वैलेंटाइन डे की खास प्लानिंग पर नटखट अंदाज में मुस्कुराते हुए कहा सलमान खान ने – Live Halchal

वैलेंटाइन डे की खास प्लानिंग पर नटखट अंदाज में मुस्कुराते हुए कहा सलमान खान ने
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान यूं तो अब तक तमाम दिग्गज एक्ट्रेसेज को डेट कर चुके हैं लेकिन वर्तमान में वह ऑफिशियली सिंगल ही हैं. वैलेंटाइन वीक से पहले फैन्स के मन में ये सवाल हमेशा होता है कि उनके पसंदीदा सेलेब्रिटी अपना वैलेंटाइन वीक किस तरह सेलिब्रेट करने वाले हैं. हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से यही सवाल एक जर्नलिस्ट ने पूछ लिया. चलिए जानते हैं उनका जवाब.

जब सलमान खान से पूछा गया कि वैलेंटाइन डे आने वाला है और आपकी क्या खास प्लानिंग है इस दिन को लेकर तो उन्होंने कहा नटखट अंदाज में मुस्कुराते हुए कहा, “गौर से सुनिए… वैलेंटाइन डे से मेरा क्या लेना देना भाई? या मेरा ही लेना देना है वैलेंटाइन डे से?” इसके बाद सलमान खान ने मुस्कुराते हुए कहा, “आप सभी को वैलेंटाइन्स डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. अल्लाह आपको सलामत रखे.”

इसी इंटरव्यू में जब सलमान खान से पूछा गया कि किसान आंदोलन पर उनकी क्या राय है तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मैं इस बारे में जरूर बोलूंगा. जब उनसे पूछा गया कि साल 2021 में क्या ख़ास होगा तो वो बोले सब कुछ सही होना चाहिए सब कुछ नोबल होना चाहिए. बता दें कि सलमान खान को जमीन से जुड़े रहने का शौक है और कोविड के दौरान वह ज्यादातर वक्त पनवेल के अपने फार्म हाउस पर रहे हैं.

सुपरस्टार की जिस फिल्म का फैन को बेसब्री से इंतजार है उसका नाम है राधे. ये फिल्म साल 2020 में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर चीजों के ठीक तरह से नहीं हो पाने के चलते मेकर्स फिल्म की शूटिंग नहीं कर सके. जब कोविड का असर हल्का हुआ तो मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग शुरू की और अब इस साल इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा. हालांकि अब तक इसकी रिलीज डेट नहीं आई है.