वेजिटेरियन देश – Live Halchal

शाकाहार के मामले में भी दुनिया में ‘नंबर 1’ है भारत, यहां देखिए टॉप 10 वेजिटेरियन देशों की लिस्ट
क्या आप जानते हैं आज दुनिया भर में लोग शाकाहार की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इसके पीछे के कारण बेहद साफ हैं- बेहतर स्वास्थ्य, पर्यावरण अनूकूलता और जानवरों के प्रति संवेदनशीलता। ऐसे में भारत एक ऐसा देश है, जहां शाकाहारी लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। आइए जानें और किन देशों में शाकाहार की तरफ रुझान बढ़ रहा है।

अब ऐसा समय है, जहां खाना सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल ट्रेंड बन चुका है। पिछले कुछ सालों में वीगन और शाकाहारी खाने पर लोगों ने खूब जोर दिया है और इस बारे में जागरुकता भी बढ़ाई है। इसके पीछे सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं, नैतिकता और पर्यावरण से जुड़े कारण भी शामिल हैं।

इसलिए आज दुनिया भर में ऐसे कई देश हैं, जहां एक बड़ी आबादी में लोग शाकाहार को अपने जीवन का हिस्सा बना चुके हैं। वर्ल्ड पॉपूलेशन रिव्यू में सामने आए आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के कई देशों में शाकाहारियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में आइए जानते हैं दुनिया के 10 देशों के बारे में जहां दुनिया के सबसे ज्यादा वेजिटेरियन रहते हैं।

भारत (29.5%)
भारत इस सूची में सबसे ऊपर है, जहां लगभग एक-तिहाई आबादी शाकाहारी है। भारत में शाकाहार की जड़ें धार्मिक परंपराओं, खासकर हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म के ‘अहिंसा’ के सिद्धांत में समाहित हैं। खास बात यह है कि यहां शाकाहार में काफी विविधतता है। दालें, सब्जियां और डेयरी शाकाहारी व्यंजनों का अहम हिस्सा हैं। साथ ही, भारतीय मसाले शाकाहारी खाने के और लजीज बना देते हैं।

मेक्सिको (19%)
दूसरे स्थान पर मौजूद मेक्सिको में पारंपरिक नॉन-वेजिटेरियन खाने के बीच शाकाहार तेजी से बढ़ रहा है। मेक्सिकन खाने में बीन्स, मक्का, सब्जियों और मिर्च का इस्तेमाल लंबे समय से होता आया है, जो शाकाहारी खाने को मजबूत आधार देता है। स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और नैतिक विचार यहां शाकाहार की लोकप्रियता बढ़ा रहे हैं।

ब्राजील (14%)
ब्राजील भी अपने नॉन-वेज खाने के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, लेकिन हाल के वर्षों में यहां के युवाओं के बीच शाकाहार काफी चलन में आया है। स्वस्थ जीवन, एनिमल वेलफेयर और पर्यावरण के अनुकूल होना इसके मुख्य कारण हैं। यहां फलों, बीन्स और चावल की प्रचुरता शाकाहार को अपनाना आसान बनाता है।

ताइवान (13.5%)
ताइवान में शाकाहार का सीधा संबंध बौद्ध धर्म से है। यहां की शाकाहारी संस्कृति इतनी प्रसिद्ध है कि प्रमुख शहरों में शाकाहारी भोजनालयों और स्ट्रीट फूड की भरमार है। यहां सोया प्रोटीन, मशरूम और सब्जियों से बने व्यंजन इतने स्वादिष्ट होते हैं कि नॉन-वेजिटेरियन भी इन्हें बड़े चाव से खाते हैं।

इजराइल (13%)
इजराइल को दुनिया के सबसे ‘वेजिटेरियन फ्रेंडली’ देशों में गिना जाता है। यहां के मशहूर व्यंजन जैसे हम्मस, फलाफेल और सलाद पूरी तरह शाकाहारी हैं। स्वास्थ्य लाभों के कारण बड़ी संख्या में इजराइली अब इस आहार को अपना रहे हैं।

इन देशों में भी बढ़ रहा है शाकाहार
ऑस्ट्रेलिया (12.1%)- यहां खासतौर से युवा पीढ़ी क्लाइमेट चेंज और एनिमल वेलफेयर के बारे में जागरूक होकर शाकाहारी या ‘फ्लेक्सिटेरियन’ डाइट चुन रही है।

अर्जेंटीना (12%)- अर्जेंटीना में भी नॉन-वेजिटेरियन खाने की प्रमुखता रही है। ऐसे में यहां शाकाहार का बढ़ना चौंकाने वाला है, लेकिन बड़े शहरों में स्वास्थ्य और नैतिकता के प्रति जागरूकता ने इसे संभव बनाया है।

स्वीडन (12%)- यहां शाकाहार का संबंध ‘सस्टेनेबिलिटी’ से है। कार्बन एमिशन कम करने के लिए यहां के संस्थानों में शाकाहारी ऑप्शन को बढ़ावा दिया जाता है।

फिनलैंड (12%)– स्वीडन की तरह यहां भी पब्लिक फूड पॉलिसी मांस की खपत कम करने और शाकाहारी खाने को अपनाने पर जोर देती हैं।

ऑस्ट्रिया (11%)- सूची में अंतिम स्थान पर ऑस्ट्रिया है। हालांकि यहां के पारंपरिक व्यंजन नॉन वेजिटेरियन रहे हैं, लेकिन समय के साथ शाकाहार यहां के लोगों के जीवन का हिस्सा बन रहा है।