वीकेंड का वार: शिल्पा और हिना ने जीता ईमानदारी का टास्क – Live Halchal

वीकेंड का वार: शिल्पा और हिना ने जीता ईमानदारी का टास्क
घर के लोग दूसरे प्रतियोगियों के रूप में उठते हैं। वे उस तरह से ऐक्ट करते हैं जैसा उन्हें लगता है कि दूसरे करते हैं। शिल्पा हिना बन जाती है, हिना शिल्पा बन जाती है, आकाश विकास बन जाता है, विकास आकाश बन जाता है, विकास आकाश बन जाता है, पुनीश लव बन जाता है और लव पुनीश बन जाता है। फेक शिल्पा और फेक आकाश के बीच में लड़ाई होती है। ब्रेकफास्ट टेबल पर फेक आकाश और फेक पुनीश की लड़ाई होती है। फेक शिल्पा उन्हें समझाती है। इसके बाद रानी मुखर्जी प्रतियोगियों के साथ गेम खेलती हैं। वह सभी को एक टॉपिक देती हैं जिसके तहत उन्हें उस कैरक्टर की तरह एक मिनट तक बोलना है। फेक लव (पुनीश) सबसे पहले हिना से अपनी दोस्ती के बारे में बताता है।

इसके बाद फेक शिल्पा का नंबर आता है। हिना सभी को शिल्पा के कैरक्टर में खाना ऑफर करती है और कहती है कि वह अच्छी कुक है। वह कहती है कि यही शिल्पा के खेलने का तरीका है। फेक हिना प्रतिक्रिया देते हुए कहती है कि सिर्फ गेम के लिए वह रोटी बना रही है, दिल से ऐसा नहीं कर रही है।

इसके बाद फेक हिना का नंबर आता है। वह कहती है कि उसे बिग बॉस के बारे में बहुत कुछ पता है क्योंकि उसे सारे सीजन देखे हैं। वह दावा करती है कि वह परफेक्ट है। उसे पता है कि 14+14, 21 होता है। फिर वह कहती है कि वह परफेक्ट है और पलटकर कहती है कि मैंने कभी नहीं कहा कि मैं परफेक्ट हूं।

फेक आकाश कहता है कि किस तरह लोग आकाश को पसंद नहीं करते हैं। विकास उत्साहपूर्वक समझाता है कि कैसे आकाश अच्छा है। वह आकाश की तरह रैप करता है, आकाश के कैरक्टर में रानी मुखर्जी के साथ फ्लर्ट करता है।

फेक विकास समझाता है कि विकास क्यों मास्टरमाइंड है। विकास की नकल आकाश करता है और दावा करता है कि अब वह मास्टरमाइंड है। वह विग लगाकर आता है क्योंकि उसके सिर में बाल नहीं हैं और उसे विकास का कैरक्टर प्ले करना है जिसके सिर में बाल हैं।

फेक पुनीश समझाता है कि वह सबसे अच्छा आम आदमी है क्योंकि उसी ने गर्लफ्रेंड नहीं बनाई लेकिन अपने ‘भाई’ (आकाश) को चप्पलों से पीटा। इसके बाद विनर की घोषणा होती है। फेक आकाश यानी विकास की रानी प्रशंसा करती हैं जो उसने आकाश की इतनी अच्छी नकल की।

सलमान पुनीश और आकाश को बधाई देते हैं और कहते हैं कि वे फाइनल तक पहुंच गए। सलमान आकाश से कहते हैं कि यह उनके लिए अचीवमेंट ही है कि घर में उन्हें कोई पसंद नहीं करता, फिर भी वह फाइनल तक पहुंच गए। वह उससे कहते हैं कि अब बाहर की दुनिया में वह ऐसा बर्ताव दोबारा न करें वरना मारे ही जाएंगे। आकाश सलमान को आश्वस्त करते हैं कि वह जो कर रहे हैं, सिर्फ शो के लिए है।

आकाश नंबर 1 एंटरटेनर है, इस पर सलमान प्रतियोगियों से उनकी पसंद पर चर्चा करते हैं। आकाश दावा करता है कि वह बेस्ट एंटरटेनर है और यह बात गेस्ट भी कहते हैं। सलमान उनसे कहते हैं कि इसमें काफी डाउट है कि ये गेस्ट घर के बाहर उन्हें पहचानें।

वह विकास से पूछते हैं कि क्या पॉप्युलैरिटी टास्क सच्चाई के साथ हुआ था। विकास कहता है कि यह सच्चाई के साथ नहीं हुआ था। वह कहता है कि लड़कियों ने कहा था कि वे किसी भी स्पॉट पर आएं, कोई फर्क नहीं पड़ता। इसके बाद यह टास्क व्यर्थ हो गया। शिल्पा कहती है कि यह सिलेब्रिटी वर्सेज आम आदमी का मुद्दा हो गया।

