विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 07 Apr 2022 10:38:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मुख्‍यमंत्री योगी  के विरुद्ध भड़काऊ बयान देने पर सपा विधायक शहजिल निशाने पर,विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0/481346 Thu, 07 Apr 2022 10:38:03 +0000 https://livehalchal.com/?p=481346 मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के विरुद्ध भड़काऊ बयान देने पर सपा विधायक शहजिल इस्लाम निशाने पर आ गए हैं। गुरुवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने उनके सीबीगंज स्थित पेट्रोल पंप पर कार्रवाई कर दी। बिना नक्‍शा पास कराए बनाए गए पेट्रोल पंप पर बीडीए का बुलडोजर चला। सिर्फ मशीनें ही छोड़ी गई हैं। इस दौरान …]]>

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के विरुद्ध भड़काऊ बयान देने पर सपा विधायक शहजिल इस्लाम निशाने पर आ गए हैं। गुरुवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने उनके सीबीगंज स्थित पेट्रोल पंप पर कार्रवाई कर दी। बिना नक्‍शा पास कराए बनाए गए पेट्रोल पंप पर बीडीए का बुलडोजर चला। सिर्फ मशीनें ही छोड़ी गई हैं। इस दौरान सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए बड़ी संख्‍या में फोर्स तैनात रही। पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी मुस्‍तैदी से डटे रहे। अफसरों को जमीन सीलिंग की होने की भी जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।

jagran

बता दें कि दो अप्रैल को एक कार्यक्रम के दौरान भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम नेे भड़काने वाला भाषण दिया था। सपा विधायक ने कहा था कि पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में हम लोगों से गलत व्यवहार किया। हमारी संख्‍या कम थी लेकिन, इस बार मजबूत विपक्ष है। उनकी आवाज निकलेगी तो हमारी बंदूकों से गोली चलेगी। इस भाषण के बाद सपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही पुलिस ने सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना के विरुद्ध भी बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अनुज वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

jagran

जुलूस में लगे थे पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे: चुनाव परिणाम आने के बाद सपा विधायक शहजिल इस्लाम के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने से भी वह विवादों में आ गए थे। दरअसल विधायक बनने के बाद सपा विधायक का जुलूस निकला था। जुलूस के जश्न के दौरान शामिल कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उसके बाद उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को लेकर विवादित बयान दे दिया था।

]]>