शरद पवार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 17 Aug 2025 10:11:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg शरद पवार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 शरद पवार बोले- 1978 में वसंतदादा सरकार गिराई, फिर भी 10 साल बाद सीएम पद के लिए मेरा नाम आगे बढ़ाया https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%87-1978-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a6/627704 Sun, 17 Aug 2025 10:11:08 +0000 https://livehalchal.com/?p=627704 शरद पवार ने कहा, ‘जब मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लेने के लिए बैठक बुलाई गई तो कई नामों पर चर्चा हुई, लेकिन दादा ने कहा कि अब और चर्चा नहीं। हमें पार्टी का पुनर्निर्माण करना है। शरद इसका नेतृत्व करेंगे।’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि उन्होंने …]]>

शरद पवार ने कहा, ‘जब मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लेने के लिए बैठक बुलाई गई तो कई नामों पर चर्चा हुई, लेकिन दादा ने कहा कि अब और चर्चा नहीं। हमें पार्टी का पुनर्निर्माण करना है। शरद इसका नेतृत्व करेंगे।’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि उन्होंने 1978 में वसंतदादा पाटिल के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को गिराने की पहल की थी। इसके बावजूद उन्होंने एक दशक बाद मुख्यमंत्री पद के लिए उनका नाम आगे बढ़ाया। शरद पवार ने शनिवार को पुणे में एक कार्यक्रम में कहा कि उस समय कांग्रेस के पास इस तरह का उदार हृदय वाला नेतृत्व था।

शरद पवार ने 1999 में कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) बनाई। जुलाई 2023 में शरद पवार के भतीजे अजित पवार के तत्कालीन शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार में शामिल होने के बाद एनसीपी दोफाड़ हो गई।

पुरानी यादों में खोए शरद पवार
84 साल के राज्यसभा सांसद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रहे। उन्होंने याद किया कि आपातकाल के बाद यह भव्य पुरानी पार्टी कांग्रेस (इंदिरा) और स्वर्ण सिंह कांग्रेस में विभाजित हो गई। उस समय वह अपने गुरु यशवंतराव चव्हाण के साथ स्वर्ण सिंह कांग्रेस में ही रहे, लेकिन बाद में हुए चुनावों में किसी भी पक्ष को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला।

‘प्रमुख विरोधियों में से एक था, इसलिए सरकार गिराई’
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘आखिरकार हम एकजुट हुए और वसंतदादा को मुख्यमंत्री बनाया। हालांकि, हममें से कई युवा कार्यकर्ताओं में कांग्रेस (आई) के प्रति नाराजगी थी, क्योंकि हम चव्हाण साहब के साथ जुड़े हुए थे। इसलिए एक दूरी थी। दादा ने इसे पाटने की कोशिश की, लेकिन हमने इसका विरोध किया।’ उन्होंने याद करते हुए कहा, ‘मैं प्रमुख विरोधियों में से एक था। इस वजह से हमने सरकार गिराने का फैसला किया और हमने ऐसा किया। मैं मुख्यमंत्री बना।’

‘कांग्रेस में ऐसा ही उदार नेतृत्व था’
शरद पवार ने कहा, ‘मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं? क्योंकि 10 साल बाद हम सब फिर से एकजुट हो गए थे।’ उन्होंने आगे कहा कि जब अगले मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लेने के लिए बैठक बुलाई गई तो कई नामों पर चर्चा हुई – रामराव आदिक, शिवाजीराव निलंगेकर। पवार ने कहा, ‘लेकिन दादा ने कहा कि अब और चर्चा नहीं। हमें पार्टी का पुनर्निर्माण करना है। शरद इसका नेतृत्व करेंगे।’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कल्पना कीजिए कि जिस नेता की सरकार मैंने गिराई, उसने सब कुछ दरकिनार कर दिया और विचारधारा के लिए एकता को चुना। कांग्रेस में ऐसा ही उदार नेतृत्व था।’

]]>
EVM के खिलाफ शरद पवार गुट के विधायक ने खोला मोर्चा https://livehalchal.com/evm-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ab-%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf/602314 Sat, 08 Feb 2025 10:36:11 +0000 https://livehalchal.com/?p=602314 देश में विपक्षी पार्टियां लगातार ईवीएम के खिलाफ आवाज उठाती नजर आ रही है। पिछले दिनों राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव परिणाम को लेकर सवाल खड़े किए थे तो अब शरद पवार गुट के एक विधायक ने ईवीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक उत्तम जानकर ईवीएम के खिलाफ पद मार्च निकलाने वाले हैं …]]>

देश में विपक्षी पार्टियां लगातार ईवीएम के खिलाफ आवाज उठाती नजर आ रही है। पिछले दिनों राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव परिणाम को लेकर सवाल खड़े किए थे तो अब शरद पवार गुट के एक विधायक ने ईवीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक उत्तम जानकर ईवीएम के खिलाफ पद मार्च निकलाने वाले हैं और सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर करने वाले हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक उत्तम जानकर जल्द ही ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) एवं चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले हैं। वह ईवीएम के विरोध में 19 मार्च को अपने गांव मारकडवाड़ी से मुंबई के शिवाजी पार्क तक लॉन्ग मार्च की शुरुआत भी करेंगे।

