वीडियो की शेयर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 23 May 2021 11:22:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg वीडियो की शेयर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 श्रेयस अय्यर ने अपनी चोट को लेकर दिया ये बड़ा अपडेट, वीडियो की शेयर https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e0%a4%af%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%9f-%e0%a4%95/440087 Sun, 23 May 2021 11:22:37 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=440087 नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। इस वजह से उन्होंने पिछले महीने सर्जरी करवाई थी, और लगता है कि इसके लिए उन्होंने अपना पुनर्वास शुरू कर दिया है। शनिवार …]]> नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। इस वजह से उन्होंने पिछले महीने सर्जरी करवाई थी, और लगता है कि इसके लिए उन्होंने अपना पुनर्वास शुरू कर दिया है। शनिवार को अय्यर ने एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया, जिसमें वह एक चढ़ाई पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
श्रेयस अय्यर ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उस वीडियो में वे एक पहाड़ी पर दौड़कर चढ़ते नजर आ रहे हैं, लेकिन वे अपने बाएं हाथ से ज्यादा फोर्स नहीं लगा रहे हैं, क्योंकि उनके इसी हाथ में चोट लगी थी। अय्यर का बायां कंधा डिस्लोकेट हो गया था। इसी वजह से वे इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज नहीं खेल पाए थे और न ही वे आइपीएल 2021 के लिए उपलब्ध थे, जो अब स्थगित हो गया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में क्षेत्ररक्षण के दौरान अपने बाएं कंधे को डिस्लोकेट कर लिया था। अगर बल्लेबाज पूरी तरह से ठीक हो जाता है, तो वह जुलाई-अगस्त में होने वाले श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए चयन के लिए उपलब्ध हो सकता है। वहां भारत को तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लेना है। इस दौरे पर श्रेयस अय्यर को कप्तान के तौर पर भी देखा जा रहा है।  
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyas41)

श्रेयस अय्यर का अब तक खेले गए मैचों में अच्छा रिकॉर्ड है। उन्होंने एक शतक और आठ अर्धशतक के साथ 42.78 की औसत से 813 एकदिवसीय रन बनाए हैं। दूसरी ओर उनके पास 28.94 के औसत से 550 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन हैं। उन्होंने तीन अर्धशतक भी जड़े हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका स्ट्राइकरेट 133.81 का है। ]]>
बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन लॉकडाउन के बीच घर में उगा रहे है सब्जियां, वीडियो की शेयर https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a5%81%e0%a4%a1-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%ae/341545 Sat, 13 Jun 2020 08:58:51 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=341545 बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है. जी दरअसल मिलिंद वैसे ही अपने फिटनेस वीडियो को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं. ऐसे में मिलिंद सोमन ने हाल ही में एक अलग वीडियो शेयर किया है. आप देख सकते हैं इस वीडियो को देखने के …]]>

बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है. जी दरअसल मिलिंद वैसे ही अपने फिटनेस वीडियो को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं. ऐसे में मिलिंद सोमन ने हाल ही में एक अलग वीडियो शेयर किया है. आप देख सकते हैं इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे वो धर्मेंद्र की राह पर चल पड़े हैं. जी दरअसल मिलिंद सोमन इस वीडियो में अपने घर में उगी सब्जियों को दिखा रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने इसे ग्रीन हाउस यानी सब्जी वाले घर कहकर संबोधित किया.

आप सभी को बता दें कि मिलिंद सोमन के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है: “फाइनली एक दाढ़ी वाला किसान, जैसा अंकिता चाहती थी. खुशी वाकई खुद का खाना भोजन उगाने में है. लॉकडाउन के पहले एक छोटा सा ग्रीन हाउस या सब्जी वाला घर (केयर टेकर इसे यही कहता है) बनाया और अब यह ग्रीन, ग्रीन, ग्रीन और थोड़ा बहुत पर्पल, रेड और येलो भी है.” इसी के साथ ही मिलिंद सोमन ने वीडियो के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं. वैसे बीते दिनों ही उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो खरबूजे के साथ एक्सरसाइज करते दिखे थे.

https://www.instagram.com/p/CBUuWyAnpYD/?utm_source=ig_embed

आप सभी को हम यह भी बता दें कि मिलिंद सोमन फिटनेस की रेस में हमेशा आगे रहते हैं वह अपने फिट बॉडी से सभी को बहुत सी सीख देते हैं. अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी मम्मी के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह उनके साथ रस्सी कूदते नजर आ रहे थे. इसी के साथ मिलिंद सोमन ने एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वह अपनी पत्नी और मां के साथ छत पर मदर्स डे सेलिब्रेट करते दिखाई दिए थे.

]]>