वेकेशन के लिए जाएँ सिंगापुर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 23 Jul 2019 09:47:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg वेकेशन के लिए जाएँ सिंगापुर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 वेकेशन के लिए जाएँ सिंगापुर, ज़रूर जाये https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%81-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%aa/257999 Tue, 23 Jul 2019 09:47:35 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=257999 सिंगापुर में पर्यटन एक प्रमुख उद्योग है और हर साल ये लाखों की संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है. इसके सांस्कृतिक आकर्षण का श्रेय इसकी सांस्कृतिक विविधता को दिया जाता है जो इसके औपनिवेशिक इतिहास और चीनी, मलय, भारतीय और अरब जातीयता को दर्शाता है. इस देश में पर्यावरण का पूरा ख्याल रखा जाता …]]>

सिंगापुर में पर्यटन एक प्रमुख उद्योग है और हर साल ये लाखों की संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है. इसके सांस्कृतिक आकर्षण का श्रेय इसकी सांस्कृतिक विविधता को दिया जाता है जो इसके औपनिवेशिक इतिहास और चीनी, मलय, भारतीय और अरब जातीयता को दर्शाता है. इस देश में पर्यावरण का पूरा ख्याल रखा जाता है और प्रकृति तथा विरासत संरक्षण संबंधी कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं.

 

सिंगापुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में यहाँ के तीन संग्रहालय, जूरोंग बर्ड पार्क, रेप्टाइल पार्क, जूलॉजिकल गार्डन, साइंस सेंटर सेंटोसा द्वीप, पार्लियामेंट हाउस, हिन्दू, चीनी व बौद्ध मंदिर तथा चीनी व जापानी बाग देखने लायक हैं. सिंगापुर म्यूजियम में सिंगापुर की आजादी की कहानी आकर्षक थ्री-डी वीडियो शो द्वारा बताई जाती है। इस आजादी की लड़ाई में भारतीयों का भी महत्वपूर्ण योगदान था.

कल्चर म्यूजियम में विभिन्न जातियों के त्योहारों को प्रदर्शित किया गया है, जिनमें दशहरा, दीपावली व इनका महत्व बताया गया है. 600 प्रजातियों व 8000 से ज्यादापक्षियों के संग्रह के साथ जुरोंग बर्ड पार्क एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा पक्षी पार्क है. दक्षिणी ध्रुव का कृत्रिम वातावरण बनाकर यहाँ पेंग्विन पक्षी रखे गए हैं. 30 मीटर ऊँचा मानव निर्मित जलप्रपात व ऑल स्टार बर्ड शो जिसमें पक्षी टेलीफोन पर बात करते हैं, अन्य प्रमुख आकर्षण हैं.

रेप्टाइल पार्क में 10 फुट लंबे जिंदा मगरमच्छ के मुँह में प्रशिक्षक द्वारा अपना मुँह डालना व कोबरा साँप का चुंबन लेना रोमांचकारी है. जूलॉजिकल गार्डन में एनिमल फीडिंग शो सी. लायन डांस शो आदि दर्शकों का मन मोह लेते हैं.

]]>