चुनाव में मिली जीत के बाद भी ईवीएम का विरोध
बता दें, उत्तम जानकर ने 2024 के विधानसभा चुनाव में सोलापुर के मालशिरस क्षेत्र से राकांपा (शरदचंद्र पवार) के टिकट पर जीत हासिल की थी। चुनाव में जीत के बावजूद वह चुनाव परिणाम आने के बाद से ही ईवीएम के विरुद्ध आंदोलन कर रहे हैं।

एक बार उन्होंने अपने गांव मारकडवाड़ी की पंचायत से मतपत्र से मतदान कराने का प्रस्ताव भी पास करवा लिया था। लेकिन प्रशासन ने यह चुनाव नहीं होने दिया। अब जानकर ईवीएम के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि ईवीएम मशीन में बैलेट कंट्रोल एवं वीवीपैट मशीन को जोड़कर गड़बड़ियां की जा रही हैं।

पद मार्च के समापन में शामिल होंगे राहुल गांधी और शरद पवार
वह 19 फरवरी से अपने गांव मारकडवाड़ी से ईवीएम के विरुद्ध एक लॉन्ग मार्च भी निकालने की तैयारी कर रहे हैं। इस लॉन्ग मार्च में वह रोज 15 किमी चलकर 21वें दिन मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंचेंगे। मार्च के दौरान राकांपा (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले एवं शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे भी हिस्सा लेंगे।

जबकि शिवाजी पार्क में लॉन्ग मार्च के समापन के दिन होने वाली सभा में राकांपा (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शामिल होंगे।

]]>
‘स्थानीय चुनाव के लिए नहीं था INDIA गठबंधन’, शरद पवार ने भी दिए अकेले चुनाव लड़ने के संकेत! https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80/599039 Tue, 14 Jan 2025 10:17:21 +0000 https://livehalchal.com/?p=599039 हाल ही में शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी स्थानीय चुनाव में अकेले लड़ेगी। संजय राउत ने कहा कि ‘गठबंधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिलते और इससे संगठन का विकास भी बाधित होता है। हम निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ेंगे।’ महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय …]]>

हाल ही में शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी स्थानीय चुनाव में अकेले लड़ेगी। संजय राउत ने कहा कि ‘गठबंधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिलते और इससे संगठन का विकास भी बाधित होता है। हम निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ेंगे।’

महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी गठबंधन टूट की कगार पर पहुंचता दिख रहा है। दरअसल हाल ही में शिवसेना यूबीटी ने स्थानीय चुनाव अकेले लड़ने का एलान किया था। अब एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार ने भी ऐसे संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी भी स्थानीय चुनाव अकेले लड़ सकती है। शरद पवार ने कहा कि अगले 8-10 दिनों में बैठक होगी, जिसमें इस पर फैसला होगा कि चुनाव गठबंधन में लड़ा जाए या फिर अकेले।

शरद पवार ने दिए अकेले चुनाव लड़ने के संकेत
शरद पवार से जब इंडी गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘इंडी गठबंधन में कभी भी राज्य और स्थानीय चुनाव को लेकर चर्चा नहीं हुई। इंडी गठबंधन सिर्फ राष्ट्रीय स्तर के चुनाव के लिए था। महाराष्ट्र के आगामी निकाय चुनाव में हम गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे या अकेले, इसका फैसला करने के लिए अगले 8-10 दिनों में बैठक होगी।’ दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ‘दिल्ली चुनाव में, मुझे ऐसा लगता है कि हमें अरविंद केजरीवाल की मदद करनी चाहिए।’

शिवसेना यूबीटी भी अकेले चुनाव लड़ने की बात कह चुकी है
गौरतलब है कि हाल ही में शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी स्थानीय चुनाव में अकेले लड़ेगी। संजय राउत ने कहा कि ‘गठबंधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिलते और इससे संगठन का विकास भी बाधित होता है। हम निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ेंगे।’ संजय राउत ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन के लिए एक संयोजक भी नियुक्त नहीं कर सकती। उन्होंने पूछा कि गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस को बैठक आयोजित करने की जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए थी? संजय राउत ने महाराष्ट्र कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार पर भी निशाना साधा और कहा कि वे विधानसभा चुनाव में हार के लिए गठबंधन की सहयोगी पार्टियों पर आरोप लगा रहे हैं।

]]>
विधानसभा चुनाव से पहले शरद पवार की महाराष्ट्र की जनता को चिट्ठी https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%b0/590232 Sat, 16 Nov 2024 10:03:37 +0000 https://livehalchal.com/?p=590232 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र की जनता को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले लिखे गए पत्र में लोगों से गद्दारों से सवाधान रहने की अपील की। इससे पहले शरद पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके भाजपा सहयोगियों पर आगामी विधानसभा …]]>

