विजिबिलिटी – Live Halchal

बिहार में ठंड ने दस्तक ,कोहरे ने घटाई विजिबिलिटी
बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है और मौसम का मिजाज़ अचानक बदल चुका है। बीते 24 घंटों में रात का पारा 7.5°C तक नीचे पहुंच गया, वहीं visibility (दृश्यता) भी घटकर सिर्फ 450 मीटर रह गई। लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह ठंड अभी सिर्फ शुरुआत है।

दिसंबर के पहले हफ्ते से दिखेगा ठंड का असली तेवर
मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर की शुरुआत के साथ ही बिहार में अत्यधिक ठंड की स्थिति दिखने लगेंगी। पहले सप्ताह से पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड शुरू होने की संभावना है, जो जनवरी तक बनी रह सकती है। फिलहाल उत्तरी बिहार—पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और आसपास के इलाकों में तापमान और नीचे गिरने की आशंका है क्योंकि (पछुआ हवा) की रफ्तार बढ़ेगी।

फिलहाल कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
बिहार मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के ज्यादातर इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी। उत्तरी जिलों में पछुआ हवा की रफ्तार 40 km/h तक पहुंच सकती है।अधिकतम तापमान 26°C–30°C, जबकि न्यूनतम तापमान 08°C–12°C के बीच रह सकता है। वातावरण में नमी बढ़ने से कोहरे का निर्माण तेज़ हो रही है। गुरुवार को पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता 450 मीटर रही।

कैमूर में सबसे कम तापमान, अधौरा रहा सबसे ठंडा क्षेत्र
बिहार मौसम सेवा केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन का सबसे कम तापमान 7.4°C कैमूर जिले के अधौरा प्रखंड में रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ी इलाकों, जंगल के पास के गांवों और नदी किनारे बसे क्षेत्रों में सर्दी का असर काफी तेज़ दिखाई दे रहा है।

दिल्ली : राजधानी में फिर दिखा कोहरा, IGI एयरपोर्ट पर कम रही विजिबिलिटी
दिल्ली-एनसीआर में खिली धूप से दिन में पारा चढ़ रहा है। वहीं सुबह-शाम को सर्द हवा ठंड ले आती है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिन के समय आसमान साफ रहेगा। वहीं शाम और रात के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

फरवरी का मौसम चल रहा है। ऐसे में मौसम का पारा अब चढ़ता उतरता दिखेगा। जहां दिन में धूप है तो वहीं सुबह और शाम को मौसम ठंडा है। सोमवार सुबह दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे इलाके में कोहरा दिखा। जिसकी वजह से कम दृश्यता रही। आईजीआई हवाई अड्डे पर कई उड़ानों के संचालन में देरी हुई।

आज आसमान रहेगा साफ
सोमवार को दिन के समय आसमान साफ रहेगा। वहीं शाम और रात के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट
दिल्ली में 17 फरवरी तक सुबह के समय हल्की कोहरा या धुंध छाए रहने का अनुमान है। साथ ही 14 फरवरी को हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम साफ रहने के कारण दिन के समय तापमान कुछ गर्म होगा। अनुमान है कि अधिकतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में रविवार को ऐसा रहा मौसम
शनिवार रात को चली ठंडी हवाओं से रविवार सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाया। सुबह करीब नौ बजे ठंडक रही। इसके बाद मौसम कुछ साफ हुआ और दोपहर बाद अच्छी धूप खिली। धूप के कारण रविवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। शनिवार को मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 21.2 डिग्री रहा।

नोएडा का मौसम
पिछले सप्ताह में नोएडा का तापमान भले ही बढ़ा हो। लेकिन, मौसम विभाग ने मंगलवार को फिर से माैसम में बदलाव होने का पूर्वानुमान दिया है। इसके मुताबिक 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर नोएडा में बारिश भी हो सकती है। हालांकि, रविवार को भी धूप तेज होने से ठंड कम होने का अहसास लोगों को रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक दिन के समय तापमान बढ़ना शुरू हो चुका है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में यह 25 डिग्री के ऊपर जाएगा, लेकिन मंगलवार से दो दिन के लिए बादल छाए रहेंगे। इससे बुधवार को बारिश होने की संभावना भी बन रही है। सुबह के समय हल्का कुहासा भी रात के समय ठंड रहने की वजह से बना रहेगा। न्यूनतम तापमान अभी 10 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा।

गुरुग्राम का मौसम
बीते 24 घंटों में जिले में 3.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बीच जिले में स्मॉग (धुंध और धूल) की स्थिति बनी हुई है। दोपहर 12 बजे तक जिले में स्मॉग का गुबार छाया रहा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने के आसार है।

रविवार को जिले में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच ठंडी हवाओं ने मौसम सर्द बनाए रखा। लोग धूप के बावजूद अपने गर्म कपड़े पहनने को मजबूर रहे।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार न्यूनतम तापमान कम होने के कारण जिले में सर्दी का ऐहसास बना हुआ है। इस बीच जिले का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 के साथ बेहद खराब श्रेणी में रहा। इसके अलावा देर शाम सेक्टर 51 का एक्यूआई 393 के साथ बेहद घातक होने की कगार पर रहा। इसी तरह विकास सदन की स्थिति रही।

