विधानसभा क्षेत्र – Live Halchal

यूपी: एसआईआर की ढिलाई पर चुनाव आयोग सख्त, 8 विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ किए गए तलब
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों को निर्देशित किया कि 18 जनवरी को दोबारा प्रत्येक बूथ पर ड्राफ्ट मतदाता सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए।

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों में लापरवाही पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने सख्त रुख अपनाया है। बुक अ कॉल विद बीएलओ योजना के तहत 48 घंटे के भीतर मतदाताओं की समस्याओं का निस्तारण अनिवार्य होने के बावजूद आठ विधानसभा क्षेत्रों में 10 से अधिक प्रकरण लंबित पाए गए। इस पर सीईओ ने संबंधित सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) से स्पष्टीकरण तलब किया है।

मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीईओ नवदीप रिणवा ने प्रदेश के सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप निर्वाचन अधिकारियों और ईआरओ के साथ एसआईआर कार्यों की समीक्षा की। जिन आठ विधानसभा क्षेत्रों में 48 घंटे से अधिक समय से 10 से ज्यादा मामले लंबित मिले, उनमें मुरादाबाद ग्रामीण, शिकोहाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, चायल, मधुबन, कुंदरकी, मनकापुर और मुरादाबाद नगर शामिल हैं। सीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बूथवार नियमित समीक्षा हो और किसी भी स्थिति में कोई भी प्रकरण 48 घंटे से अधिक लंबित न रहने पाए।

सीईओ ने सभी जिलों को निर्देशित किया कि 18 जनवरी को दोबारा प्रत्येक बूथ पर ड्राफ्ट मतदाता सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए। इस कार्य में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), ग्राम प्रधान और पार्षदों का सहयोग लिया जाए। मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि बीएलओ के पास फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की पर्याप्त उपलब्धता रहे। ऑफलाइन फॉर्म-6 भरने वाले मतदाताओं से हिंदी और अंग्रेजी दोनों में विवरण भरवाया जाए, जबकि ऑनलाइन फॉर्म-6 भरने वालों के नाम का सत्यापन करते समय बीएलओ हिंदी में भी नाम दर्ज करें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। सोशल मीडिया पर मतदाता सूची को लेकर किए जा रहे पोस्ट का तथ्यपरक और त्वरित जवाब देने के निर्देश भी सभी जिलों को दिए गए हैं।

24 घंटे में 46,279 नए आवेदन, 18.53 लाख पहुंचे कुल फॉर्म-6

यूपी की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बीते 24 घंटे में 46,279 लोगों ने फॉर्म-6 भरा। इनमें 577 आवेदन राजनीतिक दलों की ओर से और 45,702 आम नागरिकों की ओर से किए गए। अब तक कुल 18.53 लाख लोग मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भर चुके हैं।

वहीं, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए पिछले 24 घंटे में 685 लोगों ने फॉर्म-7 भरा है, जबकि अब तक 50 हजार से अधिक लोग नाम कटवाने के लिए आवेदन कर चुके हैं। सीईओ कार्यालय ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी और ईआरओ के एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल की सूची जारी की है। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के एक्स हैंडल पर पोस्ट कर समाधान पा सकते हैं। यदि वहां सुनवाई न हो तो सीईओ के एक्स हैंडल @ceoup पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

यूपी: उपचुनाव को लेकर हर विधानसभा क्षेत्र में संविधान सम्मेलन करेगी कांग्रेस
सभी 10 विधानसभाओं के अंतर्गत होने वाले संविधान सम्मान सम्मेलन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इसके लिए प्रभारी व पर्यवेक्षक तय कर दिए गए हैं।

आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने सभी 10 सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने सह प्रभारी और सांसदों व विधायकों को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में एक बार फिर सपा कांग्रेस गठबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता शीर्ष नेताओं के इशारे के इंतजार में हैं।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बुधवार देर शाम प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में संविधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसके माध्यम से इंडिया गठबंधन की सोच को बूथ लेवल कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जायेगा। बैठक में सभी 10 विधानसभाओं के अंतर्गत होने वाले संविधान सम्मान सम्मेलन की तिथियां भी घोषित की गई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी धीरज गुर्जर, सत्य नारायण पटेल, नीलांशू चतुर्वेदी एवं तौकीर आलम भी मौजूद रहे।

विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी और सम्मेलन की तिथि

मिर्जापुर मझवां का प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और पर्यवेक्षक सदल प्रसाद और सम्मेलन 29 सितंबर को होगा।
प्रयागराज की फूलपुर का प्रभारी राजेश तिवरी, पर्यवेक्षक सांसद उज्जवल रमण सिंह और सम्मेलन 30 सितंबर को होगा।
मुजफ्फरनगर मीरपुर का प्रभारी विधायक वीरेंद्र चौधरी और पर्यवेक्षक सांसद इमरान मसूद एवं सम्मेलन 7 अक्तूबर को होगा।
कानपुर सीसामाउ का प्रभारी नीलांशु चतुर्वेदी व पर्यवेक्षक के एल शर्मा और सम्मेलन 8 अक्तूबर को होगा।
अलीगढ़ के खैर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन व पर्यवेक्षक राजकुमार रावत और सम्मेलन 9 अक्तूबर को होगा।
मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी तौकीर आलम व पर्यवेक्षक रामनाथ सिकरवार सम्मेलन 14 अक्तूबर को होगा।
मुरादाबाद के कुंदरकी का प्रभारी धीरज गुर्जर एवं पर्यवेक्षक सांसद राकेश राठौर और सम्मेलन 15 अक्तूबर को होगा।
अयोध्या के मिल्कीपुर का प्रभारी पीएल पुनिया पर्यवेक्षक अखिलेश प्रताप सिंह और सम्मेलन 16 अक्तूबर को होगा।
अम्बेडकर नगर के कटेहरी का प्रभारी सत्यनारायण पटेल व पर्यवेक्षक केशव चंद्र यादव सम्मेलन 17 अक्तूबर को होगा।
गाजियाबाद का प्रभारी आराधना मिश्रा मोना और पर्यवेक्षक तनुज पुनिया एवं सम्मेलन 19 अक्तूबर को होगा।

