विनेश फोगाट – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 14 Jan 2025 07:27:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg विनेश फोगाट – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 विनेश फोगाट अधिकारियों से परेशान, कहा- अधिकारी मेरे हाथ में नहीं कि साइन कर दें https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8/599002 Tue, 14 Jan 2025 07:27:55 +0000 https://livehalchal.com/?p=599002 जींद : जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट अधिकारियों से परेशान हो गई हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि अधिकारी मेरे हाथ में नहीं हैं कि मेरे कहने से साइन कर देंगे। उनके पास तुरंत मुख्यमंत्री का फोन आ जाता है कि ये काम नहीं करना, साइन न मार देना। हालांकि ऐसा किस मामले में हुआ, …]]>

जींद : जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट अधिकारियों से परेशान हो गई हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि अधिकारी मेरे हाथ में नहीं हैं कि मेरे कहने से साइन कर देंगे। उनके पास तुरंत मुख्यमंत्री का फोन आ जाता है कि ये काम नहीं करना, साइन न मार देना। हालांकि ऐसा किस मामले में हुआ, इसको लेकर विनेश ने कोई खुलासा नहीं किया।

विनेश ने पिछले दिनों कुछ जगहों का दौरा किया और काम में कमी या गड़बड़ी मिलने पर तुरंत अधिकारियों को फोन कर नाराजगी भी जताई थी। वीडियो में विनेश कह रही हैं कि मैं अभी सीख रही हूं। सब लोगों से मिलकर काम करेंगे। आप लोगों ने जिम्मेदारी दी है, मैं अपनी तरफ से पूरे एफर्ट लगा रही हूं। एक आदमी के सिर बोझ हो जाएगा लेकिन मिलकर करेंगे तो काम भी हो जाएगा और बोझ भी नहीं पड़ेगा। आपने मुझे वोट दिए, मेरा तो फर्ज है कि काम करूं। 5 साल बाद जब आऊं तो आप लोगों को यह न लगे कि आपके वोट खराब कर दिए।

जितना भी होगा, अपना बैस्ट करूंगी। मेरे से काम कराने के लिए फोन करो या ऑफिस आ जाओ। बस मेरी एक रिक्वैस्ट है कि कागज पक्के रखो। कल को आप भी कह सकोगे कि हमने तो पूरे और पक्के कागज दिए थे। मेरे हलके के लोग कहेंगे की लड़ाई खड़े होकर लड़नी है तो खड़े होकर लड़ेंगे। सड़क पर बैठने को कहेंगे तो सड़क पर बैठकर आपकी लड़ाई लड़ेंगे। लोग नारे लगाने की बात कहेंगे तो साथ मिलकर नारे लगाएंगे।

]]>
कांग्रेस में शामिल होंगे विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया? https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87/579135 Fri, 06 Sep 2024 06:02:52 +0000 https://livehalchal.com/?p=579135 दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगने जा रहा है। सीमापुरी से आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वहीं विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी को …]]>

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगने जा रहा है। सीमापुरी से आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वहीं विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी को बड़ा झटका लगाने जा रहा है। वहीं हरियाणा में गठबंधन की बात चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को कुछ नेताओं को शामिल करने के लिए संवाददाता सम्मेलन हो रहा है। इस सम्मेलन में आप विधायक राजेंद्र गौतम, पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

हरियाणा में कांग्रेस की पहली लिस्ट का इंतजार
विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची गठबंधन को लेकर कोई नतीजा न निकलने से अटक गई है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ हरियाणा में गठबंधन को लेकर कांग्रेस हाईकमान की बैठक होगी।

कांग्रेस-आप गठबंधन पर आज लग सकती है मुहर
इस बैठक में ही तय होगा कि गठबंधन होगा या नहीं, अगर होगा तो कितनी और कौन सी सीटों पर यह समझौता होगा। राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक के बाद ही सूची जारी होगी। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि अभी सूची आने में एक से दो दिन लग सकते हैं। कांग्रेस हाईकमान हरियाणा में गठबंधन की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहती है। इसके चलते गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ सीट आवंटन को लेकर फार्मूले पर शुक्रवार को अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है।

सीटों को लेकर फंस रहा आप-कांग्रेस में पेंच
हरियाणा कांग्रेस कमेटी प्रदेश में किसी भी दल के साथ गठबंधन से इन्कार कर चुकी है। हालांकि लोकसभा चुनाव आप के साथ इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर लड़ा था। आप उसी फार्मूले के तहत विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन चाह रही है और 10 सीटें मांग रही है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान 5 से 7 सीटें देने को तैयार है। इसके अलावा सपा भी हरियाणा में अपनी सियासी जमीन तलाश रही है और वह भी पांच सीटें मांग रही है।

]]>
हरियाणा: चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच राहुल गांधी से मिलीं विनेश फोगाट https://livehalchal.com/hr-268/578807 Wed, 04 Sep 2024 06:18:01 +0000 https://livehalchal.com/?p=578807 पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में मात्र 100 ग्राम वजन बढ़ने के कारण पदक की दाैड़ से बाहर हो गई थी। इस बार उनके कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हैं। विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी …]]>

पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में मात्र 100 ग्राम वजन बढ़ने के कारण पदक की दाैड़ से बाहर हो गई थी। इस बार उनके कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हैं।

विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। पेरिस ओलंपिक में वजन के कारण विनेश फोगाट पदक से चूक गई थीं। जब वे भारत लाैटीं थीं तो उन्हें हरियाणा कांग्रेस के नेता दीपेंद्र हुड्डा भी मिलने पहुंचे थे। तभी से उनके राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हालांकि इस सवाल पर विनेश फोगाट कह चुकी हैं कि वे इस बारे में आराम से बैठकर सोचेंगी। घर के लोग जो कहेंगे, वही करूंगी।

हरियाणा में 66 सीटों पर कांग्रेस के नाम तय
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में 41 सीटों में से 32 सीटों पर चर्चा हुई। एक दिन पहले यानी सोमवार को 34 सीटों पर नाम फाइनल हो चुके थे। वहीं, दो दिन की बैठक में ओलंपियन बजरंग पुनिया और व विनेश फोगाट के नामों पर चर्चा नहीं हुई है। हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा- वीरवार को तय हो जाएगा कि दोनों चुनाव लड़ रहे हैं या नहीं। वहीं, सूची भी वीरवार को जारी कर दी जाएगी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल,अजय माकन समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

]]>
अमृतसर: पहलवान विनेश फोगाट ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा https://livehalchal.com/pn-254/577998 Fri, 30 Aug 2024 06:22:20 +0000 https://livehalchal.com/?p=577998 इस दाैरान विनेश फोगाट ने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, बहुत सकारात्मकता महसूस हो रही है। वाहेगुरु से मेरी यही प्रार्थना है कि मुझे शक्ति और हिम्मत दें। पेरिस ओलंपिक में वजन कम न होने के कारण पदक से चूकीं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट शुक्रवार को अमृतसर में श्री हरमंदिर …]]>

इस दाैरान विनेश फोगाट ने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, बहुत सकारात्मकता महसूस हो रही है। वाहेगुरु से मेरी यही प्रार्थना है कि मुझे शक्ति और हिम्मत दें।

पेरिस ओलंपिक में वजन कम न होने के कारण पदक से चूकीं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट शुक्रवार को अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचीं। इस दाैरान उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, बहुत सकारात्मकता महसूस हो रही है।

वाहेगुरु से मेरी यही प्रार्थना है कि मुझे शक्ति और हिम्मत दें। हमारे सभी प्रियजन स्वस्थ रहें, हमारा देश सुरक्षित रहे, तरक्की करता रहे, यही मैंने प्रार्थना की है… मैंने बाबा से आशीर्वाद मांगा है कि वे हमारा मार्गदर्शन करें और हम मानवता के लिए सही दिशा में काम करते रहें।

]]>
हरियाणा: विनेश फोगाट ने नहीं मानी हार, संन्यास से वापसी के दिए संकेत https://livehalchal.com/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%b9/576089 Sun, 18 Aug 2024 07:33:47 +0000 https://livehalchal.com/?p=576089 पेरिस ओलिंपिक में कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले डिस्क्वालिफाई हुईं विनेश फोगाट की शनिवार को वतन वापसी हुई। वह सुबह करीब 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां लोगों ने उनका ढ़ोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद विनेश ने दिल्ली एयरपोर्ट से अपने पैतृक गांव बलाली तक 125 किलोमीटर लंबा रोड शो …]]>

पेरिस ओलिंपिक में कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले डिस्क्वालिफाई हुईं विनेश फोगाट की शनिवार को वतन वापसी हुई। वह सुबह करीब 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां लोगों ने उनका ढ़ोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद विनेश ने दिल्ली एयरपोर्ट से अपने पैतृक गांव बलाली तक 125 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला।

रास्ते में करीब 100 जगहों पर खाप पंचायतों और ग्रामीणों द्वारा विनेश फोगाट का स्वागत किया गया। करीब 13 घंटे चले रोड के बाद वह रविवार रात 12 बजे पैतृक गांव बलाली पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले हनुमान मंदिर में माथा टेका। गांव के खेल स्टेडियम में विनेश को ग्रामीणों और अनेक सामाजिक संगठनों ने सम्मानित किया गया।

मंच पर विनेश की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद विनेश ने कुर्सी पर बैठकर ही लोगों को संबोधित किया। इस दौरान विनेश फोगाट ने संन्यास वापस लेने के संकेत भी दिए हैं। विनेश फोगाट ने कहा कि ओलिंपिक मेडल का घाव गहरा, रेसलिंग छोड़ने पर कुछ नहीं कह सकती, लेकिन मेरी लड़ाई जारी रहेगी। घाव को भरने में बहुत टाइम लगता, लेकिन आज जो गांव और देश का प्यार देखा।

इससे घाव भरने में हिम्मत मिलेगी। जिस रेसलिंग को मैं छोड़ना चाहती थी या छोड़ दिया है, मैं इस पर कुछ नहीं कह सकती। आज के प्यार से मुझे बहुत हिम्मत मिली है। जिंदगी की लड़ाई बहुत लंबी है। हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। एक छोटा सा हिस्सा मैं पार कर आई हूं। यह भी अधूरा रह गया। हम एक साल से लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं, वह आगे भी जारी रहेगी।

वहीं विनेश ने कहा कि मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं, मैंने ऐसे गांव में जन्म लिया है। आज मैं गांव का कर्ज अदा करने में अपनी भूमिका निभा पाई हूं। मैं चाहती हूं कि गांव से हर एक घर से मेरी एक बहन निकले जो मेरे रेसलिंग के रिकॉर्ड तोड़े। मेरी बहनों की मेरे से जो सहायता होगी वह मैं करूंगी और कोच की अदा भी मैं निभाऊंगी।

]]>