शहनवाज हुसैन ने कहा- कांग्रेस नेता तोड़ रहे मर्यादा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 21 Jun 2020 10:09:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg शहनवाज हुसैन ने कहा- कांग्रेस नेता तोड़ रहे मर्यादा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 राहुल गांधी पर बीजेपी ने किया पलटवार, शहनवाज हुसैन ने कहा- कांग्रेस नेता तोड़ रहे मर्यादा, देश नही करेगा बर्दाश्त https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95/343978 Sun, 21 Jun 2020 10:09:46 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=343978 भारत चीन सीमा पर तनाव को लेकर राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस के नेता मर्यादा तोड़ रहे हैं। देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। गौरतलब है कि भारत चीन सीमा विवाद को लेकर राहुल गांधी लगातार केंद्र सराकर …]]>

भारत चीन सीमा पर तनाव को लेकर राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस के नेता मर्यादा तोड़ रहे हैं। देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। गौरतलब है कि भारत चीन सीमा विवाद को लेकर राहुल गांधी लगातार केंद्र सराकर पर हमलावर हैं। इसी बीच उन्होंने आज जापान टाइम्‍स में छपे एक ओपिनियन पीस को शेयर करते हुए ट्विटर पर पीएम मोदी को ‘सरेंडर मोदी करार दिया। इसके बाद ही शहनवाज की यह प्रतिक्रिया आई। 

शहनवाज हुसैन ने इसके बाद वीडियो जारी करके कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी मर्यादा तोड़ रहे हैं। देश का अपमान कर रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘सरेंडर मोदी कहना देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। जिस की तरह की भाषा बोल रहे,  वैसी भाषा दुश्‍मन देश का नेता भी भारत के लिए नहीं बोल सकता।

देश की जनता कांग्रेस को कभी क्षमा नहीं करने वाली है

शहनवाज ने आगे कहा कि जब से चीन और भारत के बीच तनाव पैदा हुआ है, कोई दिन ऐसा नहीं गया जब राहुल गांधी भारत और भारत के प्रधानमंत्री का अपमान नहीं करते। जिस तरह की भाषा उन्होंने बोली उसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए नहीं तो देश की जनता कांग्रेस को कभी क्षमा नहीं करने वाली है।

हताशा में ठीक से लिख भी नहीं पा रहे राहुल 

असम सरकार में मंत्री हिमंत बिस्‍व सरमा ने ट्वीट करके कहा, राहुल गांधी आप हताशा में ठीक से लिख भी नहीं पा रहे हैं। समर्पण गांधी-नेहरू परिवार की पहचान रही है। 1962 में असम को पंडित नेहरू ने लगभग दे ही दिया था, जब चीनी सेना ने बोमदिला पर कब्‍जा किया था तो नेहरू ने कहा था, ‘मेरा दिल असम के लिए लोगों के लिए रोता है।’ यह काफी शर्म की बात है।

]]>