वेट लॉस – Live Halchal

क्या वेट लॉस से जुड़े 5 मिथकों पर आप भी करते हैं यकीन?
वजन घटाना आज के दौर का एक ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है। जिम जाना, डाइटिंग करना, सुपरफूड्स खोजना लगभग हर किसी की रूटीन लाइफ का हिस्सा है। लेकिन इस भागदौड़ में हम कई बार वेट लॉस से जुड़ी अफवाहों और गलत धारणाओं का शिकार हो जाते हैं।

वेट लॉस से जुड़ी ये गलत जानकारियां न सिर्फ हमारी मेहनत को बर्बाद करती हैं, बल्कि सेहत के साथ भी खिलवाड़ करती हैं। इसलिए इन मिथकों से बचना जरूरी है। आइए वजन घटाने से जुड़े ऐसे ही 5 आम मिथकों की पोल खोलते हैं और जानते हैं उनकी सच्चाई।

मिथक 1- कार्ब्स पूरी तरह छोड़ देना चाहिए
सच्चाई- यह शायद वेट लॉस से जुड़ा सबसे खतरनाक मिथक है। कार्ब्स हमारे शरीर को एनर्जी देने का मुख्य सोर्स हैं। इन्हें पूरी तरह से छोड़ने से शरीर थका हुआ, कमजोर और चिड़चिड़ा महसूस कर सकता है। असल मुद्दा कितने कार्ब्स का नहीं, बल्कि किस तरह के कार्ब्स खा रहे हैं, यह है। होल ग्रेन ब्रेड, ब्राउन राइस, ओट्स, दालें और सब्जियों से मिलने वाले कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट फाइबर से भरपूर होते हैं और लंबे समय तक एनर्नी देते हैं। इन्हें छोड़ने की नहीं, बल्कि रिफाइंड कार्ब्स, जैसे- मैदा, चीनी, व्हाइट ब्रेड को सीमित करने की जरूरत है।

मिथक 2- देर रात खाना खाने से मोटापा बढ़ता है
सच्चाई- विज्ञान इस बात से सहमत है कि वजन बढ़ना या घटना पूरे दिन में ली गई कुल कैलोरी और खर्च की गई कैलोरी पर निर्भर करता है, न कि खाने के समय पर। अगर आपने पूरे दिन में जरूरत से ज्यादा कैलोरी ले ली है, तो चाहे आप दिन में खाएं या रात में, वजन बढ़ेगा। हां, देर रात भारी, तला-गला या ज्यादा मात्रा में खाना पाचन संबंधी समस्याएं और नींद में खलल पैदा कर सकता है, जो इनयारेक्टली वजन को प्रभावित करता है। लेकिन अगर आपको रात में भूख लगती है और आपका कैलोरी इनटेक कंट्रोल में है, तो हल्का, प्रोटीन वाला स्नैक ले सकते हैं।

मिथक 3- सिर्फ एक्सरसाइज से ही वजन कम किया जा सकता है
सच्चाई- एक्सरसाइज वेट लॉस जर्नी का सिर्फ एक पहलू है। यह सिंपल फॉर्मूला है, अगर आप जितनी कैलोरी खर्च कर रहे हैं, उससे ज्यादा खा रहे हैं, तो वजन कम नहीं होगा। एक घंटे की कड़ी कसरत भी एक बर्गर और कोल्ड ड्रिंक की कैलोरी को आसानी से कैंसल कर सकती है। वजन घटाने के लिए 80% डाइट और 20% एक्सरसाइज का फॉर्मूला अक्सर सही माना जाता है। एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है और मसल्स बनाती है, लेकिन बिना डाइट कंट्रोल के इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता।

मिथक 4- ‘लो-फैट’ या ‘फैट-फ्री’ प्रोडक्ट्स वेट लॉस के लिए परफेक्ट हैं
सच्चाई- यह कंपनियों की मार्केटिंग चाल से ज्यादा कुछ नहीं है। जब किसी प्रोडक्ट से फैट निकाला जाता है, तो उसके स्वाद को बनाए रखने के लिए उसमें चीनी, नमक और आर्टिफिशियल फ्लेवर की मात्रा बढ़ा दी जाती है। इससे प्रोडक्ट लो-फैट तो हो जाता है, लेकिन शुगर और कैलोरी से भरपूर हो सकता है, जो वजन बढ़ाने का काम करता है। हेल्दी फैट्स, जैसे नट्स, एवोकाडो और घी का सीमित मात्रा में सेवन शरीर के लिए जरूरी है।

