विनोद कांबली – Live Halchal

विनोद कांबली के बारे में उड़ी अफवाह, सुनकर तिलमिला गईं पत्नी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली बीते कई महीनों से अस्वस्थ हैं। उनको लेकर कुछ दिन पहले खबर आई थी कि उनके सिर में ब्लड क्लॉट बन रही हैं जिससे उनकी याददाश्त पर असर पड़ रहा है। इन खबरों को लेकर कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने अपनी बात रखी है और कहा है कि ये अफवाह है जो किसी ने उड़ाई है।

कांबली लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उनको उठने-बैठने और बोलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में जब उनकी याददाश्त कम होने की खबरें आईं तो हर किसी को उनकी चिंता होने लगी, लेकिन पत्नी के बयान ने इस बात को अलग ही रुख दे दिया है।

कांबली ठीक हैं

एंड्रिया ने इंडिय टुडे से बात करते हुए कहा कि कांबली बिल्कुल ठीक हैं और उनके बारे में कोई अफवाह फैला रहा है। उन्होंने कहा, “भगवान की कृपा से विनोद ठीक हैं। मुझे नहीं पता कि उनके बारे में कौन गलत जानकारी फैला रहा है।”

दोस्त ने ही दी थी जानकारी

दरअसल, कांबली के याददाश्त खोने की जानकारी उनके ही पुराने दोस्त और पूर्व फर्स्ट क्लास अंपायर मार्कस कोउटो ने दी थी। उन्होंने कहा था कि कांबली गंभीर स्थिति से गुजर रहे हैं। कोउटो ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा था, “18 महीने पहले जब वह ठाणे के अस्पताल में भर्ती हुए थे तब से उनके ब्रेन में क्लॉट है। उनकी याददाश्त अच्छी नहीं है। वह चीजों को याद करते हैं और फिर भूल जाते हैं। ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि उनके ब्रेन में क्लॉट है।”

मदद के लिए तैयार हैं दिग्गज

मीडियो रिपोर्ट्स में ये बातें भी सामने आई थीं कि कांबली के करीबी दोस्तों द्वारा उनकी मदद करने के लिए एक सिस्टम बनाया गया है जिसमें कई पू्र्व क्रिकेटर शामिल हैं। मार्कस द्वारा एक व्हॉट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है जो कांबली के दोस्तों को एक साथ लाने में मदद करता है। इसमें सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं। सचिन और कांबली बचपन से साथ खेले हैं और मुश्किल समय में सचिन ने हमेशा उनकी मदद की है।