वेनेजुएला – Live Halchal

संकट की घड़ी में वेनेजुएला का सहारा बना भारत
विनाशकारी भूकंप से प्रभावित वेनेजुएला को मानवीय सहायता देने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है।

इसके तहत राहत सामग्री और 41 सदस्यों वाले बचाव दल को लेकर भारतीय वायुसेना के दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमान शुक्रवार को रवाना हुए, ताकि वहां चल रहे राहत और बचाव कार्यों में मदद की जा सके।

अमिस्ताद स्पेनिश भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ मित्रता या दोस्ती होता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस मुश्किल समय में भारत वेनेजुएला की सरकार और वहां की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ एक मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन है। आपरेशन के तहत 30 टन राहत सामग्री, छह टन दवाएं, मेडिकल उपकरण, दो पोर्टेबल अस्पताल और चिकित्साकर्मी भेजे गए हैं।

भारतीय बचाव दल आपातकालीन चिकित्सा सहायता और मानवीय राहत कार्यों के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगा।

वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही, पीएम मोदी ने कहा- भारत हर संभव मदद के लिए तैयार
वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आए भूकंप के जोरदार झटकों ने भयंकर तबाही मचाई है। इस विनाशकारी भूकंप में अब तक 32 लोगों के मौत और 700 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

पीएम मोदी ने वेनेजुएला में आए भूकंप पर दुःख जताते हुए कहा कि वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप से हुई तबाही से बहुत दुख हुआ है। भारत के लोगों की तरफ से मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति, और खासकर उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।

हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

ट्रंप ने भी किया मदद का वादा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के तुरंत बाद अमेरिकी मदद की पेशकश की। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, “वेनेजुएला में शक्तिशाली भूकंप का झटका आया है। इससे बहुत बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं।

अमेरिका मदद के लिए तैयार और इच्छुक है। मैंने अपनी सरकार की सभी एजेंसियों को तेजी से काम करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। हम अपने नए और महान दोस्तों के साथ खड़े रहेंगे। शुरुआती रिपोर्ट अच्छी नहीं हैं।

अमेरिका ने शुरू किया मदद का काम

अमेरिका ने वेनेजुएला के लिए आपातकालीन मदद जुटाना शुरू कर दिया है। विदेशी सहायता के लिए अंडर सेक्रेटरी जेरेमी लेविन ने कहा “वेनेजुएला के लोगों तक जरूरी मदद पहुंचाने और उसका तालमेल बिठाने के लिए पहले ही एक आपदा सहायता टीम और टास्क फोर्स को काम पर लगा दिया है।

वेनेजुएला की अंतरिम सरकार में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर, अमेरिका इस दुखद प्राकृतिक आपदा के बाद शुरुआती अहम दिनों में खोज और बचाव दल, चिकित्सा और मानवीय सहायता का सामान और अन्य संसाधन भेजेगा।”

एक के बाद एक 20 से अधिक झटके

बता दें कि वेनेजुएला में एक के बाद एक भूकंप के दो शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। एक मिनट के अंतराल में आए 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। भूकंप के झटकों से दहशत में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद 20 से अधिक झटके महसूस किए गए।

वेनेजुएला के अधिकारियों बहुत कम हताहतों की दी जानकारी

बता दें कि भूकंप के दो तगड़े झटकों के 5 घंटे बीत जाने के बाद भी वेनेजुएला के अधिकारियों ने हताहतों के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने टीवी पर दिए भाषण में मौतों की पुष्टि तो की, लेकिन मरने वालों की आधिकारिक संख्या नहीं बताई। सरकारी मीडिया ने भी तबाही के पैमाने के बारे में सीमित जानकारी दी है।

यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, काराकस से लगभग 160 किलोमीटर (100 मील) पश्चिम में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया और एक मिनट से भी कम समय बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया।

