विटामिन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 20 Oct 2025 04:57:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg विटामिन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बार-बार मुंह में छाले होना किस विटामिन की कमी का है संकेत https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be/639052 Mon, 20 Oct 2025 04:57:36 +0000 https://livehalchal.com/?p=639052 मुंह में छाले होना एक ऐसी समस्या है जिससे लगभग सभी लोग कभी न कभी जरूर दो चार होते हैं। लेकिन ये बीमारी किसी को बार बार हो रही है तो शरीर में किसी चीज के कमी का संकेत हो सकता है। मुंह में छाले होने को मुंह पकना या माउथ अल्सर भी कहा जाता …]]>

मुंह में छाले होना एक ऐसी समस्या है जिससे लगभग सभी लोग कभी न कभी जरूर दो चार होते हैं। लेकिन ये बीमारी किसी को बार बार हो रही है तो शरीर में किसी चीज के कमी का संकेत हो सकता है। मुंह में छाले होने को मुंह पकना या माउथ अल्सर भी कहा जाता है। इन छोटे, सफेद या लाल घावों को अक्सर लोग पेट की गर्मी या तनाव का नतीजा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये आपके शरीर के अंदर चल रही पोषण की गंभीर कमी का शुरुआती और स्पष्ट संकेत हो सकते हैं।

बार-बार छाले आना यह दर्शाता है कि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है और आपके शरीर में उन आवश्यक तत्वों की कमी है जो श्लेष्मा झिल्ली और ऊतकों को स्वस्थ रखते हैं। अगर छाले लगातार होते हैं और जल्दी ठीक नहीं होते, तो यह साफ संकेत है कि आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है।

यह समस्या सिर्फ खाने-पीने में दिक्कत नहीं पैदा करती, बल्कि इसके पीछे विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और आयरन की कमी जैसे बड़े कारण छिपे होते हैं। इन संकेतों को समझना और उनका सही इलाज करना आपके दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं मुंह में बार-बार छाले होने के पीछे किस विटामिन की कमी होती है और इनसे बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

विटामिन B12 और फोलेट की कमी

बार-बार मुंह में छाले होने का सबसे बड़ा कारण विटामिन B12 (कोबालमिन) और फोलेट (विटामिन B9) की कमी है। ये दोनों विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं।

जब शरीर में इन विटामिनों की कमी होती है, तो मुंह की म्यूकस मेंमब्रेन के सेल्स ठीक से विकसित नहीं हो पाती हैं और जल्दी टूट जाती हैं, जिससे छाले बन जाते हैं। यह कमी अक्सर शाकाहारी लोगों या उन लोगों में देखी जाती है जिनका पाचन तंत्र कमजोर होता है।

]]>
सिर्फ हड्डियां ही नहीं दिल भी कमजोर बनाती है विटामिन डी की कमी https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ab-%e0%a4%b9%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf/632456 Sun, 14 Sep 2025 05:03:43 +0000 https://livehalchal.com/?p=632456 आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और घरों में अधिक समय बिताने की आदत के चलते हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी एक आम प्रॉब्लम बनती जा रही है। सूरज की किरणों से मिलने वाला यह विटामिन हड्डियों की मजबूती, मांसपेशियों की शक्ति, इम्युनिटी और मेंटल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि, जब शरीर …]]>

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और घरों में अधिक समय बिताने की आदत के चलते हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी एक आम प्रॉब्लम बनती जा रही है। सूरज की किरणों से मिलने वाला यह विटामिन हड्डियों की मजबूती, मांसपेशियों की शक्ति, इम्युनिटी और मेंटल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है।

हालांकि, जब शरीर में इसकी मात्रा कम हो जाती है, तो धीरे-धीरे कई गंभीर बीमारियां जन्म ले सकती हैं, जिनका समय रहते इलाज न किया जाए तो स्थिति बिगड़ सकती है। तो आइए जानते हैं विटामिन डी की कमी से होने वाली कुछ मुख्य बीमारियों के बारे में-

ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों का कमजोर होना

विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों में।

बार-बार बीमार पड़ना (कमजोर इम्युनिटी)

विटामिन डी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखता है। इसकी कमी से फिजिकल इंफेक्शन, फ्लू, सर्दी-जुकाम जैसे रोगों से जल्दी घिर जाता है।

थकान और कमजोरी महसूस होना

अगर आप हमेशा थकान, आलस और ऊर्जा की कमी महसूस करते हैं तो इसका कारण विटामिन डी की कमी हो सकता है। इससे शरीर की मांसपेशियां भी कमजोर हो जाती हैं।

डिप्रेशन और मूड डिसऑर्डर

कई शोधों में पाया गया है कि विटामिन डी की कमी मेंटल हेल्थ पर भी असर डालती है। इससे व्यक्ति में चिड़चिड़ापन, उदासी, स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्या हो सकती है।

