विभिन्न पदों – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 26 Jun 2024 10:06:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg विभिन्न पदों – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 एनएचएआई में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका https://livehalchal.com/%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%8f%e0%a4%9a%e0%a4%8f%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%82/567014 Wed, 26 Jun 2024 10:06:02 +0000 https://livehalchal.com/?p=567014 भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से विभिन्न पदों भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की खोज कर रहे हैं और इसके लिए पात्रता रखते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 18 जुलाई 2024 तक इसमें शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते …]]>

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से विभिन्न पदों भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की खोज कर रहे हैं और इसके लिए पात्रता रखते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 18 जुलाई 2024 तक इसमें शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 38 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

 नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए एनएचएआई में जॉब पाने का सुनहरा मौका है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑफिशियल वेबसाइट nhai.gov.in पर उपलब्ध करवाया गया है जिसे केवल ऑनलाइन भरा जा सकता है। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी एक बार पात्रता एवं मापदंड की जानकारी अवश्य चेक कर लें।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से पदानुसार संबंधित क्षेत्र में सिविल इंजीनियरिंग/ ग्रेजुएशन आदि किया हो और साथ ही उम्मीदवार को निर्धारित वर्ष कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 65 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। पात्रता की पदानुसार विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में भाग लेने के लिए सर्वप्रथम NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट nhai.gov.in जाना है और यहां VACANCIES लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको भर्ती से संबंधित Apply Now लिंक पर क्लिक करना है और अगले पेज पर मांगी गई सभी डिटेल को सही-सही भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी है। अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से एनएचएआई विभिन्न पदों के तहत कुल 38 नियुक्तियां करेगा। इसमें से वरिष्ठ राजमार्ग विशेषज्ञ के लिए 5 पद, डीपीआर विशेषज्ञ के लिए 5 पद, सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ के लिए 5 पद, यातायात विशेषज्ञ के लिए 5 पद, पर्यावरण/ वन विशेषज्ञ के लिए 5 पद, भूमि अधिग्रहण विशेषज्ञ के लिए 5 पद, भू-तकनीकी विशेषज्ञ के लिए पद 5, ब्रिज विशेषज्ञ के लिए 2 पद और सुरंग विशेषज्ञ के लिए 1 पद आरक्षित है।

]]>
बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%91%e0%a4%ab-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8c%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d/564536 Sat, 15 Jun 2024 07:41:41 +0000 https://livehalchal.com/?p=564536 बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में 459 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्यता पूरी करते हैं वे 2 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकता है अन्य किसी …]]>

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में 459 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्यता पूरी करते हैं वे 2 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकता है अन्य किसी भी माध्यम में आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में मैनेजर, सीनियर एवं जूनियर UI/UX डिजाइनर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 2 जुलाई 2024 तक जारी रहेगी। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे तय तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए पात्रता की जांच अवश्य कर लें उसके बाद ही फॉर्म भरें।

कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर करियर पर क्लिक करना होगा। अब आपको Current Opportunities में भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा और यहां Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आप अगले पेज पर सेलेक्ट में आईटी प्रोफेशनल चुन लें। इसके बाद आप दी गई सभी डिटेल सही-सही भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। अंत में उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये (+अन्य चार्जेस) जमा करना होगा होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये (+अन्य चार्जेस) तय किया गया है। आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिये जमा किया जा सकता है।

इस भर्ती के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा में कुल 459 रिक्त पदों पर नियक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

]]>
एलिम्को कानपुर में विभिन्न पदों पर आवेदन का अंतिम मौका https://livehalchal.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a8/558799 Wed, 15 May 2024 10:47:55 +0000 https://livehalchal.com/?p=558799 भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) कानपुर में मैनेजर कंसल्टेंट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई 2024 निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत …]]>

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) कानपुर में मैनेजर कंसल्टेंट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई 2024 निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी की तलाश में लगे उम्मीदवारों के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO), कानपुर में विभिन्न पदों आवेदन करने का अंतिम मौका है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार मैनेजर, कंसल्टेंट, ऑडियोलॉजिस्ट समेत विभिन्न पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

योग्य एवं पात्र अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से एलिम्को की ऑफिशियल वेबसाइट alimco.in पर जाकर भर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थी विभिन्न पदों के लिए निर्धारित पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

