वृदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी भगवान श्रीकृष्ण से लिया आशीर्वाद – Live Halchal

वृदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी भगवान श्रीकृष्ण से लिया आशीर्वाद
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को मथुरा में महापंचायत करने आईं। कृषि कानून के विरोध में हुई महापंचायत के बाद उन्होंने वृदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रियंका गांधी के बांकेबिहारी मंदिर में पूजा अर्चना करने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। इससे पहले उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के दौरे में मां शाकुंभरी के दर्शन के साथ ही मजार पर माथा टेकने वाली प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने के साथ मनकामेश्वर मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया था।

अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वृंदावन में पूजा की है। किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा सॉफ्ट हिंदुत्व का रास्ता अपना रही हैं। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में उन्होंने कहा कि इस सरकार का अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे। प्रियंका गांधी ने मंच से बांकेबिहारी महाराज की जय, गिरिराज महाराज की जय, जमुना मैया की जयकारे लगाए। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि ये धरती मथुरा की धरती है। ये धरती अहंकार को तोड़ती है। भगवान श्रीकृष्ण ने अहंकार में डूबे श्रीइंद्र देवजी के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाकर इस धरती के लोगों की रक्षा की थी। तब से यहां अन्नकूट गोवर्धन पूजा होती है।

प्रियंका गांधी ने वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर पूजा करने के बाद विजिटर डायरी में लिखा कि यहां आकर श्रद्धा भाव से पूजा की है। आप सबका बहुत धन्यवाद, आपकी प्रार्थना से देश, जनता का कल्याण हो, मंगल हो। जय बांकेबिहारीजी।

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में प्रियंका गांधी ने देहरी पूजन किया, उन्होंने भगवान की पोशाक भेंट की और अराध्य के दर्शन किए। प्रियंका गांधी को गोपी गोस्वामी ने पूजा कराई।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने महापंचायत के दौरान कहा कि भाजपा सरकार ने भी किसानों के लिए अहंकार पाल लिया है। देश की सीमा पर जिन्होंने अपने बेटों को शहीद होने के लिए भेजा है। आज वो किसान सड़क पर बैठा है। 90 दिनों से किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। 215 किसान शहीद हुए। सरकार ने बिजली काटी, पानी बंद किया, मारपीट कराई उन्हें प्रताड़ित किया। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई। किसानों से बात करने के लिए प्रधानमंत्री नहीं आए। रामधारी सिंह दिनकर ने कहा था कि जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले विवेक मर जाता है। इस सरकार का विवेक मर चुका है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी किसान विरोधी हैं, कानून बनाते समय किसानों से नहीं पूछा गया। डीजल पेट्रोल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। नोटों की खेती करने वालों ने ये कृषि बनाया है। ये कानून उन्हीं के लिए बना है। अरबपतियों के लिए बनाया है कृषि कानून है।