विधानमंडल शीतकालीन सत्र – Live Halchal

यूपी विधानमंडल शीतकालीन सत्र का चौथा दिन आज
उत्तर प्रदेश विधानमंडल शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। सदन में आज अनुपूरक बजट को लेकर चर्चा होगी। वहीं, विपक्षी दल समाजवादी पार्टी व कांग्रेस अपने मुद्दों को लेकर हंगामा कर सकते हैं। दोपहर तीन बजे सीएम योगी आदित्यनाथ विधानसभा में संबोधित करेंगे और विपक्ष के सवालों का जबाव देंगे।

तीसरे दिन हुआ जमकर हंगामा
विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विधानसभा में स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे पर सत्तापक्ष व विपक्ष में तीखी नोक झोंक हुई। सपा सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर निशाना साधा तो उन्होंने भी करारा जवाब दिया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच सपा सदस्य अध्यक्ष के आसन के सामने आकर नारेबाजी करने लगे।

ब्रजेश पाठक के खिलाफ असंसदीय नारे भी लगाने लगे। मना करने के बाद भी नारेबाजी करते रहने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा विधायक अतुल प्रधान को पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया। अध्यक्ष के आदेश पर मार्शल विधायक को उठाकर सदन से बाहर ले गए।

अतुल प्रधान को विधानसभा से किया निलंबित
वहीं, यूपी के सरधना से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अतुल प्रधान को विधानसभा के पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। सदन में हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अतुल प्रधान को शेष शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित करने का आदेश दिया।

राज्य में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे पर चर्चा के बाद अपराह्न करीब एक बजकर 55 बजे हंगामा शुरू हुआ और दोपहर दो बजे तक जारी रहा। अध्यक्ष महाना ने अतुल प्रधान को सदन से बाहर जाने का आदेश दिया। अध्यक्ष के आदेश पर मार्शल ने अतुल प्रधान को विधानसभा से बाहर कर दिया। प्रधान ने बाद में विधान भवन परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।