वेस्टइंडीज – Live Halchal
ईडन में खेला होबे, भारत को वेस्टइंडीज पर जीत की जरूरत
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का निर्णायक मैच खेला जाएगा, जिसमें जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी फॉर्म में लौटी है, लेकिन वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे की गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है।
पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (सर) की फाइनल लिस्ट आने की गहमागहमी के बीच भारतीय टीम रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में अपने सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज (India v West Indies) को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करनी चाहेगी।
वेस्टइंडीज की दक्षिण अफ्रीका से हार और भारत की जिंबाब्वे पर जीत ने ग्रुप-1 के सुपर-8 के इस मैच को दोनों टीम के क्वार्टर फाइनल की तरह बना दिया है, क्योंकि जो भी इस मैच को जीतेगा वह अंतिम-4 में प्रवेश करेगा। इस मैच के विजेता को पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में खेलने का मौका मिलेगा।
बल्लेबाजी फॉर्म में आई
जिंबाब्वे के खिलाफ भारत (India National Cricket Team) ने 250 से ज्यादा का स्कोर बनाकर दिखा दिया कि उसके बल्लेबाज फार्म में आ गए हैं। यही नहीं ओपनिंग में संजू सैमसन की वापसी से बाएं हाथ के बल्लेबाजों पर निर्भरता की अति में भी कुछ कमी आई है।
संजू ने केवल 24 रन बनाए लेकिन उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे कोच गौतम गंभीर (Coach Gautam Gambhir) संतुष्ट नजर आए। उनकी वजह से लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने अर्धशतक ठोककर वापसी की। तीन नंबर पर लगातार फेल हो रहे तिलक वर्मा को भी छठे नंबर पर उतारने का फैसला सही साबित हुआ। उन्होंने नंबर छह की अपनी नई भूमिका में नए इरादे के साथ बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 44 रन बनाए।
गेंदबाजी ने टेंशन बढ़ाई
एक तरफ भारत की बल्लेबाजी फार्म में आ गई तो दूसरी ओर गेंदबाजी ने चिंता बढ़ा दी है। कोलकाता पहुंची भारतीय टीम ने शनिवार को ईडन में जमकर अभ्यास किया। तिलक वर्मा भी गेंदबाजी करते नजर आए तो कोच गौतम गंभीर को कुलदीप यादव से बात करते देखा गया। वरुण ने पिछले दो मैचों में जिस तरह से गेंदबाजी की है उसे देखते हुए कुलदीप को यहां मौका दिया जाना चाहिए। हालांकि, स्पिनर वरुण यहां कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खूब खेलते हैं।
यह उनका जांचा-परखा मैदान है। यही नहीं कोच गौतम गंभीर ने भी कप्तान और कोच रहते हुए यहां की आईपीएल टीम को खिताब दिलाया है। अगर फार्म की बात की जाए तो इस रहस्यमयी स्पिनर की गेंदों में कोई रहस्य नहीं दिखाई दे रहा है। वह बहुत ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं।
चक्रवर्ती ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार ओवर में 47 रन लुटाए थे। कुलदीप ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के विरुद्ध सिर्फ एक मैच खेला था। वरुण की तरह कुलदीप ने भी आइपीएल करियर के अधिकतर मैच कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से इसी मैदान पर खेले हैं। ऐसे में वह कमाल दिखा सकते हैं।
शिवम की गेंदबाजी चिंता का विषय
जिंबाब्वे के खिलाफ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या भी अच्छी फार्म में हैं लेकिन आलराउंडर शिवम दुबे ने जिस तरह से दो ओवर में 46 रन दिए उससे टीम प्रबंधन काफी निराश दिखा। उन्होंने 10 गेंदों का एक ओवर फेंका। ईडन की पिच पर दुबे की मध्यम गति की गेंदबाजी वेस्टइंडीज के सामने उलटी पड़ सकती है।
हालांकि टीम प्रबंधन के लिए शिवम दुबे को बाहर करना आसान नहीं होगा क्योंकि उससे भारत की बल्लेबाजी सात नंबर तक सिमट जाएगी।
खूंखार हैं वेस्टइंडीज के बल्लेबाज
वेस्टइंडीज (West Indies National Cricket Team) ने इस टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। उसके बल्लेबाजों ने जिंबाब्वे की धज्जियां उड़ा दी थीं। भारत की तरह दक्षिण अफ्रीका के सामने कैरेबियाई बल्लेबाजों को कुछ दिक्कत हुई थी लेकिन उस मैच में उसकी बल्लेबाजी की गहराई का पता चला था। वहां नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद अर्धशतक लगाया था। शिमरोन हेटमायर का नंबर तीन पर आना भी अच्छा फैसला रहा है।
IND vs WI: हेड-टू-हेड
1983 के बाद से वेस्टइंडीज ने ईडन गार्डेंस में किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को नहीं हराया है, दो मैच ड्रॉ रहे और नौ मैच हारे हैं, जिनमें चार टी-20 मैच शामिल हैं।
