विराट कोहली – Live Halchal

विराट कोहली के शब्दों ने भारत को लौटाई पुरानी पीवी सिंधू
पीवी सिंधू एक समय वो नाम थीं जो जिस टूर्नामेंट में जाती थीं उनका पदक पक्का ही माना जाता था। रियो ओलंपिक और फिर टोक्यों में पदक जीतकर इतिहास रचने वाली सिंधू के लिए बीते दो साल किसी सदमे से कम नहीं थे क्योंकि वह खिताब ही नहीं जीत पा रही थीं। ऐसे में विराट कोहली के शब्दों ने इस स्टार में जान फूंकी और सिंधू ने सोमवार को जापान ओपन का खिताब जीत इतिहास रचा।

सिंधू ने जापान ओपन के फाइनल में अकाने यामागुची को सीधे गेमों में 21-17, 21-17 से मात देकर पहली बार ये खिताब जीता। इसी के साथ सिंधू इस खिताब की जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी भी बन गईं। बीते दो साल का खिताबी सूखा खत्म हुआ और भारत ने वही सिंधू देखी जिसकी उसे आदत थी।

पति ने की मदद

सिंधू इस दौरान चोट से भी परेशान थीं। लिगामेंट इंजुरी के कारण उनके डॉक्टर ने उनको तीन महीने आराम करने की सलाह दी थी। ऐसे में सिंधू के पति वेंकट दत्ता साई उन्हें अटलांटा छुट्टियों पर ले गए। वह जानते थे कि सिंधू अपने करियर को लेकर चिंता में हैं, ऐसे में छुट्टियां उनको मानसिक तौर पर मदद करेंगी। इसी दौरान वेंकट ने उन्हें कोहली के शब्दों की याद दिलाई।

वेंकट ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, “हमें उनमें दोबारा अपने खेल का लुत्फ उठाने की भावना को भरना था। विराट के शब्द मेरे दिमाग में लगातार गूंज रहे थे। अटलांटा एक्सोस स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस फैसिलिटी में वह तीन दिग्गजों के साथ ट्रेनिंग कर रही थीं। मेरी बहन रोज उन्हें वहां ले जाती थीं और लगातार तीन सप्ताह तक ले गईं। हमने एक पारिवारिक माहौल में उनके खेल के प्रति प्यार को दोबारा उभारा।”

वजन भी किया कम

वेंकट ने बताया कि पेरिस ओलंपिक के बाद उन्होंने सिंधू के गेम को लेकर डेटा इकट्ठा किया और वहां उन्हें पता चला की कहां काम करना है। उन्होंने कहा, “पेरिस ओलंपिक के बाद हमने दो डेटा निकाला जिसमें दो बड़े मुद्दे सामने आए। एक तो ये था कि उनके अटैकिंग माइंडसेट में गिरावट आई है। इसके अलावा पहले वह पहले प्रति मैच टू लाइन जजमेंट करती थीं जो बाद में छह तक गया जो काफी ज्यादा था।”

वेंकट ने कहा, “उनके कोचिंग स्टाफ की सलाह पर सिंधू ने जापान ओपन से पहले 3.5 किलो वजन कम किया। चिकन प्रोटीन के लिए जरूरी था तो वह चालू रखा। जापान ओपन जीतने के बाद उनको आईसक्रीम जरूर मिली।”

गैरी सोबर्स के निधन से दुखी हुए विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट की दुनिया ने बीती रात एक बहुत बड़ा सितारा खो दिया। महान ऑलराउंडर वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई शोक में डूबा है। विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर सहित दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को उनके निधन की जानकारी दी थी और इसी के साथ पूरा क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया था। विजडन अल्मनैक ने सोबर्स को 20वीं सदी के पांच महान क्रिकेटरों में चुना था। उनका जन्म 28 जुलाई 1936 को बारबाडोस के सेंट माइकल में हुआ था। उनका पूरा नाम गारफील्ड सेंट आबर्न सोबर्स था। उनका जन्म दोनों हाथों में एक-एक अतिरिक्त अंगुली के साथ हुआ था।

