विवाद – Live Halchal

बिहार: दरभंगा की गौड़ाबौराम सीट पर महागठबंधन में विवाद गहराया
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष संतोष सहनी ने मंगलवार को कहा कि वह दरभंगा जिले की गौड़ाबौराम विधानसभा सीट के चुनाव अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार अफजल अली खान की उम्मीदवारी पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के लिखित अनुरोध के बावजूद रद्द नहीं की गई।

लालटेन से अफजल, VIP से संतोष
राजद ने प्रारंभ में गौड़ाबौराम सीट से अफजल अली खान को पार्टी का चुनाव चिह्न दिया था, लेकिन बाद में यह सीट गठबंधन सहयोगी वीआईपी के लिए छोड़ दी गई। इसके बाद वीआईपी ने पार्टी संस्थापक मुकेश सहनी के छोटे भाई संतोष साहनी को उम्मीदवार बनाया। हालांकि, अफजल अली खान ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया, जिससे स्थिति जटिल हो गई। लालू प्रसाद ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को पत्र लिखकर खान की उम्मीदवारी को “अमान्य” मानने का आग्रह किया था, लेकिन चुनाव अधिकारियों ने इसे स्वीकार नहीं किया।

VIP प्रमुख संतोष सहनी ने उठाए चुनाव आयोग पर सवाल
संतोष सहनी ने कहा, “मैं संबंधित चुनाव अधिकारियों के खिलाफ उच्च न्यायालय जाऊंगा। जब लालू प्रसाद ने सीईओ को लिखित रूप से बता दिया कि खान की उम्मीदवारी रद्द की जाए, तो अधिकारियों को इसे खारिज कर देना चाहिए था। मैं यहां महागठबंधन का आधिकारिक उम्मीदवार हूं, यह बिल्कुल स्पष्ट है, लेकिन अधिकारियों ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया।” अब गौड़ाबौराम सीट पर महागठबंधन के दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं। भाजपा ने इस सीट से सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया है, जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की ओर से मोहम्मद इफ्तेखार आलम मैदान में हैं। पहले चरण के तहत गौड़ाबौराम सीट पर मतदान छह नवंबर को होगा। उम्मीदवारों की नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पहले ही समाप्त हो चुकी है। महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि राजद के स्थानीय कार्यकर्ता संतोष सहनी के लिए प्रचार कर रहे हैं, लेकिन खान की उम्मीदवारी से मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है क्योंकि वह ‘लालटेन’ चुनाव चिह्न के साथ मैदान में हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर वीआईपी की स्वर्ण सिंह विजयी रही थीं, जबकि राजद के अफजल अली खान दूसरे स्थान पर रहे थे।

हरिद्वार: गंगनहर किनारे घाट बनाने के लिए यूपी-उत्तराखंड में विवाद
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे की अस्पष्ट स्थिति विवाद उत्पन्न कर रही है। हालत यह है कि एक तरफ उत्तराखंड शासन ने अर्द्ध कुंभ 2027 की तैयारियों के लिए कई निर्माण कार्य प्रस्तावित किए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग इस बार भी आपत्ति लगाकर बैठा है।

दोनों राज्यों के सिंचाई विभाग के अधिकारी मुद्दे को लेकर अपनी ढपली अपना राग अलाप रहे हैं। आपत्ति मिलने के बाद अब उत्तराखंड सिंचाई विभाग की हरिद्वार शाखा के अधिशासी अभियंता ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पुलिस बल की मांग की है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को लिखे पत्र में अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड हरिद्वार ओमजी गुप्ता ने प्रस्तावित कार्यों के निर्माण कार्य के दौरान उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से व्यवधान उत्पन्न करने की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने पत्र में निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए विभिन्न घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल मांगा है।

अधिशासी अभियंता ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में बताया है कि सिंचाई खंड हरिद्वार की ओर से अर्द्ध कुंभ-2027 के तहत जिन योजनाओं को स्वीकृति मिली है, उनका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करना होगा। इसमें वार्षिक नहर बंदी के दौरान निर्माण कार्य संभव हो पाएगा।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से आपत्ति का हवाला देते हुए उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान पूरी सुरक्षा देने की मांग की है। पत्र में यह भी बताया गया है कि नहर बंदी दो अक्तूबर की मध्य रात्रि से हो रही है। वार्षिक नहर बंदी के दौरान प्राथमिकता में अपर गंगा कैनाल और स्केप चैनल में घाट का निर्माण कार्य किया जाना है।