2016 में वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्व कप जीतने के बाद से आइसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह नहीं बनाई है।
वरुण अब भी नंबर एक टी-20 गेंदबाज हैं
वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डेरेन सैमी ने रविवार को ईडन गार्डेंस में टी-20 विश्व कप में भारत के विरुद्ध अपने वर्चुअल क्वार्टर फाइनल से पहले कहा कि पिछले दो मैच में रन लुटाने के बावजूद वरुण चक्रवर्ती टी-20 क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं। चक्रवर्ती ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध अपने चार ओवर में 47 रन दिए।
भारत के पिछले सुपर आठ मैच में जिंबाब्वे जैसी कमजोर टीम के विरुद्ध भी उन्हें संघर्ष करना पड़ा। लेकिन सैमी ने साफ किया कि कुछ खराब प्रदर्शन से चक्रवर्ती का नंबर एक गेंदबाज होने का रुतबा कम नहीं होता। सैमी ने शनिवार को मैच से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछली बार जब मैंने देखा था तो मुझे लगता है कि वह टी-20 क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज थे। हम हर प्रतिद्वंद्वी टीम का सम्मान करते हैं। हमारे पास हर गेंदबाज के विरुद्ध और उनके हर बल्लेबाज के विरुद्ध योजना है।
IND vs WI: दोनों टीम इस प्रकार हैं
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), जानसन चार्ल्स, शिमरोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पावेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैंपसन, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती और जेडन सील्स।
वेस्टइंडीज की टीम को सोमवार को होने वाले टी-20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच में जिंबाब्वे के दृढ़ संकल्प से सतर्क रहना होगा।
बेहद आत्मविश्वास से भरी वेस्टइंडीज की टीम को सोमवार को होने वाले टी-20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच में जिंबाब्वे के दृढ़ संकल्प से सतर्क रहना होगा। यह दोनों टीम टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है और वे यह सिलसिला जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होगी।
वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे दोनों ने पहले दौर में अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया, लेकिन काम अभी खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि आगे और भी कड़ी चुनौतियां उनका इंतजार कर रही हैं। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के आत्मविश्वास की यह उस प्रारूप में कड़ी परीक्षा होगी, जिसमें वह वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और अपने कौशल का ऐसा नमूना पेश करते हैं जैसा शायद ही कोई अन्य टीम कर पाती है।
पूर्व चैंपियन कप्तान डेरेन सैमी की कोचिंग वाली टीम ने अभी तक एकजुट होकर प्रदर्शन किया है लेकिन उसके लिए निरंतरता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
वेस्टइंडीज ने लगातार चार मैच में जीत हासिल करके यह सुनिश्चित कर लिया है कि टी-20 विश्व कप से पहले सात द्विपक्षीय सीरीज में मिली हार अब अतीत की बात हो गई है। कैरेबियाई टीम एक बार फिर एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरी है। उसने इंग्लैंड के विरुद्ध शानदार जीत हासिल की और निचले पायदान की टीमों को आसानी से हराया।
कप्तान शाई होप (155 रन, दो अर्धशतक) ने अपनी फार्म वापस पा ली है, जबकि शिमरोन हेटमायर (134) ने नंबर तीन के बल्लेबाज की अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय किया है। जेसन होल्डर और रोस्टन चेज ने भी महत्वपूर्ण योगदान देकर टीम को मजबूती प्रदान की है। शेरफेन रदरफोर्ड (126) की विस्फोटक बल्लेबाजी वेस्टइंडीज के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई है।
इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड की ऑलराउंड क्षमता से टीम को संतुलन मिला है। वहीं, दूसरी ओर जिंबाब्वे ने अब तक के अपने प्रेरणादायक प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में नई उम्मीद जगा दी है। उसने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर सभी को चौंका दिया था और अब वह यह साबित करने के लिए प्रतिबद्ध होगा कि उसकी यह जीत महज संयोग नहीं थी।
जिंबाब्वे ने सुपर आठ में जगह बनाकर अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रहा लिया है। अब उसका सामना वेस्टइंडीज के अलावा दक्षिण अफ्रीका और भारत से होगा। उसके खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प को देखते हुए अगर वह फिर से कोई उलटफेर कर देता है तो उस पर किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए।