बालों का झड़ना

विटामिन डी बालों के फॉलिकल्स को मजबूत बनाए रखता है। इसकी कमी से हेयर फॉल बढ़ सकता है और बाल पतले होकर टूटने लगते हैं।

टाइप-2 डायबिटीज का खतरा

विटामिन डी इंसुलिन के कार्य को प्रभावित करता है। इसकी कमी से शरीर में ब्लड शुगर का नियंत्रण बिगड़ सकता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज की संभावना बढ़ जाती है।

हृदय रोग (हार्ट डिजीज)

शोधों के अनुसार, विटामिन डी की कमी से ब्लड प्रेशर और हृदय की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

विटामिन डी का लेवल नॉर्मल बनाए रखने के लिए रोजाना कुछ समय धूप में बिताना, विटामिन डी युक्त फूड्स जैसे मशरूम, अंडे की जर्दी, फोर्टिफाइड दूध आदि का सेवन करना और डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लेना बेहद जरूरी है। इससे शरीर को इन गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है।

]]>
सर्दियों में इन 9 फलों को जरूर करें डाइट में शामिल, मांसपेशियां होंगी मजबूत https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%87%e0%a4%a8-9-%e0%a4%ab%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a4%b0/595386 Wed, 18 Dec 2024 09:59:29 +0000 https://livehalchal.com/?p=595386 वैसे तो सर्दियों के मौसम में कई तरह के मौसमी फल मार्केट में आते है जिनमें विटामिन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, लेकिन सर्दियों में कुछ फल प्रोटीन का भी बेहतरीन स्रोत होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। ये प्रोटीन से भरपूर फल मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं, …]]>

वैसे तो सर्दियों के मौसम में कई तरह के मौसमी फल मार्केट में आते है जिनमें विटामिन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, लेकिन सर्दियों में कुछ फल प्रोटीन का भी बेहतरीन स्रोत होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। ये प्रोटीन से भरपूर फल मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं, एनर्जी देते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
प्रोटीन से भरपूर ये फल शरीर के सेल्स की मरम्मत करते हैं और उनके विकास में भी सहायक होते हैं। इन्हें रोजाना डाइट में शामिल करके सर्दियों में सेहतमंद और एनर्जेटिक बना जा सकता है। इसलिए हम यहां ऐसे ही कुछ फलों के बारे में बताने वाले हैं, जो प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन प्रोटीन युक्त फलों के बारे में।

अमरूद
सर्दियों में अमरूद प्रोटीन से भरपूर फल है। इसमें फाइबर और विटामिन-सी के साथ-साथ उच्च मात्रा में प्रोटीन भी होता है, जो पाचन सुधारने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।

कीवी
कीवी में प्रोटीन के साथ विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन हेल्थ को बनाए रखने और शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है।

खजूर
सर्दियों में खजूर खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है, जिससे ठंड से बचाव होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो एनर्जी बढ़ाने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं।

एवोकाडो
एवोकाडो प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। यह दिल को स्वस्थ रखने और सर्दियों में ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है।

अनार
अनार में प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में खून की गुणवत्ता को सुधारता है और सर्दियों में ताजगी प्रदान करता है।

संतरा
संतरा विटामिन-सी और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। यह इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

सेब
सेब में प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं।

पपीता
पपीता प्रोटीन और विटामिन-ए का अच्छा स्रोत है। यह पाचन सुधारने और त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।

अंजीर
अंजीर में प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाने और सर्दियों में शरीर में गर्माहट बनाएं रखता है।

]]>
 हड्डियों को खोखला बना सकती है इस विटामिन की कमी https://livehalchal.com/%e0%a4%b9%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%96%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%a4/555102 Fri, 26 Apr 2024 07:13:00 +0000 https://livehalchal.com/?p=555102 Vitamin K2 की कमी हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करें जिनकी मदद से इसकी कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम ये बताने वाले हैं कि विटामिन के2 क्यों जरूरी है और …]]>

Vitamin K2 की कमी हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करें जिनकी मदद से इसकी कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम ये बताने वाले हैं कि विटामिन के2 क्यों जरूरी है और किन चीजों की मदद से इसकी कमी को दूर किया जा सकता है।

हेल्दी रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का सही मात्रा में मौजूद होना बेहद जरूरी है, लेकिन अक्सर हम कुछ ही पोषक तत्वों के बारे में भूल जाते हैं। इन्हीं में एक है Vitamin K2। यह एक बेहद जरूरी विटामिन होता है, जिसकी कमी की वजह से शरीर में कई दिक्कतें हो सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि विटामिन के2 क्यों जरूरी है और किन फूड्स से इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है। आइए जानें।

Vitamin K2 विटामिन-के का एक प्रकार है, जो जानवरों से मिलने वाले फूड्स में ज्यादातर पाया जाता है और विटामिन के1 पौधों से मिलने वाले फूड्स में ज्यादा पाया जाता है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, एक सामान्य पुरुष को रोज 120 mcg और महिला को 90 mcg विटामिन के की रोज आवश्यकता होती है। इससे कम मात्रा होने पर शरीर में इसकी कमी हो सकती है, जिसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

