विश्वनाथ धाम – Live Halchal

सावन का चौथा सोमवार: विश्वनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का रेला
सावन के चौथे सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में भोले भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है। आधी रात के बाद से ही गंगा स्नान के बाद कतारबद्ध होकर भक्तों ने बाबा दरबार में मत्था टेका। इस दौरान गोदौलिया से लेकर दशाश्वमेध घाट और काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर हर-हर महादेव व हर- हर गंगे के उद्घोष से गूंजता रहा।

सावन के चौथे सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ का रुद्राक्ष शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा के रुद्राक्ष को शिवभक्तों में वितरित किया जा रहा है। मंदिर प्रशासन की ओर से शिवभक्तों का रेड कार्पेट पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। रविवार को आधी रात के बाद से ही शिवभक्तों की कतार मंदिर में लग गई थी।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने सावन के चौथे सोमवार को दर्शन पूजन और शृंगार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बाबा विश्वनाथ की शयन आरती के पहले से ही शिवभक्त और कांवड़िये बैरिकेडिंग में कतारबद्ध होने लगे थे। मध्य रात्रि के बाद एक कतार गोदौलिया से आगे निकल चुकी थी और दूसरी ओर की कतार तो चौक थाने से।

वहीं मदनपुरा और गिरजाघर की बैरिकेडिंग में श्रद्धालु एक-एक करके कतारबद्ध हो रहे थे। पिछले सोमवार को तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रीकाशी विश्वनाथ के ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया था।

पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा स्वरूप, दूसरे सोमवार को गौरी शंकर (शंकर-पार्वती) स्वरूप, तीसरे सोमवार को अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में शृंगार किया गया था। श्रावण के पांचवें व अंतिम सोमवार 19 अगस्त को बाबा विश्वनाथ का झूला शृंगार किया जाएगा।

शिवालयों में रही भक्तों की भारी भीड़
सोमवार को महादेव की नगरी काशी के सभी शिवालयों में बाबा को दुग्धाभिषेक करने और जलधार चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ रही। बाबा विश्वनाथ के मंदिर के अलावा अन्य शिवालयों में भी कांवड़ियों का जत्था और भक्तों का हुजूम नजर आया।

विश्वनाथ धाम में रद्द होंगे नेमियों के पास, अब ऐसे मिलेगा प्रवेश; फर्जीवाड़े की हुई थी शिकायत
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नेमी दर्शनार्थियों के नाम पर अब फर्जीवाड़ा नहीं चलेगा। लंबे समय से मिल रही शिकायतों और गड़बड़ियों पर लगाम लगाने के लिए मंदिर न्यास जल्द ही सभी नेमी दर्शनार्थियों के पास रद्द करेगा। अब आधार कार्ड के जरिये मंदिर में नेमियों को प्रवेश दिया जाएगा।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नेमी दर्शनार्थियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसमें दुर्व्यवहार से लेकर फर्जी नेमी पास भी जारी होने की शिकायतें थीं। मंदिर प्रशासन ने शिकायत के आधार पर नेमी दर्शनार्थियों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी शुरू करा दी है।

सूचना के अनुसार मंदिर की ओर से चार हजार नेमी पास जारी किए गए हैं। इसमें से रोजाना 500 से 700 नेमी ही नियमित दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। सोमवार, प्रदोष, महाशिवरात्रि या विशेष पर्व पर यह संख्या दोगुनी हो जाती है। शिकायत मिली थी कि 200 से अधिक ऐसे पास भी बने थे जो स्थानीय निवासी नहीं थे। इसमें तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, हैदराबाद और पश्चिम बंगाल के निवासी शामिल थे।

बाबा का नियमित दर्शन करने वाले एक नेमी दर्शनार्थी ने बताया कि नेमी पास के नाम पर लंबे समय से गड़बड़ी चली आ रही है। बाबा के दर्शन के लिए काफी संख्या में बनारस और यूपी के बाहर रहने वालों ने भी नेमी पास बनवा रखा है। वहीं कुछ स्थानीय दुकानदारों व पुजारियों ने भी नेमी पास रखे हैं। इसके जरिये वह अपने यजमानों को दर्शन-पूजन करवाते हैं।

आधार कार्ड से मिलेगा प्रवेश
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थानीय लोगों के दर्शन-पूजन के लिए अलग से द्वार की व्यवस्था शुरू होने के बाद पास की व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। नेमियों से जुड़ी शिकायतें मिलने के बाद नए सिरे से इसकी जांच की जा रही है।

काशी द्वार का ट्रायल सफल होने के बाद इसे नियमित रूप से लागू किया जाएगा। सावनमें इसकी शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद फिर आधार कार्ड या पहचानपत्र के जरिये काशी द्वार से काशीवासियों और नेमियों को प्रवेश दिया जाएगा।

कुछ आंकड़े
मंदिर न्यास ने जारी किए चार हजार नेमी पास
रोज दर्शन के लिए आते हैं 700 नेमी
नेमी दर्शनार्थी पुरुष- 1785
महिला दर्शनार्थी -1480
संन्यासी- 280
बुजुर्ग नेमी-170
दिव्यांग- 35
बाहरी नेमी- 250
(आंकड़े काशी विश्वनाथ नेमी भक्त मंडल के अनुसार)