जिंबाब्वे के लिए युवा ब्रायन बेनेट बल्लेबाजी में स्टार खिलाड़ी साबित हुए हैं। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं और कुल 175 रन बनाकर जिम्बाब्वे की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस 22 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने टी-20 विश्व कप में अभी तक एक भी छक्का नहीं लगाया है। वेस्टइंडीज इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकता है।
मार्करम का ‘तूफान’ और दक्षिण अफ्रीका की दहाड़… पहले टी20 में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा
दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया। कप्तान एडन मार्करम की कप्तानी पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रोटियाज टीम ने 174 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173/7 रन बनाए थे, जिसमें जॉर्ज लिंडे ने 3 विकेट लिए। मार्करम और रयान रिकेलटन की अटूट साझेदारी ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 की बढ़त दिलाई।
SA vs WI 1st T20I: कप्तान एडन मार्करम की कप्तानी पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।
पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले गए इस मैच में प्रोटियाज टीम ने न केवल जीत दर्ज की, बल्कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों का लोहा भी मनवाया। अगर वर्ल्ड कप मुकाबलों को छोड़ दें, तो पिछले 8 टी-20 मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ ये साउथ अफ्रीका की पहली जीत है।
SA vs WI: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को रौंदा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत आक्रामक रही। ब्रैंडन किंग (27) और जॉनसन चार्ल्स ने पहले 4ओवरों में ही 39 रन जोड़ दिए थे। लेकिन अनुभवी स्पिनर केशव महाराज ने चार्ल्स (13) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके तुरंत बाद कॉर्बिन बॉश ने किंग को पवेलियन भेजकर विंडीज की कमर तोड़ दी।
एक समय टीम ने 95 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच हुई 74 रनों की साझेदारी ने कैरेबियाई टीम को संकट से निकाला। हालांकि, अंत में जॉर्ज लिंडे की फिरकी का जादू चला। लिंडे ने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 25 रन देकर 3 विकेट झटके, जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज 20 ओवर में 173/7 का स्कोर ही बना सकी।
मार्करम-प्रिटोरियस का धमाल
174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शुरुआत से ही कैरेबियाई गेंदबाजों को निशाने पर लिया। युवा सनसनी लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और कप्तान एडेन मार्करम ने पहले विकेट के लिए 83 रनों की शानदार साझेदारी की। प्रिटोरियस 44 रन बनाकर चेस का शिकार बने। इसके बाद नंबर-3 पर उतरे रयान रिकेलटन ने 40 रन की नाबाद पारी खेली।
मार्करम और रिकेलटन के बीच दूसरे विकेट के लिए 93 रन की अटूट साझेदारी रही। रिकेलटन ने संभलकर खेलते हुए नाबाद 40 रन बनाए और टीम को 13 गेंद शेष रहते ही जीत दिला दी। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज का दूसरा टी20 मैच 29 जनवरी को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा, जहाँ मेजबान टीम की नजरें सीरीज सील करने पर होंगी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ आज होगी टेस्ट टीम की घोषणा
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए आज भारतीय टीम की घोषणा की जाएगी। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर दुबई में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। जसप्रीत बुमराह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। श्रेयस अय्यर ने पीठ की समस्या के कारण टेस्ट से ब्रेक लिया है जबकि रवींद्र जडेजा का फिटनेस टेस्ट होगा। मानव सुथार को टीम में शामिल किया जा सकता है।
IND vs WI Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा आज की जाएगी। इसके बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर दुबई में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। जसप्रीत बुमराह ने चयनकर्ताओं को बता दिया है कि वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
India vs West Indies Test: आज होगा भारतीय टीम का एलान
वेस्टइंडीज (India vs West Indies Test India Squad Announcement Today) के खिलाफ पहला टेस्ट मैच दो अक्टूबर से अहमदाबाद में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली में होगा। इस बीच श्रेयस अय्यर ने बीसीसीआई को मेल लिखकर टेस्ट से ब्रेक लेने की बात कही है। हाल ही में आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकृत टेस्ट मैच से श्रेयस वापस लौट गए थे, जिसके बाद ध्रुव जुरैल को कप्तान बनाया गया था।