विकास कहता है कि यह सिलेब्स मिस्टेक थी क्योंकि जिस तरह आकाश और पुनीश ने नंबर 1 स्पॉट के लिए लड़ा, उस तरह न वे लड़ रहे थे, न ही अपने पॉइंट आगे रख रहे थे।

सलमान कहते हैं कि चार लोगों ने हार स्वीकार की। विकास कहता है कि चर्चा के दौरान हार को स्वीकार किया गया लेकिन शो में नहीं पर सलमान कहते हैं कि दर्शक इस तरह से नहीं देख रहे हैं। वह कहते हैं कि प्रतियोगियों ने बहस से बचने के लिए खड़े रहने के ऑर्डर को स्वीकार किया। सलमान प्रतियोगियों से खुद को रैंकिग देने के लिए कहते हैं। विकास इस तरह रैंकिग देता है- शिल्पा 1, हिना 2, विकास 3, आकाश 4, लव 5, पुनीश 6। हिना सोचती है कि विकास ने सही रैंकिग दी है। शिल्पा इस तरह रैंकिग देती है- विकास 1, खुद को दूसरे नंबर पर रखती है, हिना 3, पुनीश 4, लव 5, आकाश 6। पुनीश इस तरह रैंकिग देता है- शिल्पा 1, पुनीश 2, विकास 3, हिना 4, आकाश 5, लव 6। इसके बाद वह आज के रैंकिंग ऑर्डर और पिछले हफ्ते के ऑर्डर के अंतर को बताते हैं।

इसके बाद सलमान की रानी तारीफ करते हुए कहती हैं कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं और बिग बॉस के सबसे अच्छे होस्ट हैं। वह कहती हैं कि सलमान उनके इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों से ही अच्छे दोस्त हैं। वह कहती हैं कि वह सलमान के बच्चों को देखना चाहती हैं क्योंकि वह भी उन्हीं की तरह गुडलुकिंग होंगे। सलमान रानी के टैलंट की तारीफ करते हुए कहते हैं कि वह बहुत ही अच्छी डांसर हैं। वह जो स्टेप एकबार सीख लेती हैं, उसे कभी नहीं भूलतीं। इसके बाद दोनों ‘चांदी के डाल पर’ और ‘हटा सावन की घटा’ जैसे गानों पर डांस करते हैं।

सलमान प्रतियोगियों के पास लौटते हैं और कहते हैं कि बाहर जाने वाले प्रतियोगियों के नाम की घोषणा कल होगी। इसके बाद वह प्रतियोगियों ईमानदारी को देखने के लिए उन्हें टास्क देते हैं जिसे ऐक्टिविटी एरिया में करना होता है। इसमें उन्हें बयानों को या तो स्वीकारना है या उनसे इनकार कर देना है। अगर सही होता है तो उन्हें ग्रीन सिग्नल मिलना होता है।

सबसे पहले शिल्पा जाती है। उसे जो चार बयान दिए जाते हैं, उसे वह स्वीकार करती है। चारों बार उसपर ग्रीन लिक्विड गिरता है। सलमान उनकी ईमानदारी की तारीफ करते हैं। इसके बाद पुनीश जाता है। वह स्वीकार करता है कि वह ऐसा सोचता है कि वह विकास से ज्यादा घर के बाहर फेमस है। वह कहता है कि वह ऐसा नहीं सोचता कि हिना जीरो है लेकिन सलमसन कहते हैं कि वह झूठ बोल रहा है क्योंकि उनके पास कैमरा प्रूफ है जिसमें वह कहते हुए दिख रहा है कि उसने ऐसा कहा है। वह स्वीकार करता है कि वह ऐसा सोचता है कि आकाश घर के नौकर की तरह दिखता है।

हिना का नंबर आता है। वह चारों सवालों का ईमानदारी से जवाब देती है। सलमान इसके लिए उसे बधाई देते हैं। इसके बाद विकास का नंबर आता है। वह कहता है कि उसे नहीं लगता है कि शिल्पा नंबर 1 की झूठी है। वह उन दो बयानों से भी इनकार कर देता है जो उसने दिए हैं। सलमान कहते हैं कि उसने ईमानदारी से गेम नहीं खेला। सलमान कहते हैं कि शिल्पा और हिना विनर हैं। सलमान आकाश से कहते हैं कि वह शिल्पा और हिना को ट्राेफी दे दें। ईमानदारी का टास्क जीतने के लिए दोनों को क्यूट सी ट्राेफीज मिलती हैं।