USGS ने प्रॉम्प्ट असेसमेंट ऑफ ग्लोबल अर्थक्वेक रिस्पॉन्स (PAGER) सिस्टम का इस्तेमाल करके मरने वालों की संभावित संख्या 10,000 से 1,00,000 के बीच होने का अनुमान लगाया।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैन डिएगो के जियोफिजिसिस्ट वाशन राइट ने अल जजीरा को बताया कि PAGER संभावित असर का अनुमान लगाने के लिए भूकंप की तीव्रता, गहराई, जगह, आबादी का घनत्व, भूकंप का पुराना डेटा और इमारतों की जानकारी जैसे कारकों का तेजी से विश्लेषण करता है।

अमेरिकी हमले में मारा गया वेनेजुएला के सबसे खूंखार गैंग का सरगना
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को बड़ा दावा करते हुए घोषणा की है कि अमेरिकी सेना ने एक सटीक और घातक एयर स्ट्र्राइक में वेनेजुएला के सबसे खूंखार और बेरहम जेल गैंग ‘ट्रेन दे अरागुआ’ के शीर्ष नेता हेक्टर रस्टेनफोर्ड गुएरेरो फ्लोरेस उर्फ ‘नीनो गुएरेरो’ को मार गिराया है।

ट्रंप ने शुक्रवार शाम ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “मेरे आदेश पर अमेरिकी सेना की साउथर्न कमांड यूनिट ने ट्रेन डी अरागुआ के कुख्यात लीडर नीनो गररो को खत्म करने के लिए एक तेज और घातक हमला किया। यह संगठन दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठनों में से एक है।

मेरे सत्ता में लौटने से पहले जो बाइडन ने हमारी दक्षिणी सीमा को लाखों गैर-कानूनी अपराधियों के लिए खोल दिया था और इस विदेशी गैंग को अमेरिकी नागरिकों के साथ बलात्कार करने, उन्हें अपंग बनाने और उनकी हत्या करने की खुली छूट दे दी थी।

अपने चुनाव प्रचार के दौरान मैंने इन दरिंदों को हमारे देश से बाहर निकालने और उनके हाथों मारे गए लोगों के परिवारों को न्याय दिलाने का वादा किया था। इनमें 12 साल की मासूम जोसलिन नुंगारे, 22 साल की लेकेन रेली और अनगिनत अन्य बेगुनाह लोग शामिल थे।”

ट्रंप के अनुसार, यह कार्रवाई वेनेजुएला के सहयोग से इस सप्ताह की शुरुआत में की गई थी। ट्रंप ने आगे लिखा, “यह कार्रवाई वेनेजुएला में हमारे दोस्तों के साथ मिलकर की गई, जिनके साथ हम बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं।

इसी का नतीजा है कि ट्रेन डी अरागुआ के आतंकियों के लिए अब वेनेज़ुएला या कहीं और कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। मेरी लीडरशिप में हम इन बेरहम हत्यारों और ड्रग माफियाओं को कभी भी और कहीं भी ढूंढ निकालेंगे और उन्हें नरक की उन गहराइयों में भेज देंगे, जहां जाने के वो हकदार हैं।”

पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ ने भी इस बात की पुष्टि की है कि हमले में गुएरेरो की मौत हो चुकी है। हालांकि, वेनेजुएला के सूचना मंत्रालय ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है।

मानव तस्करी के लिए जाना जाता है ट्रेन डी अरागुआ

लैटिन अमेरिकी पुलिस के अनुसार, ‘ट्रेन डी अरागुआ’ गैंग मुख्य रूप से मानव तस्करी का नेटवर्क चलाता है। यह उन रास्तों पर नियंत्रण रखता है जिनका उपयोग वेनेजुएला और अन्य दक्षिण अमेरिकी प्रवासी बेहतर जिंदगी की तलाश में चिली, यूरोप या अन्य देशों में जाने के लिए करते हैं।

इसके अलावा, यह आपराधिक गुट पनामा से लेकर ब्राजील और एंडियन कॉरिडोर तक जबरन वसूली, फिरौती के लिए अपहरण, मनी लॉन्ड्रिंग, सुपारी देकर हत्या (कॉन्ट्रैक्ट किलिंग) और संगठित चोरी जैसे खूंखार अपराधों में भी लिप्त है। इसका सरगना गुएरेरो टोकोरोन जेल से फरार हो गया था।