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र की जनता को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले लिखे गए पत्र में लोगों से गद्दारों से सवाधान रहने की अपील की।

इससे पहले शरद पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके भाजपा सहयोगियों पर आगामी विधानसभा चुनावों को ‘वोट जिहाद’ का मुद्दा उठाकर धार्मिक रंग देने की कोशिश करने का आरोप लगाया। पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए 83 साल के राजनेता ने उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की टिप्पणी पर जवाब देने का काम लोगों पर छोड़ दिया। दरअसल, अजित ने कहा था कि शरद पवार के बाद नेतृत्व की अगली पंक्ति में वे होंगे।

पवार ने फडणवीस को घेरा
इससे पहले भाजपा नीत महायुति सरकार के खिलाफ एक इस्लामिक नेता की ओर से ‘वोट जिहाद’ की कथित अपील का जिक्र करते हुए फडणवीस ने शुक्रवार को इसका मुकाबला करने के लिए ‘वोटों का धर्मयुद्ध’ करने का आह्वान किया था। मतदाताओं से फडणवीस की अपील के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि यह भाजपा नेता ही थे, जिन्होंने ‘वोट जिहाद’ का मुद्दा उठाया था।

फडणवीस ने क्या कहा था?
20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पुणे के खड़कवासला में शुक्रवार को एक रैली के दौरान फडणवीस ने इस्लामिक नेता सज्जाद नोमानी का एक वीडियो का हवाला देकर दावा किया कि ‘वोट जिहाद’ का नारा लगाया गया था। इस पर उन्होंने कहा था कि अगर ‘वोट जिहाद’ होने वाला है, तो हमें वोटों का ‘धर्मयुद्ध’ भी लड़ना होगा।

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ हकीकत है: भाजपा नेता विनोद तावड़े
इससे पहले भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जारी चुनाव-प्रचार अभियान के दौरान उनकी पार्टी द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा नारा ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ एक हकीकत है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने चुनावी भाषणों में अक्सर इस नारे का इस्तेमाल किया है। भाजपा की राज्य ईकाई की नेता पंकजा मुंडे और अशोक चव्हाण ने कहा कि कथित सांप्रदायिक रंग वाला ऐसा संदेश महाराष्ट्र में उचित नहीं है। तावड़े ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि बटेंगे तो कटेंगे हकीकत है।

]]>
चुनाव से पहले एक मंच पर जुटेंगे राहुल-उद्धव और शरद पवार https://livehalchal.com/%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%9f/587681 Wed, 30 Oct 2024 09:26:17 +0000 https://livehalchal.com/?p=587681 महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने प्रसे कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी से बात कर रही है और महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) की सरकार बनाने की योजना बना रही है। महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने प्रसे कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी …]]>

महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने प्रसे कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी से बात कर रही है और महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) की सरकार बनाने की योजना बना रही है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने प्रसे कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी से बात कर रही है और महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) की सरकार बनाने की योजना बना रही है।

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा में विपक्ष क नेता राहुल गांधी छह नवंबर को महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई का दौरा करेंगे। इस कार्यक्रम में राकांपा-एसपी नेता शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे समेत महाविकास अघाड़ी के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी राज्य के लिए कांग्रेस की चुनावी गारंटी की घोषणा करेंगे। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा, शिवसेना और राकांपा की महायुति को भ्रष्टयुति बताया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की विफलताओं को भी गिनाया।

कांग्रेस ने महायुति पर साधा निशाना
महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने प्रसे कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी से बात कर रही है और महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) की सरकार बनाने की योजना बना रही है। चेन्निथला ने कहा, “हम समाजवादी पार्टी से बात कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य महाराष्ट्र में एमवीए सरकार बनाना है और हम अपने लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। ईसीआई ने महाराष्ट्र सरकार की लाडली बहन योजना पर रोक लगा दी है, क्योंकि राज्य सरकार के खजाने में पैसे नहीं हैं। सरकार की तरफ से महाराष्ट्र की महिलाओं को पैसा नहीं मिल रहा है। यह सब चुनाव से पहले बोला गया झूठ था।”

उन्होंने आगे कहा, “सभी 288 सीटों पर महाविकास अधाड़ी के उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। अगर आप एमवीए के साथ महायुति की तुलना करते हैं तो हमारे ग्रुप में कोई झगड़ा नहीं है। महायुति अब खत्म हो चुकी है। हम एमवीए में सभी पार्टियों को समान दर्जा देते हैं। महायुति में भाजपा ने राकांपा और शिवसेना की सीटों पर कब्जा कर लिया है। यह स्पष्ट संदेश है कि भाजपा अपने गठबंधन सहयोगियों को खत्म करना चाहती थी। हमने केवल उन्ही उम्मीदवारों को एबी फॉर्म दिया है, जिनके नाम की घोषणा पार्टी ने की थी। जिन कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्र रूप से नामांकन दाखिल किया था, उन्हें अपना नामांकन वापस ले लेना चाहिए।”

महाराष्ट्र में एक ही चरण में होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

]]>