वित्त वर्ष 2026 – Live Halchal

आ गए बिहार की राजधानी पटना के सबसे अमीर आदमी की कंपनी के नतीजे
बिहार के जाने-माने उद्योगपति रविंद्र किशोर सिन्हा की कंपनी SIS Limited ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (SIS Limited Q4 Result) के नतीजे जारी किए। रविंद्र किशोर सिन्हा की गिनती बिहार के अरबपतियों में गिनी जाती है। वह पटना के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

रविंद्र किशोर सिन्हा की कंपनी SIS Limited के नतीजे शानदार रहे। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि उसका मुनाफा करीब 28 प्रतिशत बढ़कर ₹105.5 करोड़ तक पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹82.5 करोड़ था। यह प्रदर्शन कंपनी के मजबूत बिजनेस विस्तार और नए कॉन्ट्रैक्ट्स की वजह से संभव हुआ है।

कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन में भी बड़ा सुधार देखने को मिला है। EBITDA (कमाई का एक प्रमुख पैमाना) 25.6% की बढ़त के साथ ₹207 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹164.8 करोड़ था।

SIS के रेवेन्यू में जबरदस्त उछाल
SIS का कुल रेवेन्यू भी तेजी से बढ़ा है। मार्च तिमाही में कंपनी की ऑपरेशनल आय 31% बढ़कर ₹4,489.30 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले ₹3,427.87 करोड़ थी। हालांकि, इसी दौरान कंपनी के कुल खर्च भी 20.75% बढ़कर ₹4,401.23 करोड़ हो गए, लेकिन रेवेन्यू की तेज़ रफ्तार ने मुनाफे को मजबूत बनाए रखा।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि यह कंपनी के इतिहास का सबसे ज्यादा रेवेन्यू और EBITDA वाला साल है। उनके अनुसार, FY26 कंपनी के लिए वापसी (rebound) का साल था और अब कंपनी आगे एक नए ग्रोथ फेज में प्रवेश कर सकती है।

किन सेक्टर्स से मिली ताकत
कंपनी के ‘Security Services – India’ सेगमेंट ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जहां आय 34.15% बढ़कर ₹1,925.32 करोड़ पहुंच गई। यह ग्रोथ ई-कॉमर्स, निर्माण (construction), मैन्युफैक्चरिंग और पावर सेक्टर से मिले नए कॉन्ट्रैक्ट्स की वजह से आई।

वहीं, इंटरनेशनल बिजनेस भी पीछे नहीं रहा। ‘Security Solutions – International’ से कंपनी की आय 37% बढ़कर ₹1,949.58 करोड़ हो गई। इसमें ई-कॉमर्स और सरकारी प्रोजेक्ट्स का बड़ा योगदान रहा।

कंपनी के ‘Facilities Management’ बिजनेस में भी स्थिर वृद्धि दर्ज हुई। इस सेगमेंट की आय 8.12% बढ़कर ₹634.67 करोड़ रही। कुल मिलाकर, कंपनी की कुल आय (अन्य आय सहित) 30.7% बढ़कर ₹4,500.97 करोड़ तक पहुंच गई।

कैसा रहा SIS Limited का पूरे साल का प्रदर्शन
अगर पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें, तो कंपनी ने ₹137.81 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया। वहीं, कुल आय 21% बढ़कर ₹16,030.07 करोड़ हो गई। यह कंपनी के लिए अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है।

कंपनी ने अपने कर्ज को भी कम किया है। ग्रॉस डेब्ट ₹138 करोड़ घटकर ₹1,789 करोड़ और नेट डेब्ट ₹133 करोड़ घटकर ₹707 करोड़ रह गया है। इसके अलावा, नए लेबर कोड लागू होने के बाद कंपनी ने कुछ देनदारियों का पुनर्मूल्यांकन किया, जिससे वित्तीय स्थिति और मजबूत हुई।

कितनी है रविंद्र किशोर सिन्हा की नेट वर्थ
सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (SIS) के संस्थापक रविंद्र किशोर सिन्हा की कुल संपत्ति (Ravindra Kishore Sinha Net Worth) लगभग $1 बिलियन (लगभग ₹8,300 करोड़ से ₹8,400 करोड़) है, जो उन्हें एक अरबपति और अपने दम पर सफल हुए व्यवसायी बनाती है। उन्होंने 1974 में मात्र ₹250 की पूंजी से SIS की स्थापना की थी, और इसे भारत की दूसरी सबसे बड़ी सुरक्षा सेवा कंपनी के रूप में विकसित किया।