इंदौर में डोनाल्ड ट्रंप का विरोध, वेनेजुएला कार्रवाई और भारत पर की टिप्पणियों से भड़का जनआक्रोश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों की संप्रभुता पर किए जा रहे कथित हमलों के विरोध में इंदौर में अनेक वामपंथी और लोकतांत्रिक संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कमिश्नर कार्यालय के सामने महात्मा गांधी मार्ग पर आयोजित किया गया, जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी नीतियों के खिलाफ जमकर नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अमेरिका अपनी तेल की भूख के चलते कई देशों में हिंसा और रक्तपात को बढ़ावा दे रहा है। प्रदर्शन स्थल पर लगाए गए पोस्टर और बैनर राहगीरों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे, जिन पर लिखे संदेशों से लोग सहमति जताते नजर आए।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को अगवा करने का आरोप
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को उनके निवास से अगवा किया है। ज्ञापन में कहा गया कि अमेरिका द्वारा ड्रग्स तस्करी के जो आरोप लगाए गए हैं, वे अब तक प्रमाणित नहीं हो सके हैं और किसी भी स्थिति में अमेरिका को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी संप्रभु देश के राष्ट्राध्यक्ष को जबरन गिरफ्तार करे।

अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन का आरोप
ज्ञापन में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय विवादों के समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय जैसी संस्थाएं मौजूद हैं। इसके बावजूद अमेरिका द्वारा की गई यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय नियमों और कानूनों का खुला उल्लंघन है।

अन्य देशों को दी जा रही धमकियों पर चिंता
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि अमेरिकी नेतृत्व द्वारा उत्तर कोरिया, रूस, चीन, ईरान, क्यूबा, मैक्सिको, कोलंबिया सहित कई देशों को खुले तौर पर धमकियां दी जा रही हैं। इसी क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा हाल ही में भारत को लेकर की गई टिप्पणी को भी अपमानजनक और अस्वीकार्य बताया गया।

वैश्विक युद्ध की ओर बढ़ती दुनिया
प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन में कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और गाजा में जारी हिंसा के पीछे भी अमेरिकी नीतियों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। आरोप लगाया गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति का आक्रामक रवैया दुनिया को परमाणु युद्ध के कगार पर ले जा रहा है।

राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग
ज्ञापन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आग्रह किया गया कि वे भारत सरकार को निर्देश दें कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणियों का कड़ा जवाब दे और देश के स्वाभिमान की रक्षा करे। साथ ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी की सम्मानपूर्वक रिहाई की मांग की गई।

वैश्विक एकता की अपील
ज्ञापन के अंत में कहा गया कि भारत सरकार को अमेरिकी नव-उपनिवेशवादी रवैये के खिलाफ वैश्विक स्तर पर अभियान चलाना चाहिए और विकासशील देशों के बीच एकता कायम करने की पहल करनी चाहिए, ताकि किसी भी देश की संप्रभुता पर हमला न हो।

क्या खतरे में वेनेजुएला में इन 10 भारतीय कंपनियों का कारोबार, अमेरिका के हमले का क्या होगा असर
लैटिन अमेरिकी देश, वेनेजुएला (Venezuela Crisis) पर अमेरिका की सैन्य कार्रवाई से पूरी दुनिया में हड़कंप मच हुआ है। क्योंकि, इसका गहरा आर्थिक असर देखने को मिल सकता है, और 10 भारतीय लिस्टेड कंपनियों पर भी इस संकट का संभावित असर देखने को मिल सकता है। क्योंकि, इन कंपनियों का वेनेजुएला में बड़ा बिजनेस और कारोबारी संबंध हैं, इसलिए भारतीय शेयर बाजार के निवेशक उन कंपनियों पर करीब से नज़र रख रहे हैं जिनका वेनेजुएला में बिजनेस है।

वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले से जियोपॉलिटिकल जोखिम बढ़ गए हैं, लेकिन अगर नई सरकार के तहत वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका के पुराने प्रतिबंधों में ढील दी जाती है, तो नए मौके भी खुल सकते हैं। चूंकि, भारत के वेनेजुएला के साथ मुख्य संबंध एनर्जी सेक्टर में हैं, जहां कई सरकारी और प्राइवेट कंपनियों ने पहले भी भारी कच्चा तेल इम्पोर्ट किया है या तेल प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी रखी है। वेनेजुएला संकट से जहां भारतीय ऑयल कंपनियों को फायदा मिल सकता है तो कुछ अन्य कंपनियों का बिजनेस प्रभावित हो सकता है।

वेनेजुएला में इन 10 भारतीय कंपनियों का बिजनेस
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफ़रीज़ समेत अन्य एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर तेल की सप्लाई फिर से शुरू होती है और प्रोडक्शन बढ़ता है, तो रिलायंस इंडस्ट्रीज और ONGC जैसी कंपनियाँ संभावित लाभार्थी हो सकती हैं।

ONGC: ओएनजीसी, अपनी ओवरसीज़ शाखा के ज़रिए दो वेनेज़ुएला तेल प्रोजेक्ट्स में सीधे इक्विटी हिस्सेदारी रखती है। प्रतिबंधों में ढील से ज़्यादा प्रोडक्शन, बेहतर कैश फ्लो और पिछले बकाया की रिकवरी हो सकती है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज: वेनेज़ुएला के भारी कच्चे तेल के सबसे बड़े पुराने इंपोर्टर्स में से एक, जो इसकी रिफाइनरियों के लिए उपयुक्त है। हाल ही में दोबारा सप्लाई शुरू होने से मार्जिन और वैल्यूएशन बढ़ने की संभावना है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन: आईओसी, कैराबोबो हेवी ऑयल प्रोजेक्ट में इक्विटी वाले एक कंसोर्टियम का हिस्सा है। ऐसे में प्रोडक्शन रुकने से इसका बिजनेस प्रभावित हो सकता है, लेकिन ऑपरेशन स्थिर होने पर फायदा होगा।

ऑयल इंडिया: ONGC और IOC के साथ एक जॉइंट वेंचर ऑयल प्रोजेक्ट में माइनॉरिटी स्टेकहोल्डर है, और इसका असर अपस्ट्रीम रुकावटों या रिकवरी से जुड़ा है।

मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स: पहले वेनेजुएला से कच्चा तेल सोर्स किया है। ग्लोबल ऑयल मार्केट फ्लो में बदलाव रिफाइनिंग इकोनॉमिक्स को प्रभावित कर सकते हैं।

इंजीनियर्स इंडिया: यह प्रोजेक्ट और बिज़नेस डेवलपमेंट के लिए कराकस में एक ओवरसीज़ ऑफिस चलाती है। वेनेजुएला में ज़मीनी स्तर पर बिगड़ते हालात से इसे स्थानीय अस्थिरता का सामना करना पड़ता है।

सन फार्मा: वेनेजुएला में एक रजिस्टर्ड सब्सिडियरी चलाती है। राजनीतिक उथल-पुथल के कारण कंपनी को फार्मास्युटिकल ऑपरेशन्स में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स: एक स्थानीय सहायक कंपनी के ज़रिए ऑपरेशन चलाती है। वेनेजुएला में मार्केट एक्सेस और सप्लाई चेन बाधित हो सकती हैं।

सिप्ला: ऐतिहासिक रूप से देश को ज़रूरी दवाएं निर्यात की हैं। आर्थिक या लॉजिस्टिक्स समस्याओं से व्यापार पर असर पड़ सकता है

जिंदल स्टील एंड पावर: वेनेजुएला के सबसे बड़े आयरन ओर माइनिंग कॉम्प्लेक्स का संचालन करती है। वहां मेटल और माइनिंग सेक्टर में इसका बड़ा दखल है।