विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान से नहीं – Live Halchal

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- भारत, अमेरिका के रिश्ते बहुत मजबूत हर बाधा कर सकते हैं दूर
भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को लेकर जारी चिंता के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि दोनों देशों के संबंध बहुत मजबूत हैं और हम किसी भी बाधा को दूर कर सकते हैं। सोमवार को भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी मंच के कार्यक्रम में विदेश मंत्री ने कहा, अमेरिका ने व्यापारिक मुद्दे को अपनी विदेश नीति का केंद्र बिंदु बना दिया है।

इसके चलते कुछ विषय जरूर खड़े हो गए हैं, लेकिन बातचीत के जरिये उनका समाधान कर लिया जाएगा। दोनों देशों के बीच रिश्ते बहुत मजबूत हैं। इसकी तस्दीक दोनों देशों में हो रहे व्यापार, वीजा स्वीकृति सहित अन्य आंकड़े खुद कर रहे हैं।

जयशंकर ने कहा, मुझे नहीं लगता ऐसी कोई समस्या है जिसका समाधान बातचीत से न हो सके। विदेश मंत्री की यह टिप्पणी ऐसे वक्त पर आई है जब दोनों देश मुद्दों को सुलझाकर आपसी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

व्यापार-विदेशी निवेश बढ़ा, व्यापार घाटा कम हुआ

2018-19 में भारत से अमेरिका को निर्यात 52.4 अरब डॉलर था, जबकि आयात 35.5 अरब डॉलर था। 2017-18 में व्यापार घाटा 21.3 अरब डॉलर था जो कि इस वित्तवर्ष में घटकर 16.9 अरब डॉलर रह गया। विदेशी निवेश की बात करें तो 2018-19 में अमेरिका से 3.13 अरब डॉलर का निवेश हुआ। जबकि 2017-18 में यह आंकड़ा दो अरब डॉलर था।

भारत-चीन का भविष्य उज्ज्वल

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन का अतीत कठिन रहा है, लेकिन दोनों देशों का भविष्य उज्ज्वल है। दोनों देशों के जटिल द्विपक्षीय मुद्दों का हल निकालना संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की हाल की अनौपचारिक वार्ता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने स्पष्ट, खुले दिल और बेबाकी से बातचीत की, यह महत्वपूर्ण है। यदि आप एक-दूसरे से खुलकर बात नहीं कर सकते हैं तो आप सही दिशा में आगे नहीं बढ़ सकते। यह दोनों देशों के मजबूत रिश्तों की बुनियाद है।

अंग्रेजी मीडिया ने 370 की निष्पक्ष तस्वीर नहीं दिखाई

उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद जब मैं अमेरिका गया तो पाया कि अंग्रेजी बोलने वाले उदारवादी मीडिया ने इस बारे में पूर्वधारणा बना रखी थी और उसने इसकी निष्पक्ष तस्वीर नहीं दिखाई। विदेश मंत्री ने फिर दोहराया कि अनुच्छेद 370 हटाना पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला था। इस बारे में हमारे पड़ोसी देश ने दुनियाभर में गलतफहमी फैलाई और लोगों की धारणा बदलने की कोशिश की।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान से नहीं, ‘टेररिस्तान’ दिक्कत
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान से नहीं, लेकिन उसे ‘टेररिस्तान’ से बात करने में समस्या है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे से निपटने के लिये एक पूरे के पूरे आतंकी उद्योग का निर्माण किया है। जयशंकर ने न्यूयॉर्क में सांस्कृतिक संगठन ‘एशिया सोसाइटी की ओर से मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, जब भारत ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित क्षेत्रों जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में विभाजित करने का फैसला किया तब इस पर पाकिस्तान तथा चीन से प्रतिक्रिया आयी थी।

जम्मू कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को पांच अगस्त को हटाये जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों को कम कर दिया था और भारतीय उच्चायुक्त को भी निष्कासित कर दिया था। चीन ने कश्मीर में स्थिति को लेकर इसे ”गंभीर चिंता का विषय बताया और कहा, ”संबंधित पक्षों को संयम बरतना चाहिए और सावधानी से काम करना चाहिए खासकर ऐसी कार्रवाइयों से बचना चाहिए जो एकतरफा यथास्थिति को बदलता हो और तनाव को बढ़ाता हो।

जयशंकर ने जोर देकर कहा कि भारत को पाकिस्तान से बातचीत करने में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, ”लेकिन हमें टेररिस्तान से बात करने में समस्या है और उन्हें सिर्फ पाकिस्तान बने रहना होगा, दूसरा नहीं। जयशंकर ने कहा कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाये जाने का भारत की बाह्य सीमाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है।

जयशंकर ने कहा, ”हमने इसमें अपनी मौजूदा सीमाओं में रहकर सुधार किया है। जाहिर तौर पर पाकिस्तान और चीन से प्रतिक्रियाएं आयीं। दोनों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग थीं। मुझे लगता है कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसने कश्मीर मुद्दे से निपटने के लिये वास्तव में समूचे आतंकवाद के उद्योग को रचा। मेरी राय में यह वाकई में कश्मीर से बहुत बड़ा मुद्दा है और मुझे लगता है कि उन्होंने इसे भारत के लिये निर्मित किया है।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान को अब लगता है कि अगर यह नीति सफल हो जाती है तो 70 साल का उसका ”निवेश घाटे में पड़ जायेगा। उन्होंने कहा, ”इसलिए आज उनकी प्रतिक्रिया कई रूपों में गुस्से, निराशा के रूप में सामने आ रही है क्योंकि आपने लंबे समय से एक पूरा का पूरा आतंकवाद का उद्योग खड़ा किया है।

जयशंकर से जब यह पूछा गया कि पाकिस्तान ने इस पर काफी कुछ कहा है और उन्हें क्या लगता है कि पाकिस्तान क्या करेगा, इस पर उन्होंने कहा कि यह कश्मीर का मुद्दा नहीं है बल्कि उससे कहीं बड़ा मुद्दा है। पाकिस्तान को इसे स्वीकार करना होगा कि उसने ”जो मॉडल अपने लिये बनाया है वह लंबे समय तक काम नहीं करने वाला है। मुझे लगता है कि आज के समय में शासन के एक वैध साधन के रूप में आप आतंकवाद का इस्तेमाल करते हुए ऐसी नीतियां नहीं बना सकते हैं।

जयशंकर ने इतने वर्षों से जम्मू कश्मीर में विकास, अवसरों की कमी का हवाला दिया, जिनसे वास्तव में ”अलगाववाद की भावना, अलगाववाद पैदा हुआ जिसका इस्तेमाल आतंकवाद के लिये किया गया।

यह पूछे जाने पर कि कश्मीर पर वार्ता के लिये पूर्व की शर्त के तौर पर पाकिस्तान को क्या करना चाहिए, इस पर जयशंकर ने कहा, ”मुझे लगता है कि इसे गलत अर्थ में लिया जा रहा है। सबसे पहले तो पाकिस्तान को अपने स्तर पर कुछ बेहतर करना होगा। अगर वह ऐसा करता है तो इससे भारत के साथ पड़ोसी देश के संबंध सामान्य होंगे।