कैसे कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे आधिकारिक वेबसाइट alimco.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से सम्बंधित लिंक पर क्लिक करना है। अब आपको नए पेज पर रजिस्टर न्यू यूजर लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लेना है। इसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल सही-सही भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। अंत में अभ्यर्थी भविष्य के सन्दर्भ के लिए पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र में फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री/ डिप्लोमा/ बैचलर डिग्री/ सीए/ एमफिल/ आदि किया हो। आवेदन से पहले अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़कर विस्तृत जानकारी हासिल कर लें।

25 हजार से 1.5 लाख तक मिलेगा वेतन

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा। वेतन पदानुसार 25 हजार रुपये से 1.5 लाख तक निर्धारित है। यह वेतन नियुक्ति के प्रथम वर्ष में दिया जाएगा। दूसरे वर्ष में पदानुसार वेतन में बढ़ोत्तरी की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

]]>
एनडीए में ग्रुप सी के विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुरू https://livehalchal.com/%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa-%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%bf/539687 Tue, 30 Jan 2024 09:31:40 +0000 https://livehalchal.com/?p=539687 नेशनल डिफेंस एकेडमी, पुणे (NDA Pune) की ओर से स्टेनोग्राफर, लोअर डिवीजन क्लर्क, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), ड्राफ्ट्समैन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जो उम्मीदवार एनडीए में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए इस भर्ती में शामिल होने के …]]>

नेशनल डिफेंस एकेडमी, पुणे (NDA Pune) की ओर से स्टेनोग्राफर, लोअर डिवीजन क्लर्क, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), ड्राफ्ट्समैन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जो उम्मीदवार एनडीए में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म एनडीए पुणे की आधिकारिक वेबसाइट www.ndacivrect.gov.in पर उपलब्ध है जहां से आप आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इस भर्ती में भाग लेने के लिए फॉर्म निर्धारित अंतिम तिथि 17 फरवरी 2024 तक भरा जा सकता है।

10वीं पास अभ्यर्थी ले सकते हैं इस भर्ती में भाग

इस भर्ती में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं/ मैट्रिकुलेशन पास किया हो। शैक्षिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 27 वर्ष तय की गयी है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रिटेन टेस्ट, स्किल टेस्ट/ ट्रेड टेस्ट/ फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन प्रक्रिया में सफल होना होगा। अभ्यर्थियों को हर चरण में अलग-अलग उत्तीर्ण होना होगा तभी उन्हें अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी।

कुल 198 रिक्त पदों पर होंगी नियुक्तियां

इस भर्ती के माध्यम से कुल 198 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से लोअर डिवीजन क्लर्क के 16 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड- 2 के 1 पद, ड्राफ्ट्समैन के 2 पद, सिनेमा प्रोजेक्शनिस्ट 2 के 1 पद, कुक के 10 पद, कंपोजिटर सह प्रिंटर के 1 पद, सिविलियन मोटर चालक के 2 पद, बढ़ई के 2 पद, फायरमैन के 2 पद, टीए-बेकर एवं कन्फेक्शनर के 1 पद, टीए-साइकिल रिपेयरर के 2 पद, टीए प्रिंटिंग मशीन ऑप्ट्र के 1 पद, टीए बूट रिपेयरर के 1 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ- कार्यालय एवं प्रशिक्षण के 78 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

]]>
भारतीय नौसेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d/531258 Mon, 18 Dec 2023 11:21:35 +0000 https://livehalchal.com/?p=531258 इंडियन नेवी में शामिल होकर देश की सेवा का भाव रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय नौसेना की ओर से चार्जमैन, सीनियर ड्राफ्ट्समैन और ट्रेड्समैन मेट के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 18 दिसंबर 2023 से शुरू कर दी गयी है। …]]>

इंडियन नेवी में शामिल होकर देश की सेवा का भाव रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय नौसेना की ओर से चार्जमैन, सीनियर ड्राफ्ट्समैन और ट्रेड्समैन मेट के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 18 दिसंबर 2023 से शुरू कर दी गयी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे तुरंत ही इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinIndiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 निर्धारित की गयी है।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार 10वीं के साथ आईटीआई/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ इंजीनियरिंग डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की मिनिमम एज 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 31 दिसंबर 2023 के अनुसार की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार एक बार अधिसूचना अवश्य पढ़ लें।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से चार्जमैन, सीनियर ड्राफ्ट्समैन और ट्रेड्समैन मेट के कुल 910 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से चार्जमैन के लिए 42 पद, सीनियर ड्राफ्ट्समैन के लिए 258 पद और ट्रेड्समैन मेट के लिए 610 पद आरक्षित हैं।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के साथ ही निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 295 रुपये तय की गयी है। एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

]]>