वैश्विक आतंकियों – Live Halchal

हाउती विद्रोहियों को फिर वैश्विक आतंकियों के तौर पर सूचीबद्ध करने की तैयारी में अमेरिका
अमेरिकी सेना ने लाल सागर में समुद्री जहाजों की यात्रा को बाधित करने वाले विद्रोही समूह के हमलों के जवाब में देश के हाउती विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दाग कर हमला किया था। अमेरिकी और ब्रिटिश हमलों के विरोध में हाउती विद्रोहियों ने इसके गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। बीते शुक्रवार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने विद्रोही समूह को आतंकवादी समूह करार दिया था।

अमेरिका एक बार फिर यमन के हाउती विद्रोहियों को वैश्विक आतंकियों के तौर पर सूचीबद्ध करने की तैयारी कर रहा है। समाचार एजेंसी रायटर को एक अमेरिकी अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बाइडन प्रशासन हाउती विद्रोहियों को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए एक योजना की घोषणा कर सकता है।

पिछले बीते कई दिनों के दौरान अमेरिकी सेना ने लाल सागर में समुद्री जहाजों की यात्रा को बाधित करने वाले विद्रोही समूह के हमलों के जवाब में देश के हाउती विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दाग कर हमला किया था। अमेरिकी और ब्रिटिश हमलों के विरोध में हाउती विद्रोहियों ने इसके गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

वहीं, बीते शुक्रवार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने विद्रोही समूह को आतंकवादी समूह करार दिया था। जिसके बाद हाउती विद्रोहियों ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी जारी की थी।

अमेरिका ने फिर किए हमले

अमेरिका ने मंगलवार को एक बार फिर हाउती विद्रोहियों के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। अमेरिका द्वारा यह कार्रवाई हाउती विद्रोहियों द्वारा दक्षिणी लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन में मिसाइलें दागने के बाद की गई है। विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका द्वारा की गई यह तीसरी जवाबी कार्रवाई है। अमेरिकी सेना की ओर से साझा किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया है कि अमेरिका ने एक बार फिर हाउती विद्रोहियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है। हमले में किसी भी तरह की जनहानी की सूचना नहीं दी गई है।