टेहरी ग्राम और ग्वाल पहाड़ी का एक्यूआई दर्ज करने वाला मीटर ठप रहा। ऐसे में यहां का क्षेत्रीय एक्यूआई दर्ज नहीं हो सका। मौसम वैज्ञानिक एमएल खिच्चर का कहना है कि जिले में न्यूनतम तापमान में बढोत्तरी होने की संभावना बनी हुई है। खिली धूप के साथ मौसम में परिवर्तन होगा। हालांकि सप्ताह अंत में बूंदाबांदी के आसार हैं। ऐसे में इस पूरे सप्ताह मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

दिल्ली एनसीआर में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई कम
इस साल जनवरी माह में कुल पांच शीत दिवस रहे जो पिछले दो साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले साल 2022 की जनवरी में सात शीत दिवस रहे। वहीं, शीतलहर की बात करें तो इस साल अब तक पांच दिन शीत लहर चली है।

दिल्ली-एनसीआर मंगलवार सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आया। कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हुआ। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। कोहरे के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अलाव जलाकर लोग हाथ सेककर ठंड में खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं।

दक्षिण-पूर्व दिशाओं से चली हवा व दिन में खिली धूप से पारा बढ़ गया है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को दिल्ली में बारिश होने के आसार है। बारिश के बाद दिन के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। साथ ही मौसम साफ हो सकता है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक दिल्ली का जाफरपुर व मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 18.5 डिग्री दर्ज किया गया।

सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे के बाद मौसम साफ हुआ और दोपहर बाद अच्छी धूप खिली जिससे अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई। मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बुधवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

दो साल बाद सबसे ज्यादा शीत दिवस
इस साल जनवरी माह में कुल पांच शीत दिवस रहे जो पिछले दो साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले साल 2022 की जनवरी में सात शीत दिवस रहे। वहीं, शीतलहर की बात करें तो इस साल अब तक पांच दिन शीत लहर चली है।

शीतलहर से कांपा दिल्ली-एनसीआर : 100 से 50 मीटर रही विजिबिलिटी
देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे का सितम जारी है। मंगलवार सुबह दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में कोहरे की चादर दिख रही है। पालम हवाईअड्डे पर सुबह सात बजे दृश्यता 100 मीटर और सफदरजंग पर 50 मीटर बताई जा रही है।

सुबह साढ़े पांच बजे सफदजंग इलाके में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है वहीं दूसरी तरफ पालम इलाके में तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बीते सोमवार की सुबह दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी रही। शीतलहर के बीच ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

खराब मौसम से उड़ानों और ट्रेनों पर असर
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कई यात्री अपने सामान के साथ हवाईअड्डे पर इंतजार करते रहे। एक यात्री ने बताया कि मेरी फ्लाइट सुबह 8.40 पर जाने वाली थी। लेकिन अब सुबह 10.30 बजे रवाना होगी। मुझे बताया गया है कि खराब मौसम और कोहरे की वजह से फ्लाइट में देरी हो रही है।

दिल्ली हवाईअड्डे की ओर से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। हवाईअड्डे पर कम दृश्यता रही। सभी उड़ानों का संचालन सामान्य है। सभी यात्रियों से अपील है कि यात्रा करने से पहले एयरलाइन से संपर्क करें। इसी बीच, दिल्ली में कोहरे की वजह से कम दृश्यता होने के चलते 30 ट्रेने देरी से हैं।

एक हवाई यात्री गगनदीप कौर ने बातचीत में बताया कि मैं लंदन के लिए जा रही हूं। मेरी फ्लाइट एक घंटे से लेट है। उन्होंने आगे बताया कि देरी की वजह कोहरा और खराब मौसम बताया जा रहा है।

हवाई यात्री अनुराग शर्मा ने कहा कि मुझे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से गुवाहाटी जाना था।  मैं ग्वालियर से आ चुका हूं। मेरी फ्लाइट 4.35 बजे रवाना होनी थई। लेकिन मुझे 4.15 पर बताया गया कि मेरी फ्लाइट रद्द हो गई है। खराब मौसम की वजह से यह दिक्कत आई है। यहां पर किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि कई फ्लाइट घने कोहरे और खराब मौसम की वजह से रद्द हो गई है। यात्री हवाईअड्डे पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं।

सीजन की सबसे ठंडी रही सोमवार की सुबह
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। रविवार के मुकाबले 0.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सुबह घना कोहरा छाए रहने के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। हालांकि, राहत की बात है कि 10.30 बजे के बाद धूप खिली जिससे दिन का तापमान बढ़ा। दिनभर हल्की ठंडी हवाएं चलती रहीं जिससे दिन में भी ठंडक महसूस हुई। आने वाले दिनों में मौसम साफ होने के कारण सुबह का पारा गिरने का अनुमान है।

लोदी रोड रहा सबसे ठंडा इलाका
दिल्ली का लोदी रोड इलाके में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.1 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह घना से बहुत घना कोहरा होने की संभावना है। एक या दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।