ओस्टियोपोरोसिस का खतरा कम करता है

मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम काफी जरूरी होता है। Vitamin K2 कैल्शियम के मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी होता है। दरअसल, यह कैल्शियम को हड्डियों से बाइंड करने में मदद करता है, जिससे बोन डिमिनरलाइजेशन नहीं होता और हड्डियां मजबूत रहती हैं। इसलिए यह ओस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है, जिसका जोखिम बढ़ती उम्र के साथ अधिक हो जाता है।

डेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

विटामिन के2 कैल्शियम के मेटाबॉलिज्म में मदद करता है, जो दांतों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि दांतों की मजबूती के लिए भी कैल्शियम जरूरी होता है। इसलिए विटामिन के2 की कमी को दूर करने से दांतों का हिलना या टूटना जैसी समस्याएं कम होती हैं।

दिल के लिए लाभदायक

आर्टरीज में कैल्शियम इकट्ठा होने की वजह से कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे रोकने में विटामिन के2 मददगार हो सकता है। यह कैल्शियम को आर्टरीज में इकट्ठा नहीं होने देता, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा काफी कम होता है।

ब्लड क्लॉटिंग

विटामिन के2 की ब्लड क्लॉटिंग में मदद करता है। दरअसल, विटामिन-के में के का मतलब ही कोएगुलेशन होता है यानी यह ब्लीडिंग को रोकने में मदद करता है। इसलिए इसकी कमी की वजह से घाव से ज्यादा समय तक ब्लीडिंग होने या घाव जल्दी न भरने की समस्या हो सकती है।

कैंसर से बचाव

विटामिन के2 कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। एक स्टडी में पाया गया कि विटामिन के2 लिवर कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि यह कैंसर से बचाव में मदद कर सकता है, लेकिन इस बारे में और रिसर्च की जरूरत है।

किन फूड्स में मिलता है विटामिन के2?

  • चिकन
  • अंडे की जर्दी
  • फैटी फिश
  • कलेजी
  • चीज
  • पोर्क
]]>
वजन घटाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक टमाटर खाने के है ये 10 फायदे https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%98%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80/80993 Fri, 22 Sep 2017 11:53:15 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=80993 भारतीय पाक-पकवानों में टमाटर का विशेष महत्व है. इसे सब्जी बनाने से लेकर, सलाद में, सूप के तौर पर, चटनी के रूप में और यहां तक की ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में भी इसे इस्तेमाल किया जाता है. टमाटर में विटामिन सी, लाइकोपीन, विटामिन, पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल …]]>

भारतीय पाक-पकवानों में टमाटर का विशेष महत्व है. इसे सब्जी बनाने से लेकर, सलाद में, सूप के तौर पर, चटनी के रूप में और यहां तक की ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में भी इसे इस्तेमाल किया जाता है.

टमाटर में विटामिन सी, लाइकोपीन, विटामिन, पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले तत्व भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं. जिन लोगों को वजन कम करना है उनके लिए भी ये काफी फायदेमंद है लेकिन टमाटर की सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि टमाटर को पकान देने के बाद भी उसके पोषक तत्व बने रहते हैं. टमाटर का इस्तेमाल कई बीमारियों की रोकथाम के लिए किया जाता है:

1. सुबह-सुबह बिना पानी पिये पका टमाटर खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है. लेकिन गलती से भी खाली पेट कच्चा टमाटर ना खाएं. इससे समस्या हो सकती है.

 2. अगर बच्चे को सूखा रोग हो जाए तो उसे प्रतिदिन एक गिलास टमाटर का जूस पिलाने से बीमारी में आराम मिलता है.

3. बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए टमाटर बहुत फायदेमंद होता है.

 4. मोटापा घटाने के लिए भी टमाटर का इस्तेमाल किया जा सकता है. प्रतिदिन एक से दो गिलास टमाटर का जूस पीने से वजन घटता है.

5. गठिया के रोग में भी टमाटर बहुत फायदेमंद है. प्रतिदिन टमाटर के जूस में अजवायन मिलाकर खाने से गठिया के दर्द में आराम मिलता है.

6. गर्भावस्था में टमाटर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है; इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो गभर्वती के लिए काफी अच्छा होता है.

7. अगर पेट में कीड़े हो जाएं तो सुबह खाली पेट टमाटर में काली मिर्च मिलाकर खाने से फायदा होता है.

8. कच्चे टमाटर में काला नमक मिलाकर खाने से चेहरे पर लाली आती है.

9. टमाटर के गूदे को चेहरे पर रगड़ने से त्वचा पर निखार आता है.

10. टमाटर के नियमित सेवन से डायबि‍टीज में फायदा होता है. इससे आंखों की रौशनी बढ़ती है. साथ ही कई तरह की स्‍क‍िन से जुड़ी समस्याओं में भी ये असरदार है.

 

 

 

 

]]>