसे ऊंचे तिरंगे के रूप में जाना जाएगा। इस कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री ने 15 फरवरी 1932 देश की आजादी में शहीद हुए 34 युवा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि जिस तारापुर के लोगों को आजादी की लड़ाई में शहीद नहीं मानते थे। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में यंहा के शहीदों की चर्चा का काम किया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 फरवरी 2022 को राजकीय सम्मान का दर्जा दिया और आजादी की लड़ाई में शहीद हुए 34 वीर सपूतों की याद में शहीद स्मारक स्थापना की।

श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि तारापुर की इस मिट्टी को मैं सलाम और प्रणाम करता हूं। आजादी के 75 साल हो चुके हैं। लेकिन आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीर सपूतों का इतिहास के पन्नों में अंकित होना चहिए। स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चहिए, लेकिन वह अब तक नहीं मिला। लेकिन में अपने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि आज तारापुर का नाम बिहार और देश के लोग जानेंगे।

जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि आज के इस अवसर पर उन 34 अमर शहीदों को कोटि से नमन करते हैं, जिन्होंने देश के आजादी के लिए अपना बलिदान दिया है। आज इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पहल से पूरे बिहार में सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लहराया गया।

इन वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है शहीद दिवस
देशभर में आज शहीद दिवस मनाया जा रहा है। यह साल का दूसरा Shaheed Diwas है जिसे भरत सिंह शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर की याद में मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1931 में युवा स्वतंत्रता सैनानियों को फांसी पर लटकाया था। देश की आजादी के लिए कुर्बान होने वाले अमर शहीदों की श्रद्धांजलि में यह दिन मनाया जाता है।

देश के इतिहास में आज का दिन बेहद अहम है। आज शहीदों के सम्मान और उनके बलिदान की याद में शहीद दिवस (Martyrs’ Day) मनाया जा रहा है। हर दिन हर साल 23 मार्च को मनाया जाता है। सन् 1931 में आज ही के दिन अंग्रेजों ने भारत के युवा स्वतंत्रता सैनानी भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को फांसी पर लटकाया था। आजादी की लड़ाई में हंसते-हंसते अपनी जान कुर्बान करने वाले अमर शहीदों की श्रद्धांजलि में यह दिन मनाया जाता है।

भारत में शहीद दिवस एक नहीं, बल्कि दो बार मनाया जाता है। पहला शहीद दिवस 30 जनवरी को बापू यानी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है, जबकि साल का दूसरा शरीद दिवस हर साल 23 मार्च भारत के वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को समर्पित है। इस मौके पर जानते हैं शहीद दिवस का इतिहास और शहीद भरत सिंह के कुछ अनमोल विचारों के बारे में-

क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस?

ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाने और देश की आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए भारत माता के वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु महज 23 साल की उम्र में फांसी पर चढ़ गए थे। देश के लिए अपना बलिदान देने वाले इन वीर स्वतंत्रता सैनानियों की याद में ही हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर विभिन्न संस्थायों और सरकारी तथा गैर सरकारी संगठनों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आइए जानते हैं भरत सिंह के कुछ अनमोल विचार-

मैं एक मानव हूं और जो कुछ भी मानवता को प्रभावित करता है उससे मुझे मतलब है।

जिंदगी तो अपने दम पर ही जी जाती है, दूसरों के कंधों पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं।

कानून की पवित्रता तभी तक बनी रह सकती है, जब तक वह लोगों की इच्छा की अभिव्यक्ति करे।

सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है।

राख का हर एक कण, मेरी गर्मी से गतिमान है, मैं एक ऐसा पागल हूं, जो जेल में भी आजाद है।

इस कदर वाकिफ है मेरी कलम मेरे जज्बातों से अगर में इश्क लिखना भी चाहूँ तो इंकलाब लिखा जाता है।

जो भी विकास के लिए खड़ा है उसे हर चीज की आलोचना करनी होगी, उसे आत्मविश्वास रखना होगा और चुनौती देनी होगी।

जो नौजवान दुनिया में तरक्की करना चाहते हैं, उन्हें वर्तमान युग में महान और उच्च विचारों का अध्ययन करना चाहिए।

जिंदगी तो सिर्फ अपने कंधों पर जी जाती है, दूसरों के कंधे पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं।

बम और पिस्तौल से क्रांति नहीं आती, क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है।