विमान हादसे – Live Halchal

विमान हादसे के बाद बढ़ी चिंता, 41% लोग फ्लाइट की टिकट बुक कराने से पहले कर रहे इस खास चीज की जांच
अहमदाबाद में हाल ही में एअर इंडिया का विमान बड़े हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की जान चली गई। इस हादसे का खौफ लोगों के मन में बैठ गया है और यही कारण है कि लोग अब विमान के प्रकारको देखकर टिकट बुक करा रहे हैं।

लोकल सर्कल्स द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार देश में 40 प्रतिशत से ज्यादा लोग अब एअरलाइंस द्वारा उपयोग किए जा रहे विमान के प्रकार की जांच करने के बाद टिकट बुक कर रहे हैं। इस सर्वेक्षण में 294 जिलों से 40 हजार से अधिक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई।

साल 2022 में किए गए सर्वेक्षण में केवल 10 प्रतिशत लोगों ने बुकिंग से पहले विमन के प्रकार की जांच करने की बात कही थी। लेकिन अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 41 प्रतिशत हो गया है।

बोइंग 787-8 का संचालन बंद करने की मांग
सर्वेक्षण में पाया गया कि लोगों ने बोइंग 787-8 के संचालन पर रोक लगाने की मांग उठाई है। एअर इंडिया की दुर्घटना के बाद विश्व स्तर पर हुई कई घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में यात्रियों में विमान को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सर्वेक्षण में शामिल 56 प्रतिशत एअरलाइन यात्री इस बात के पक्ष में हैं कि सरकार को सभी मुद्दों की जांच व समाधान होने तक बोइंग 787-8 के संचालन पर रोक लगानी चाहिए। वहीं, 34 प्रतिशत लोगों ने कहा कि जब तक स्पष्ट सबूत नहीं मिल जाते, तब तक इसे उड़ाने से नहीं रोका जाना चाहिए।

सर्वेक्षण में क्या आया सामने?
सर्वेक्षण में 73 प्रतिशत लोगों ने बुकिंग से पहले किराए पर विचार करने की बात कही है।
64 प्रतिशत लोगों ने एअरलाइन की विश्वसनीयता को देखा।
59 प्रतिशत लोगों ने उड़ान के समय को प्राथमिकता दी।
5 प्रतिशत लोगों ने स्पष्ट उत्तर नहीं दिया।

कैसे बढ़ेगी लोगों की विश्वनीयता?
विशेषज्ञों के अनुसार, यात्रियों का विश्वास दोबारा जीतने के लिए DGCA को सभी 33 विमानों की जांच पूरी करनी होगी और साथ ही पिछले साल एअर इंडिया द्वारा अपनाए गए रखरखाव के तरीकों का मिल्यांकन करना होगा।

इन तरीकों को अपनाने के बाद ही इसका निर्णय लिया जाना चाहिए कि एअर इंडिया 787-8 विमान उड़ाने के लिए फिट हैं या नहीं।

विमान हादसे में पूर्व अंतरिक्ष यात्री विलियम एंडर्स का निधन
अंतरिक्ष की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। बता दें कि एक हादसे में रिटायर्ड मेजर जनरल विलियम एंडर्स अपोलो 8 के पूर्व अंतरिक्ष यात्री का निधन हो गया। दरअसल वह जिस विमान को चला रहे थे वो पानी में गिर गया । वह 90 साल के थे। उनके बेटे रिटायर्ड वायु सेना लेफ्टिनेंट कर्नल ग्रेग एंडर्स ने एसोसिएटेड प्रेस को उनकी मृत्यु की पुष्टि की।

ली थी पहली कलरफुल फोटो

बता दें कि रिटायर्ड मेजर जनरल विलियम ने 1968 में अंतरिक्ष से ग्रह को छायादार नीले संगमरमर (ब्लू कलर फोटो) के रूप में दिखाने वाली पहली ‘अर्थराइज’ फोटो ली थी।

विलियम एंडर्स ने इस फोटो को लेकर बताया था कि यह फोटो अंतरिक्ष कार्यक्रम में उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान था। यह फोटो अंतरिक्ष से दिखने वाली पृथ्वी की पहली कलरफुल फोटो है, ये आधुनिक इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण फोटो में से एक है क्योंकि इसने मनुष्यों के ग्रह को देखने के तरीके को बदल दिया है। साथ ही इस फोटो को वैश्विक पर्यावरण आंदोलन को बढ़ावा देने का श्रेय दिया जाता है, जिसमें दिखाया गया है कि अंतरिक्ष से पृथ्वी कितनी नाजुक और अलग-थलग दिखाई देती है।

विमान में एक ही पायलट था

सैन जुआन काउंटी के शेरिफ एरिक पीटर ने इस मामले में बताया, सुबह करीब 11.40 बजे एक रिपोर्ट आई कि एक पुराने मॉडल का विमान जोन्स द्वीप के उत्तरी छोर के पास पानी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और डूब गया।

फेडरल एविएशन एसोसिएशन के अनुसार, उस समय बीच ए45 हवाई जहाज पर केवल एक पायलट ही सवार था।

अपोलो 8 मिशन को लेकर साझा किए अनुभव

विलियम एंडर्स ने 1997 में नासा के एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि अपोलो 8 मिशन आसान है। लेकिन मैंने राष्ट्र, देशभक्ति को ध्यान में रखते हुए अपने मिशन को पूरा किया। उन्होंने मिशन शुरू होने से पहले अनुमान लगाया था कि लगभग तीन में से एक प्रतिशत मौका हो सकता है कि हमें इसमें पूरी तरह सफल न हो। लेकिन ये सब अच्छे से हो गया। उन्होंने बताया कि उस वक्त हमने महसूस किया पृथ्वी कितनी नाजुक दिखती थी।