विशेष ट्रेन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 12 Feb 2026 05:59:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg विशेष ट्रेन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बरेली होते हुए छह और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%9b%e0%a4%b9-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%b7/660379 Thu, 12 Feb 2026 05:59:29 +0000 https://livehalchal.com/?p=660379 होली के चलते विशेष ट्रेनों में मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह नो रूम होने के कारण रेलवे ने विशेष ट्रेनों की समय सारिणी घोषित करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को बरेली होते हुए चार जोड़ी यानी आठ विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी की गई थी। बुधवार को तीन जोड़ी यानी अप-डाउन छह …]]>

होली के चलते विशेष ट्रेनों में मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह नो रूम होने के कारण रेलवे ने विशेष ट्रेनों की समय सारिणी घोषित करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को बरेली होते हुए चार जोड़ी यानी आठ विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी की गई थी। बुधवार को तीन जोड़ी यानी अप-डाउन छह और ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि ट्रेनों में बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

ये विशेष ट्रेनें लेंगी बरेली में ठहराव
05023 गोमतीनगर-खातीपुरा विशेष गाड़ी तीन से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को गोमतीनगर से रात 11:55 बजे चलकर बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर होते हुए अगले दिन सुबह 7:16 बजे बरेली आएगी। इसके बाद मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई होते हुए शाम 5:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। 05024 खातीपुरा-गोमतीनगर विशेष गाड़ी चार से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार खातीपुरा से शाम 6:50 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 5.45 बजे बरेली आएगी और 11:45 बजे गोमती नगर पहुंचेगी।

05005 बढ़नी-अमृतसर विशेष गाड़ी चार से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को बढ़नी से दोपहर 3:10 बजे चलने के बाद तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर होते हुए रात 11:10 बजे बरेली आएगी। यहां से मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला, जालंधर होते हुए अगले दिन सुबह 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 05006 अमृतसर-बढ़नी विशेष गाड़ी पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे चलने के बाद रात 10:34 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 8:15 बजे बरेली पहुंचेगी।

05301 मऊ-अंबाला विशेष गाड़ी पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ से सुबह चार बजे चलने के बाद बेलथरा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर होते हुए दोपहर तीन बजे बरेली आएगी और मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत होते हुए रात 12:30 बजे अंबाला पहुंचेगी। 05302 अंबाला-मऊ विशेष गाड़ी छह से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को अंबाला से रात 1.38 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 10:38 बजे बरेली आएगी और रात 11 बजे मऊ पहुंचेगी।

]]>
काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन का विस्तार दिसंबर तक https://livehalchal.com/up-514/573561 Sat, 03 Aug 2024 04:19:03 +0000 https://livehalchal.com/?p=573561 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन का विस्तार दिसंबर तक किए जाने से रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दीपावली, भाईदूज और छठ पूजा पर इस रूट के यात्रियों को राहत मिलेगी। काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल के बीच यह इकलौती साप्ताहिक ट्रेन है। रेलवे ने त्योहारों के मद्देनजर काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन के संचालन का विस्तार 26 दिसंबर तक कर दिया है। काठगोदाम-मुंबई …]]>

काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन का विस्तार दिसंबर तक किए जाने से रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दीपावली, भाईदूज और छठ पूजा पर इस रूट के यात्रियों को राहत मिलेगी। काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल के बीच यह इकलौती साप्ताहिक ट्रेन है।

रेलवे ने त्योहारों के मद्देनजर काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन के संचालन का विस्तार 26 दिसंबर तक कर दिया है। काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल के बीच यह इकलौती साप्ताहिक ट्रेन है। रेलवे इस ट्रेन को नियमित करने पर भी विचार कर रहा है।

बरेली से 22976/75 रामनगर-बांद्रा-रामनगर और 14314/13 बरेली-लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेनों का भी संचालन होता है, लेकिन इनके मुकाबले 09076/75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन पर यात्रियों का दबाव ज्यादा रहता है।

प्रत्येक बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे काठगोदाम से चलने के बाद रात 8:20 बजे यह ट्रेन बरेली सिटी और 8:42 बजे बरेली जंक्शन आती है। यहां से बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, गंगापुर, कोटा रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, वलसाद, वापी, बोरीबली होते हुए अगले दिन रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है।

वापसी में 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को मुंबइ सेंट्रल से सुबह 11 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 10:45 बजे बरेली जंक्शन, 11:03 बजे बरेली सिटी आती है और दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचती है। ट्रेन का विस्तार 26 दिसंबर तक किए जाने के बाद रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दीपावली, भाईदूज और छठ पूजा पर इस रूट के यात्रियों को राहत मिलेगी।

लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन का भी तीन माह के लिए होगा विस्तार
त्योहारी सीजन अैर यात्रियों के दबाव को देखते हुए 05060/05059 लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन की संचालन अवधि का विस्तार दिसंबर तक करने का प्रस्ताव है। हाल ही में इस ट्रेन का संचालन 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 अगस्त तक किया गया है।

05060 लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे चलने के बाद 1:55 बजे किच्छा, 3:08 बजे भोजीपुरा आती है। यहां से पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर होते हुए अगले दिन रात 9:30 बजे हावड़ा पहुंचती
है।

वापसी में 05059 हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन हावड़ा से रात 11:30 बजे चलने के बाद तीसरे दिन सुबह 10:55 बजे पीलीभीत, 12:05 बजे भोजीपुरा और दोपहर 1:55 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इस ट्रेन का विस्तार भी दिसंबर तक प्रस्तावित है।

]]>