मिथक 5- एक्सट्रीम डाइट या भूखा रहकर जल्दी वजन घटाया जा सकता है
सच्चाई- यह तरीका स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। लंबे समय तक बहुत कम कैलोरी लेने पर शरीर ‘स्टारवेशन मोड’ में चला जाता है। ऐसे में शरीर एनर्जी बचाने के लिए मेटाबॉलिज्म की रफ्तार धीमी कर देता है और मसल्स को तोड़कर एनर्जी लेने लगता है। नतीजा, वजन तो कम होगा, लेकिन मसल्स लॉस के साथ। जैसे ही आप नॉर्मल डाइट पर लौटेंगे, शरीर उस स्लो मेटाबॉलिज्म के कारण जल्दी से वजन वापस बढ़ा लेगा, जिसे ‘यो-यो इफेक्ट’ कहते हैं।

खाली पेट पी लें किशमिश का पानी, वेट लॉस के साथ मिलेंगे और भी 5 फायदे
किशमिश एक बेहद ही पौष्टिक ड्राई फ्रूट, जिसमें कई जरूरी विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। इसलिए सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

दरअसल, किशमिश का पानी आपकी सेहत के लिए टॉनिक का काम कर सकता है, जिसे नियमित रूप से पीने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियों से बचाव करने में मदद मिल सकती है। आइए जानें सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाना
किशमिश का पानी फाइबर से भरपूर होता है और इसमें नेचुरल लैक्सेटिव गुण भी पाए जाते हैं। रोजाना सुबह इसे पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है और आंतों की सफाई अच्छे से होती है। यह पेट में गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को दूर करके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम भी करता है।

एनर्जी का नेचुरल सोर्स
किशमिश में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज भरपूर मात्रा में होती है। सुबह खाली पेट इसका पानी पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है और शरीर की थकान दूर होती है। यह बिना कैफीन के एनर्जी बूस्टर का काम करता है, जिससे दिन की शुरुआत तरोताजा महसूस करते हुए की जा सकती है।

ब्लड प्यूरिफाई
किशमिश आयरन और कॉपर जैसे मिनरल्स का एक अच्छा सोर्स है। रोजाना किशमिश का पानी पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और एनीमिया जैसी समस्या से निपटने में मदद मिलती है। यह ब्लड को प्यूरिफाई करने का काम भी करता है, जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

हड्डियों को मजबूती देना
किशमिश में कैल्शियम के साथ-साथ बोरॉन भी पाया जाता है। बोरॉन, कैल्शियम को अब्जॉर्ब करने और हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। नियमित रूप से किशमिश के पानी का पीने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारी के खतरे को कम करता है और जोड़ों के दर्द में भी आराम दिलाता है।

इम्युनिटी बूस्टर
किशमिश में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित रूप से पीने से सर्दी-जुकाम जैसे मामूली इन्फेक्शन का खतरा कम होता है। यह शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़कर सेल डैमेज से भी बचाता है।

वजन कम करने में मददगार
किशमिश का पानी वजन कम करने में भी मददगार है। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर शरीर को मीठा खाने की क्रेविंग को कम करती है। साथ ही, यह फाइबर से भरपूर होने के कारण पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाव होता है और कैलोरी इनटेक कम होती है।

कैसे तैयार करें किशमिश का पानी?
इसे बनाना बेहद आसान है। रात को सोने से पहले एक मुट्ठी (लगभग 15-20) किशमिश को अच्छी तरह धोकर एक गिलास साफ पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को खाली पेट पी लें। भीगी हुई किशमिश को भी चबा-चबा कर खा सकते हैं।

इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही वेट लॉस में भी कारगर है हल्दी
वेट लॉस करने के लिए किचन में मौजूद मसाले कई मायनों में फायदेमंद होते हैं। इनमें से एक बेहतरीन मसाला हल्दी है। हल्दी वेट लॉस का एक सीक्रेट औजार है। हल्दी में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। हल्दी कोलेस्ट्रॉल, ट्राईग्लिसराइड और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

हल्दी के फायदे
पाचन के लिए भी हल्दी बहुत फायदेमंद है। इससे गैस, ब्लोटिंग और बॉवेल मूवमेंट में सुधार होता है, जिससे वेट लॉस तेजी से होता है। हल्दी बाईल के प्रोडक्शन में मदद करता है जो कि एक ऐसा डाइजेस्टिव जूस है, जो फैट के मेटाबॉलिज्म में मदद करता है।

हल्दी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है, जो कि इंसुलिन रेजिस्टेंस से बचाव करता है। इससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट डिपॉजिट नहीं होता है। इतने सारे फायदों से भरपूर हल्दी स्किन के साथ वेट लॉस में भी बहुत मददगार साबित होता है। आइए जानते हैं कि वेट लॉस के लिए कैसे करें हल्दी का इस्तेमाल-