हरियाणा कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर गहराया विवाद
कांग्रेस हाईकमान द्वारा राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के फैसले पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

अजय यादव ने अपने पोस्ट में लिखा है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के लगातार गिरते ग्राफ को देखते हुए आज लिए गए निर्णय पर पार्टी को आत्म निरीक्षण करने की आवश्यकता है। राहुल गांधी जी की इच्छा थी कि हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष एक ऐसे व्यक्ति को बनाया जाए जिसकी छवि पूरी तरह साफ-सुथरी, बेदाग और युवा नेतृत्व की पहचान रखने वाली हो। लेकिन आज का निर्णय इसके ठीक उलट दिखाई देता है। इस वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं और कैडर का मनोबल बिलकुल गिर गया है।

नेपाल अंतरिम सरकार पर विवाद, जेन-जी और सेना की वार्ता फंसी
नेपाल में राजशाही समर्थक राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी और कारोबारी दुर्गा प्रसाई को आगे किया जाना अंतरिम सरकार के लिए जारी बातचीत में गतिरोध का प्रमुख कारण रहा। दरअसल, सेना ने प्रदर्शन के दौरान जेल से छुड़ाए गए रवि लमिछाने की पार्टी और चिकित्सा उद्यमी प्रसाई को बातचीत की प्रक्रिया में शामिल करने का प्रस्ताव रखा था। इस पर जेन-जी ने आपत्ति जताई। यही नहीं, अंतरिम प्रधानमंत्री पद के लिए सुशीला कार्की के नाम को लेकर भी जेन-जी के प्रतिनिधि दो-फाड़ हो गए हैं।

भद्रकाली स्थित मुख्यालय में अंतरिम नेतृत्व को लेकर जब नेपाल में प्रदर्शन करने वाले जेन-जी के प्रतिनिधियों और सेना के बीच बातचीत चल रही थी, तभी सेना की ओर से इसमें राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी और प्रसाई को शामिल करने का प्रस्ताव रखा। इससे नाराज जेन-जी के 15 प्रतिनिधियों में शामिल रक्ष्य बाम सहित कई युवा भड़क गए और बातचीत से किनारा कर लिया। बाम ने कहा, सेना प्रमुख ने हमें राष्ट्रपति से मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान हमसे दुर्गा प्रसाई और आरएसपी के साथ बातचीत करने के लिए कहा गया। इस बीच, नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल की दुर्गा प्रसाई के साथ बैठक को लेकर आंदोलनकारियों में गुस्सा भड़क उठा। प्रसाई को विघटनकारी करार देते हुए उनकी भूमिका पर संदेह जताया जा रहा है।

दरअसल, प्रसाई कई विवादों में घिरे रहे हैं और उन्हें भी राजशाही समर्थक माना जाता है। हालांकि, दुर्गा प्रसाई की तरफ से सफाई दी गई है कि उनका सरकार में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। बहरहाल, सेना मुख्यालय के बाहर बृहस्पतिवार को जेन-जी के दो गुटों में झड़प से मामला और उलझ गया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष सुशीला कार्की के नाम का विरोध कर रहा था, जबकि काठमांडो के मेयर बालेंद्र शाह के समर्थक कुछ आंदोलनकारी उनके नाम को ही आगे रखने के पक्ष में थे। जेन-जी प्रतिनिधियों के दो-फाड़ होने से बातचीत की प्रक्रिया बाधित हो गई है।

मध्य प्रदेश: सतना में आपसी विवाद में नाबालिग को गोली मारी
मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोलगवा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम आपसी विवाद के चलते एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बढईया टोला की है, जहां किशोरों के बीच हुए झगड़े ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 17 वर्षीय उत्तम शुक्ला के रूप में हुई है। गुरुवार को उत्तम और उसके कुछ दोस्तों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि एक आरोपी ने अवैध हथियार निकालकर गोली चला दी। गोली सीधे उत्तम के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल उत्तम को आनन-फानन में बिड़ला अस्पताल सतना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रीवा अस्पताल में किया जाएगा।

तीन साथी हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही कोलगवा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतक के तीन साथियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आपसी रंजिश और पुरानी दुश्मनी की बात सामने आ रही है। वहीं, दो अन्य संदिग्ध आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। मौके से पुलिस ने एक अवैध हथियार और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। उधर, मृतक उत्तम शुक्ला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।