विधायक पुरषोत्तम सबरिया – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 29 Oct 2018 09:22:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg विधायक पुरषोत्तम सबरिया – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 गुजरात में घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार हुआ कांग्रेस विधायक https://livehalchal.com/%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%98%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b/184353 Mon, 29 Oct 2018 09:22:04 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=184353 गुजरात में कांग्रेस विधायक पुरषोत्तम सबरिया को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सबरिया पर मोरबी जिले में सिंचाई घोटाले के आरोपितों से रिश्वत लेने का आरोप है। बिचौलिए को भी रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।  मामले में इंजीनियर सीडी कनानी और तीन अन्य अधिकारियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा …]]>

गुजरात में कांग्रेस विधायक पुरषोत्तम सबरिया को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सबरिया पर मोरबी जिले में सिंचाई घोटाले के आरोपितों से रिश्वत लेने का आरोप है। बिचौलिए को भी रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

मामले में इंजीनियर सीडी कनानी और तीन अन्य अधिकारियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मोरबी के पुलिस अधीक्षक कर्णराज वाघेला ने बताया कि सबरिया को बिचौलिए के माध्यम से पैसा लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

वाघेला के अनुसार विधायक ने विधानसभा में मामला न उठाने के बदले सिंचाई घोटाले के कुछ आरोपितों से रिश्वत ली थी। वाघेला ने बताया कि सबरिया ने 40 लाख रुपए मांगे थे लेकिन 35 लाख रुपए पर मामला तय हो गया। इसमें से 10 लाख रुपए बिचौलिए के जरिए सबरिया को मिल भी गए थे। बाकी 25 लाख रपए बिचौलिए को चेक के रूप में दिए गए थे।

मोरबी ए डिवीजन के इंस्पेक्टर आरजे चौधरी ने कहा, कनानी और अन्य आरोपितों ने विधायक को बिचौलिए के जरिए रिश्वत की पेशकश की थी। बिचौलिए की पहचान भारत वकील के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बिचौलिए के बयान के आधार पर ही पुरषोत्तम सबरिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गुजरात सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 334 छोटी सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनकी लागत 20.3 करोड़ रुपए हैं। इनमें से दस करोड़ के प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। 

]]>