श्रेयस अय्यर ने टेस्ट से लिया ब्रेक
श्रेयस ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और बोर्ड को बताया है कि पीठ की पुरानी समस्या के इलाज के लिए उन्हें इस लंबे फार्मेट से ब्रेक चाहिए। अय्यर ने बीसीसीआई को लिखा है कि पीठ में अकड़न और थकान की समस्या के कारण वह कुछ समय के लिए लाल गेंद क्रिकेट से ब्रेक लेंगे। हालांकि विश्वस्त सूत्रों की मानें तो चयनकर्ताओं ने श्रेयस को बता दिया था कि वेस्टइंडीज (IND vs WI Test) के खिलाफ उन्हें फिलहाल टीम में नहीं चुना जाएगा।
हालांकि श्रेयस को कानपुर में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए चुना जा सकता है। जिस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज होगी, उसी बीच ये वनडे सीरीज खेली जाएगी। चयनकर्ता श्रेयस को वनडे प्रारूप में अहम खिलाड़ी के तौर पर देख रहे हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना जाएगा।
मानव सुथार को मिल सकता मौका
वहीं, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बेंगलुरु में सेंटर आफ एक्सीलेंस में हैं, जहां उनका फिटनेस टेस्ट होगा। इस बीच, सूत्रों का कहना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार को चुना जा सकता है। मानव ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकृत टेस्ट में पांच विकेट लिए हैं। 23 वर्षीय सुथार के नाम 23 प्रथम श्रेणी मैचों में 95 विकेट हैं। भविष्य को देखते हुए चयनकर्ता बाएं हाथ के स्पिनर को मौका देना चाहते हैं, जो रवींद्र जडेजा का विकल्प बन सके।
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज में मिटाया पुराना कलंक, 2-1 से अपने नाम की टी20I सीरीज
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी T20I मैच में 13 रन पटखनी दी। यह मुकाबला वेस्टइंडीज के लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला गया।
मैच में पाकिस्तान के कप्तान आगा सलमान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 189 रन बनाए। इसके जवाब में विंडीज की टीम रन ही बना सकी। इस तरह ये तीन मैचों की टी20I सीरीज पाकिस्तान ने 2-1 से अपने नाम की।
PAK vs WI 3rd T20I: पाकिस्तान ने जीती टी20I सीरीज
PAK vs WI 3rd T20I में पहले बैटिंग करने आई पाकिस्तान की शुरुआत शानदार रही। ओपनर साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने आक्रामक शुरुआत की। दोनों ओपनर्स के बीच पहले विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने कमाल की शुरुआत करते हुए एक बड़ा स्कोर बनाने की नींव रखी।
फरहान शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज ने नजर आए, जबकि अयूब पावरप्ले में टाइम लेकर धैर्य के साथ खेलते दिखे, लेकिन जब एक बार इन दोनों की पार्टनरशिप टूटी तो बाकी बैटर्स ने कुछ ज्यादा योगदान नहीं किया और स्कोर को 189 रन तक पहुंचाया।
इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत खराब रही। 15 गेंद का सामना करते हुए विकेटकीपर ज्वेल एंड्रयू 24 रन बनाकर चलते बने। एलिक ने 40 गेंद पर 60 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। कप्तान शाई होप महज 7 रन बनाकर आउट हुए। शेरफेन रदरफोर्ड ने रन बनाए और टीम को जीत दिलाने के लिए हर प्रयास किया। रोस्टन चेस रिटार्यड हर्ट होकर लौटे।
PAK vs WI: आखिरी ओवर में चाहिए थे 25 रन
वेस्टइंडीज की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 25 रन की जरूरत थी और उनके पास बचे थे 5 विकेट। शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर 51 रन बनाकर खेल रहे थे।
उम्मीद थी कि वह मैच को वेस्टइंडीज की ओर पलट सकते हैं, लेकिन आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर हसन अली ने उन्हें अपना शिकार बनाया। सहिबजादा फरहान ने उनका कैच लपका। इस ओवर की तीसरी गेंद पर गुड्डाकेश ने चौका और पांचवें गेंद पर सिक्स लगाकर अपनी ओर से कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान की टीम को अंत में मैच में 13 रन से जीत मिली।
इस तरह वेस्टइंडीज की धरती पर पाकिस्तान ने T20I में पुराना कलंक मिटा लिया है। इससे पहले खेली गई सीरीज में बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी20I सीराज में पाकिस्तान को 2-1 से मात दी थी।
PAK vs WI: पाकिस्तान का वेस्टइंडीज पर दबदबा कायम
वेस्टइंडीज के पास मौका था कि वह पाकिस्तान को 3 मैचों की T20I सीरीज में मात दे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई। आज तक के टी20I इतिहास में अभी तक वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की टी20I सीरीज कभी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं जीती है। ऐसे में वेस्टइंडीज पर पाकिस्तान का दबदबा कायम है।