जुलाना में 3 अधिकारियों ने नौकरी छोड़कर पहली बार रखा राजनीति में कदम
जुलाना विधानसभा क्षेत्र में इस बार मुकाबला अधिकारियों से राजनेता बने लोगों के बीच में है। तीनों ही युवा हैं। भाजपा ने कैप्टन योगेश बैरागी को मैदान में उतारा है, जिन्होंने डेढ़ साल पहले वायुसेना में सीनियर पायलट की नौकरी छोड़ी है। कांग्रेस ने ओलंपियन विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है। विनेश खेल कोटे से रेलवे में ओएसडी की नौकरी पर थीं। उन्होंने चार दिन पहले ही नौकरी छोड़ी है।

इनेलो ने डाॅ. सुरेंद्र लाठर को मैदान में उतारा है। डॉ. सुरेंद्र लाठर ने चार महीने पहले ही जीएसटी में डिप्टी कमिश्नर पद से नौकरी छोड़ी है। तीनों ने समय से पहले राजनेता बनने की इच्छा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। तीनों की जुलाना में विशेष पहचान है और तीनों किसी भी सूरत में एक-दूसरे से कम नहीं हैं। वहीं, जजपा के अमरजीत ढांडा भी यहां से चुनावी मैदान में हैं जो पिछली बार भी विधायक बने थे।

जुलाना विधानसभा क्षेत्र में अब तक जाट प्रत्याशी ही विधायक बनते आए हैं। जुलाना विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 83 हजार 556 मतदाता हैं। इनमें 99 हजार 223 पुरुष तथा 84 हजार 331 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा दो ट्रांसजेंडर मतदाता भी हैं। इनमें अकेले 80 हजार जाट, 24 हजार ब्राह्मण, 27 हजार अनुसूचित जाति और 32 हजार से ज्यादा पिछड़ा वर्ग के मतदाता हैं। इसके अलावा कुछ अन्य जातियों के मतदाता भी हैं। जुलाना विधानसभा सीट जाट बाहुल्य सीट है। जिस प्रत्याशी की तरफ जाट मतदाताओं का रुझान हो जाता है, वही प्रत्याशी विजयी होता है।

विनेश फोगाट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। वह अर्जुन अवार्डी भी हैं। दिल्ली में हुए महिला पहलवानों के आंदोलन के कारण विनेश फोगाट काफी चर्चाओं में रहीं। इसके अलावा पेरिस में हुए ओलंपिक खेलों में वह 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण खेल से बाहर हो गईं। विनेश फोगाट की शादी जुलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ा बख्ता में सोमबीर राठी से हुई है। विनेश ने अब रेलवे में अपने ओएसडी के पद से त्यागपत्र देकर चुनाव में ताल ठोक दी है। वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

इनेलो के डॉ. सुरेंद्र लाठर जुलाना विधानसभ क्षेत्र के बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव से आते हैं। वह जीएसटी में डिप्टी कमिश्नर थे। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर रहते हुए जुलाना में सामाजिक सरोकार संस्था बनाई। यह संस्था पिछले छह साल से चल रही है। संस्था हर वर्ष जुलाना विधानसभा क्षेत्र के 10वीं व 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करती है।

इसके अलावा पूरे जुलाना विधानसभा क्षेत्र में जितनी भी बेटियां स्कूलों व कॉलेजों में पढ़ती हैं, उनको 100 रुपये महीना देती है। जिन गांवों में पीने के पानी की समस्या थी, उन गांवों में संस्था ने आरओ लगवाए हैं। जुलाना विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में पुस्तकालय इस संस्था ने खोले हैं। राजनेता बनने की इच्छा से डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुरेंद्र लाठर ने चार महीने पहले नौकरी छोड़ दी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए। वह भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर वह इनेलो में शामिल हो गए। इनेलो ने उनको जुलाना विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी सफीदों विधानसभा क्षेत्र के पाजू कलां गांव से संबंध रखते हैं। वह वायुसेना में सीनियर पायलट थे। डेढ़ साल पहले उन्होंने भी राजनेता बनने की इच्छा से नौकरी छोड़ दी। डेढ़ साल पहले कैप्टन योगेश बैरागी भाजपा में शामिल हो गए। 35 वर्षीय कैप्टन योगेश बैरागी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हुए। इनके पिता नरेंद्र बैरागी हरियाणा बैरागी सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

कैप्टन योगेश इस समय भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। योगेश सफीदों विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे। सफीदों में हर गांव में उन्होंने चुनाव से पहले अपना जनसंपर्क अभियान पूरा कर लिया था। अब उनको जुलाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि जुलाना की जनता इन तीनों में किसे अपना नेता बनाती है या फिर जजपा के अमरजीत ढांडा को फिर से विधायक चुनती है।