विराट और सचिन हुए भावुक

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने उनके निधन पर एक भावुक पोस्ट लिखा है और कहा है कि क्रिकेट ने अपनी एक महान प्रतिभा को खो दिया। साल 2023 में जब टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर थी तब सोबर्स ने कोहली से मिलने के लिए इंतजार किया था और उनके इस व्यवहार की जमकर चर्चा हुई थी।

कोहली ने एक्स पर लिखा, “क्रिकेट ने अपने सबसे महान खिलाड़ियों में से एक को खो दिया। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। सर गारफील्ड सोबर्स, आपकी विरासत कई लोगों को प्रेरित करेगी।”

सचिन तेंदुलकर ने भी लिखा पोस्ट

वहीं भारत के पूर्व कप्तान और सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में गिने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी सोबर्स के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, “इस बात को हजम करना बेहद मुश्किल है कि गैरी सोबर्स अब इस दुनिया में नहीं रहे। मैं हमारे साथ बिताए गए पलों को देख रहा था। मुझे 2003 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड देने से लेकर मेरे शतकों का शतक मारने की उपलब्धि पर उनकी बातें ताज हो गईं। वह हमेशा शानदार थे। मैं बार-बार हमारी कुछ साल पहले लंदन में हुई मुलाकात के बारे में सोच रहा हूं। हम दोनों बैठे थे और क्रिकेट के बारे में बात कर रहे थे। इस बात से मुझे बेहद दुख हो रहा है कि वो हमारी आखिरी मुलाकात बन गई।”

वीरेंद्र सहवाग ने भी दी श्रृद्धांजलि

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने अलग अंदाज में उनको याद किया है। उन्होंने लिखा, “ऑलराउंडर शब्द बहुत लोगों के लिए यूज होता है। सर गारफील्ड सोबर्स के लिए ये शब्द बनाया गया था। फास्ट बॉलिंग, स्पिन बॉलिंग, बाएं हाथ से खूबसूरत बल्लेबाजी, एक ओवर में छह छक्के, 365 नाबाद, सिर्फ 23 साल की उम्र में। अपने समय से काफी आगे थे। आईपीएल युग में होते तो सबसे महंगे होते बिना शक के। क्रिकेट ने अपना सबसे कम्पलीट खिलाड़ी खोया है। उनके परिवार और पूरे विश्व में फैले उनके शुभचिंतकों को संवेदनाएं।”

विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई से बिगड़ा टीम का माहौल?
टीम इंडिया जब से इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेलने गई है तब से एक बात को लेकर काफी बातें हो रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हेड कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली आपस में बात नहीं कर रहे हैं। इस बात को लेकर अब टीम के अंदर से सच्चाई सामने आई है। बल्लेबाजी कोच सितांशू कोटक ने इस मामले पर अपनी बात रखी है।

गंभीर और कोहली के बीच बातचीत बंद है इसका आधार नेट्स पर दोनों के बीच बातें न होना थीं। इंग्लैंड दौरे पर अभ्यास के दौरान न कोहली, गंभीर से बातें करते हैं और न ही गंभीर कोच के तौर पर उनसे चर्चा करते नजर आते हैं।

’10 बार हो चुकी होगी बात’

इंग्लैंड के हाथों दूसरे वनडे में मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए सितांशू कोटक ने कहा है कि कोहली और गंभीर के बीच 10 बार बात हो चुकी होगी। उन्होंने कहा, “विराट और गौतम ने 10 बार बात कर ली होगी। मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी पुल की जरूरत है। विराट बल्लेबाजी पर जाने से पहले कई चीजों को लेकर बात करते हैं। ईमानदारी से कहूं तो एक बल्लेबाजी कोच के नाते मैंने अभी तक जो देखा है वो ये है कि वह कुछ महसूस नहीं करते हैं और न ही कुछ देखते हैं। उनकी बल्लेबाजों को छेड़ना नहीं चाहिए। नेट्स पर हम बात कर रहे थे और इसके बाद ये अफवाहें सामने आईं, मुझे नहीं पता कि कहां से आईं।”

लंबे समय से है चर्चा

हालांकि, कोहली और गंभीर के बीच मनमुटाव की चर्चा लंबे समय है। गंभीर जब से कोच बने हैं तब से वह रोहित शर्मा और कोहली के टीम में भविष्य को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि गंभीर दोनों को वनडे वर्ल्ड कप में देखना नहीं चाहते और वही इन दोनों के टेस्ट से संन्यास लेने की वजह हैं।

