विदेश सचिव विनय क्वात्रा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 15 Jul 2024 07:09:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg विदेश सचिव विनय क्वात्रा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 विदेश सचिव विनय क्वात्रा हुए सेवानिवृत्त; आज विक्रम मिस्त्री संभालेंगे कमान… https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-2/570427 Mon, 15 Jul 2024 07:09:43 +0000 https://livehalchal.com/?p=570427 विदेश सचिव विनय क्वात्रा रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। अब विक्रम मिस्त्री सोमवार को उनकी जगह कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में वे राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को निवर्तमान विदेश सचिव विनय क्वात्रा की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण …]]>

विदेश सचिव विनय क्वात्रा रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। अब विक्रम मिस्त्री सोमवार को उनकी जगह कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में वे राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को निवर्तमान विदेश सचिव विनय क्वात्रा की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और योगदान के लिए प्रशंसा की।

विदेश सचिव विनय क्वात्रा रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। अब विक्रम मिस्त्री सोमवार को उनकी जगह कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में वे राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को निवर्तमान विदेश सचिव विनय क्वात्रा की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और योगदान के लिए प्रशंसा की।

जयशंकर ने क्वात्रा के योगदान के लिए सराहना की
जयशंकर ने कहा, “उन्होंने हमारी कई प्रमुख रणनीतियों को बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने में मदद की है। उन्हें उनकी भविष्य की पारी के लिए शुभकामनाएं।” वैसे क्वात्रा अब अमेरिका में भारत के अगले राजदूत बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। तरनजीत संधू के जनवरी में सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली है।

क्वात्रा 1988 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे और अपनी सेवा के शुरुआती वर्षों में जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन में सेवा दी। क्वात्रा ने एक मई 2022 को विदेश सचिव का पदभार ग्रहण किया था। विदेश सचिव के रूप में क्वात्रा को कई महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक मुद्दों से निपटना पड़ा। इनमें यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से उत्पन्न स्थिति, गाजा में इजरायल-हमास युद्ध और पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ तनाव जैसी स्थिति शामिल थी।

]]>