विश्वनाथ धाम में प्रधानमंत्री ने विजय के लिए किया षोड्शोपचार पूजन
पूजा के बाद मंदिर के अर्चक ने प्रधानमंत्री को शृंगार मुकुट पहनाया। बाहर आकर पीएम ने हाथ में त्रिशूल उठाकर हर-हर महादेव का जयघोष कर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कल रात काशी पहुंचकर तीसरी बार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विजय की कामना से षोडशोपचार पूजन किया। पूजा के बाद मंदिर के अर्चक ने प्रधानमंत्री को शृंगार मुकुट पहनाया। बाहर आकर पीएम ने हाथ में त्रिशूल उठाकर हर-हर महादेव का जयघोष कर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।

वाराणसी से लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद शनिवार को नरेंद्र मोदी पहली बार काशी आए। वह शाम 7.30 बजे वो बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से 26 किमी तक गुलाब और गुलाल से उनका स्वागत हुआ। रास्तेभर बटुक खड़े थे। ढोल-नगाड़ों की थाप, डमरू के निनाद और शंख की गूंज के बीच हर-हर महादेव और जय श्रीराम का उद्घोष होता रहा। इसके अलावा काशी के मंत्री, विधायक, महापौर अलग-अलग चौराहों पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे।

प्रधानमंत्री का काफिला 8:30 बजे काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा। उन्होंने सबसे पहले स्वर्णशिखर को प्रणाम किया। इसके बाद वह मंदिर के स्वर्णिम गर्भगृह में पहुंचे। मंदिर के अर्चक श्रीकांत मिश्र और राजेश पाठक ने षोडशोपचार पूजन की शुरुआत नमस्ते रुद्रमन्यव उतोत इखवे नम: बाहुभ्या: मुतते नम:…से की। इसके बाद उन्होंने ध्यान, आसन, प्रक्षालन, अर्घ्य, स्नान, वस्त्, यज्ञोपवती, चंदन भस्म, माला-फूल बिल्वपत्र, नैवैद्य, तांबूलपत्र, ऋतुफल, प्रदक्षिणा, मंत्र पुष्पांजलि से नमस्कार किया। इसके बाद मंदिर के अर्चक ने प्रधानमंत्री को बाबा विश्वनाथ का शृंगार मुकुट पहनाकर तीसरी बार विजयी भव: का आशीष दिया।

गर्भगृह से बाहर निकलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को त्रिशूल भेंट किया। प्रधानमंत्री ने त्रिशूल हाथ में लेकर धाम में शिवभक्तों का हर-हर महादेव के जयघोष से अभिवादन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री का काफिला 8:55 बजे श्री काशी विश्वनाथ धाम से बाहर निकला। प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर बाहर खड़ी जनता का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में यह सातवां आगमन था, जबकि 44वां काशी दौरा। इसके बाद पीएम बरेका स्थित गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए।

बाबतपुर एयरपोर्ट से विश्वनाथ मंदिर और बरेका तक के प्रधानमंत्री के रोडशो में भाजपा की ओर से 38 स्वागत प्वाइंट बनाए गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

वैष्णो देवी के बाद अब विश्वनाथ धाम में QR कोड से मिलेगी एंट्री
श्री काशी विश्वनाथ धाम को डिजिटल करने की कवायद तेजी से हो रही है। अब मां वैष्णो देवी की तरह विश्वनाथ मंदिर में भी क्यूआर कोड से प्रवेश मिलेगा। इसके लिए मंदिर में आरएफआईडी मशीन लगाई जा चुकी है।

माता वैष्णो देवी के बाद अब श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं को क्यूआर कोड आधारित कार्ड से प्रवेश मिलेगा। मार्च के अंत तक ये व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। पहले चरण में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह व्यवस्था लागू होगी और दूसरे चरण में सुगम दर्शन, वीआईपी दर्शन और प्रोटोकॉल दर्शन वाले श्रद्धालुओं के लिए इसे शुरू किया जाएगा।

क्यूआर कोड आधारित आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) कार्ड से प्रवेश की इस व्यवस्था से भीड़ प्रबंधन के साथ ही सुगम दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी सहूलियत मिलेगी। श्री काशी विश्वनाथ धाम को डिजिटल करने की कवायद तेजी से हो रही है। इस दिशा में धाम में प्रवेश के लिए आरएफआईडी कार्ड की व्यवस्था लागू करने की तैयारी है।

मंदिर में आरएफआईडी मशीन लगाई जा चुकी है। इसके तहत श्री काशी विश्वनाथ के लोगो वाला परिचय पत्र मंदिर प्रशासन की ओर से जारी किया जाएगा। परिचय पत्र पर अंकित क्यूआर कोड को स्कैन करते ही प्रवेश द्वार के दरवाजे खुद ब खुद खुल जाएंगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि आरएफआईडी मशीन मंदिर में लग गई है। कार्ड जैसे ही आएगा, इसकी शुरुआत हो जाएगी।

डिजिटल रिकॉर्ड होगा सुरक्षित, मिलेगी पूरी जानकारी

आरएफआईडी आधारित पंजीकरण से मंदिर परिसर में आने वाले सभी लोगों का डिजिटल रूप से रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सकेगा। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन, टिकट की पहचान और भक्तों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। आरएफआईडी कार्ड को 15 मीटर की दूरी से पढ़ा जा सकता है और इन कार्डों की कीमत केवल तीन रुपये है। आरएफआईडी आधारित कार्ड में कर्मचारियों व श्रद्धालुओं की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, संपर्क नंबर दर्ज होगा और उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति मिल जाएगी। प्रवेश और निकास बिंदुओं पर रखी गई आरएफआईडी मशीन क्यूआर कोड को स्कैन करेगी।