कोहली IND vs AFG ODI सीरीज से बाहर, 3 खिलाड़ी में से कौन करेगा रिप्लेस
भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। कोहली, जो कि वनडे में सबसे ज्यादा रन (14,797) बनाने वाले दूसरे बैटर हैं और उनके ऐसे इंजर्ड होकर वनडे सीरीज से बाहर होना भारतीय क्रिकट टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है।

बीसीसीआई ने अभी तक कोहली की इंजरी को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया और वह जल्द ही उनके चोटिल होने और रिप्लेसमेंट का एलान कर सकती है। ऐसे में जानते हैं 3 प्लेयर्स के नाम, जो भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज 2026 में विराट कोहली का रिप्लेसमेंट बन सकते हैं।

IND vs AFG ODI: Virat Kohli को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी

1. यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)

भारतीय टीम के युवा बैटर यशस्वी जायसवाल का नाम लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर हैं, जिन्हें विराट कोहली की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।

जायसवाल न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की आखिरी वनडे स्क्वॉड का भी हिस्सा रहे थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 दिसंबर 2025 को खेला था, जिसमें उनके बल्ले से 116 रन निकले थे। इसके अलावा आईपीएल 2026 में यशस्वी ने 16 मैच राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 427 रन बनाए।

2. साई सुदर्शन (Sai Sudharsan)

बाएं हाथ के बैटर साई सुदर्शन को बीसीसीआई अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली का रिप्लेसमेंट बना सकती हैं। साई सुदर्शन ने 2023 में भारत के लिए तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक की मदद से 127 रन बनाए थे। हाल ही में आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बैटर रहे। उन्होंने 17 मैच गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए कुल 722 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 8 अर्धशतक शामिल रहे।

3. देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal)

कर्नाटक बैटर देवदत्त पडिक्कल को विराट कोहली की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने आईपीएल 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी में 9 मैच खेलते हुए कुल 725 रन बनाए थे और आईपीएल 2026 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए 16 मैचों में उन्होंने 464 रन बनाए, जिसमें 3 फिफ्ट शामिल रही।

विराट कोहली से विवाद के बीच ट्रेविस हेड की इंस्टा स्टोरी ने चढ़ाया पारा
आईपीएल-2026 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच विवाद हो गया। आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान कोहली बार-बार हेड की तरफ इशारा करते हुए कुछ बोल रहे थे। हेड उस समय तो चुप रहे, लेकिन अब उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी ने नया बवाल खड़ा कर दिया है।

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए थे। आरसीबी की टीम चार विकेट खोकर 200 रन ही बना पाई। कोहली का बल्ला इस मैच में नहीं चला और वह 15 रन बनाकर आउट हो गए।

हेड की इंस्टाग्राम स्टोरी

मैच के बाद जब दोनों टीमें हाथ मिला रही थीं तब कोहली ने हेड से हाथ नहीं मिलाया जिसे देख हेड हैरान रह गए। इस बात को लेकर कोहली की सोशल मीडिया पर भी जमकर आलोचना हो रही है। हेड ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो पोस्ट किया है उसने इस मामले को और गरमा दिया है। हेड ने अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, “हर किसी को अंदाजा लगाने दो।”

उनकी इस पोस्ट को उनके कोहली को जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, ये साफ नहीं है कि वह क्या कहना चाह रहे हैं। कोहली जब बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक तेवर दिखा रहे थे और स्लैज कर रहे थे तब हेड शांत थे और चुपचाप कोहली की हरकतें देख रहे थे।

नया नहीं है मामला

कोहली के लिए ये मामला नया नहीं है। वह पहले भी इस तरह के मामले में पड़ चुके हैं। उनकी मैदान पर कई बार बहस हुई है। साल 2023 में उनकी उस समय लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज नवीन उल हक से बहस हो गई थी। इस विवाद ने काफी तूल पकड़ा था क्योंकि इसमें उस समय लखनऊ के मेंटर और इस समय टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर भी कूद गए थे।