गोल्डन वेट लॉस ड्रिंक
1.5 कप पानी गर्म करें। उबलते हुए पानी में दो चुटकी हल्दी डालें। 1 इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक मिलाएं और धीमी आंच पर उबालें। अब इस पानी को कप में छानें। ¼ टेबलस्पून काली मिर्च पाउडर और ¼ टेबलस्पून दालचीनी पाउडर मिला कर मिक्स करें। इस गोल्डन ड्रिंक को पीने से स्किन ग्लो करती है, इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है, शरीर से टॉक्सिन्स निकलते हैं और फैट कम होने में मदद मिलती है।

हल्दी स्मूदी
ब्लेंडर में 1 टेबलस्पून हल्दी डालें, ½ टेबलस्पून नींबू का रस डालें, 1 कप नट मिल्क मिलाएं, 1 कप पाइनएप्पल डालें, ½ टेबलस्पून शहद मिलाएं और ब्लेंड करें। इस स्मूदी को पीने से इंफ्लेमेशन कम होता है, एनर्जी लेवल बूस्ट होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।

डिटॉक्स हल्दी चाय
½ कप पानी उबालें। ½ टीस्पून हल्दी डालें, ½ कप दूध डालें, 1 टेबलस्पून शहद डालें, ½ टेबलस्पून अदरक डालें, 1 इंच दालचीनी डालें और उबालें। गर्म गर्म सिप करें। डिटॉक्स हल्दी चाय से हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ाता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

वेट लॉस की मेहनत पर पानी फेर सकता है कार्बोहाइड्रेट
बढ़ता वजन इन दिनों कई लोगों के लिए परेशानी की वजह बन गया है और इसलिए लोग अपना वजन घटाने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि घंटों की कसरत के अलावा लो कार्ब फूड्स खाना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे लो कार्ब फूड्स के बारे में जिन्हें डाइट में शामिल कर आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।

वेट लॉस करने के दौरान सबसे ज्यादा जिस न्यूट्रिएंट को दूर किया जाता है, वो है कार्बोहाइड्रेट क्योंकि ज्यादा कार्ब्स के सेवन से वेट गेन होता है। यही कारण है कि लोग लो कार्ब डाइट की तरफ स्विच होते जा रहे हैं। जब डाइट में कार्ब्स की मात्रा डेली कैलोरी इंटेक का 10 से 15% तक सीमित हो जाता है तो ये लो कार्ब डाइट कहलाता है।

लो कार्ब डाइट कोई मैजिक नहीं है और न ही ये कोई इंसुलिन की तरह काम करता है। आमतौर पर जब हम कोई डाइट फॉलो नहीं करते हैं, तो हम अमूमन कार्ब्स ज्यादा मात्रा में खाते हैं, जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक है। लो कार्ब डाइट का लक्ष्य है शरीर को एनर्जी के लिए कार्ब्स पर निर्भरता को कम करना और अधिक प्रोटीन का सेवन करना।

ऐसे ही लो कार्ब्स डाइट को फॉलो करने के लिए बनाएं ये डिशेज-

कढ़ी
बेसन और दही से मिलकर बनाई गई कढ़ी में अधिक प्रोटीन और लो कार्ब पाए जाते हैं। बेसन में नमक और हल्दी डाल कर अच्छे से फेंटें और इसके वड़े तल लें। अधिक पौष्टिक बनाना है तो डीप फ्राई की जगह इसे स्टीम कर के पका लें। एक कटोरे में बेसन और दही का पतला घोल बनाएं। सरसों तेल में करी पत्ता मेथी का तड़का दें और इसमें बेसन दही का घोल डाल दें। गाढ़ा होने तक पकाएं और इसमें बेसन के वड़े डाल दें। बेसन की जगह उरद दाल के वड़े भी बनाया जा सकता है।

बैंगन भर्ता
बैंगन को आग पर भून कर मैश कर लें। इसमें बारीक कटी प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, हरी धनिया, नमक, सरसों तेल डालें और अच्छे से मिक्स करें। बैंगन भर्ता तैयार है।

उपमा
तेल में राई और करी पत्ता का तड़का दें। मूंगफली, उरद और चना दाल डाल कर भुनें और फिर सूजी डाल कर भुनें। ध्यान रहे ये भून कर सुनहरी न होने पाए। फिर पानी डाल कर पकाएं और आखिर में नमक डाल कर मिक्स करें। गाजर, मटर, शिमला मिर्च जैसी और भी सब्जियां इसमें डाल सकते हैं।

