शपथग्रहण में गृह मंत्री अमित शाह – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 16 Nov 2020 04:53:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg शपथग्रहण में गृह मंत्री अमित शाह – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 नीतीश कुमार के शपथग्रहण में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%aa%e0%a4%a5%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%a3-%e0%a4%ae/393702 Mon, 16 Nov 2020 04:52:59 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=393702 बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन को 125 सीटों के साथ बहुमत मिला है। इसके बाद से ही सरकार गठन को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। रविवार को हुई एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को दल का नेता चुना गया। इस तरह नीतीश कुमार सोमवार को शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री के तौर …]]>

बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन को 125 सीटों के साथ बहुमत मिला है। इसके बाद से ही सरकार गठन को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। रविवार को हुई एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को दल का नेता चुना गया।

इस तरह नीतीश कुमार सोमवार को शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। वह लगातार चौथी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। नीतीश के साथ आठ विधायक भी शपथ ले सकते हैं। नीतीश कुमार के शपथग्रहण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी के नेता नंद किशोर यादव बिहार विधानसभा के स्पीकर होंगे। यादव ने पटना साहिब विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। वह पिछली नीतीश कुमार सरकार में मंत्री थे।

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह नीतीश कुमार के शपथग्रहण में शामिल होंगे। इसके लिए वह सोमवार को पटना पहुंचेंगे। नीतीश कुमार लगातार चौथी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पटना में जदयू प्रमुख और बिहार के निवर्तमान सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। नीतीश ने रविवार शाम राज्यपाल फागु चौहान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 

]]>