पालक पनीर
प्रोटीन से भरपूर ये डिश बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट भी होती है। पालक को ब्लांच कर के पीस लें। फिर प्याज भून कर इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। टमाटर डालने के बाद नमक, सब्जी मसाला और गरम मसाला डालें।सभी गरम मसाले तवा पर रोस्ट कर के पीस लें और यही गरम मसाला डालें। फिर पिसा हुआ पालक डालें और इसे उबाल आने तक पकाएं। पनीर के क्यूब काट कर सीधा डालें या फिर पनीर क्यूब्स को स्टर फ्राई कर के इसमें डालें।

लौकी दो प्याजा
सेहत से भरपूर लौकी दो प्याजा में कार्ब्स की मात्रा कम होती है जो कि इसे एक बेहद फायदेमंद डिश बनाता है। कुकर में तेल डालें। जीरा का तड़का दे कर सभी खड़े गरम मसाले, प्याज़, लहसुन, अदरक, खड़ी लाल मिर्च, तेजपत्ता, दालचीनी और कटी हुई लौकी एकसाथ डालें। नमक, हल्दी और मीट मसाला डालें और अच्छे से मिला कर एक चम्मच पानी छिड़क कर कुकर पैक कर दें। दो सीटी में लौकी दो प्याजा तैयार है।

आपकी रसोई में छिपा है वेट लॉस का राज
वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं? तो इसका इलाज आपकी रसोई में ही छिपा है। कुछ मसाले वजन कम करने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं (Spices for Weight Loss)। इनसे मेटाबॉलिज्म तेज होता है जो वेट लॉस करने में काफी मददगार है। आइए जानते हैं इन मसालों के बारे में जो आपके वेट लॉस के सफर को काफी आसान बना सकते हैं।

मसाले सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम नहीं करते, बल्कि वो आपकी स्वास्थ्य सेहत के लिए भी अमृत साबित हो सकते हैं। इनमें कई पोषक तत्व और औषधीय गुण छिपे होते हैं, जो आपके शरीर को अंदर से पोषण देते हैं और उसे बेहतर काम करने में मदद करते हैं। यही वजह है कि मसाले हमारे खाने का अभिन्न हिस्सा हैं। इनसे मिलने वाले फायदों में एक लाभ तेज मेटाबॉलिज्म और वेट लॉस भी है। इस आर्टिकल में ऐसे ही कुछ मसालों (Spices For Weight Loss) के बारे में जानेंगे, जो मेटाबॉलिज्म को तेज बनाने में मदद कर सकते हैं।

क्या होता है मेटाबॉलिज्म?
उन मसालों के बारे में जानने से पहले ये जान लेते हैं कि क्या होता है मेटाबॉलिज्म। ये एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें शरीर खाने को एनर्जी में बदलता है। जब आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है, तो आपका शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है, जिससे वजन कम करना (Weight Loss) आसान हो जाता है।

वजन कम करने में फायदेमंद मसाले (Spices For Weight Loss)

काली मिर्च- काली मिर्च में पाइपरिन नाम का एक कंपाउंड होता है, जो आपके शरीर के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ा सकता है, जिससे ज्यादा मात्रा कैलोरी बर्न होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

हल्दी- हल्दी में कर्क्यूमिन नाम का एक कंपाउंड होता है। हल्दी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे कैलोरी बर्न करने में आसानी होती है। ज्यादा कैलोरी इकट्ठा न होने के कारण वजन कम करना आसान हो जाता है। साथ ही, ये शरीर शरीर की सूजन को कम करने में भी कर्क्यूमिन कारगर होता है, जो कई बीमारियों से बचाव में मददगार होता है। ये इम्युनिटी बढ़ाने में भी मददगार है।

अदरक- अदरक में जिंजरॉल होता है, जो मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है। यह आपके शरीर को ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करता है और साथ ही पाचन को सुधारता भी है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं।

लौंग- लौंग में यूजेनॉल नाम का एक कंपाउंड होता है, जो आपके शरीर की मेटाबॉलिक रेट को बढ़ा सकता है। यह आपके शरीर को अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद करता है और साथ ही ओरल हेल्थ को भी बढ़ावा देता है।

दालचीनी- दालचीनी में सिनामाल्डिहाइड होता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को तेज बनाता है। साथ ही, ये ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

जीरा- जीरा में थाइमोल पाया जाता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को तेज बनाता है। इसलिए वजन कम करने के लिए जीरा का पानी पीना काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही, इससे पाचन में भी सुधार होता है।

हालांकि ये मसाले आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और वजन कम करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन ये कोई चमत्कारी इलाज नहीं हैं। वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट और नियमित एक्सरसाइज करना भी बेहद जरूरी है।