विजय हज़ारे ट्रॉफी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 11 Oct 2018 10:59:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg विजय हज़ारे ट्रॉफी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 विजय हज़ारे ट्रॉफी के नॉक आउट मुक़ाबलों में ‘महेंद्र सिंह धोनी’ झारखण्ड से खेल सकते हैं https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%af-%e0%a4%b9%e0%a5%9b%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%ab%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%89%e0%a4%95-%e0%a4%86/170062 Thu, 11 Oct 2018 10:59:56 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=170062 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विजय हज़ारे ट्रॉफी में झारखण्ड की ओर से नॉक आउट मैच खेल सकते हैं. इससे पहले  झारखंड ने राष्ट्रीय वन डे प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई कर लिया है.  धोनी झारखंड टीम के साथ प्रैक्टिस तो कर रहे हैं लेकिन एशिया कप से वापस आने …]]>

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विजय हज़ारे ट्रॉफी में झारखण्ड की ओर से नॉक आउट मैच खेल सकते हैं. इससे पहले  झारखंड ने राष्ट्रीय वन डे प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई कर लिया है.  धोनी झारखंड टीम के साथ प्रैक्टिस तो कर रहे हैं लेकिन एशिया कप से वापस आने के बाद वे टीम के ग्रुप लीग मुक़ाबलों में नहीं खेल पाए थे.

 

हालांकि वर्तमान में धोनी की बल्लेबाज़ी के साथ कुछ परेशानियां देखने में आई हैं, मध्य ओवरों में वे रन गति नहीं बढ़ा पा रहे हैं लेकिन विकेट के पीछे और कप्तानी में उनका वही जलवा कायम है. इस साल में धोनी ने भारत के लिए मात्र 15 वनडे और 7 टी 20 मैचों में ही हिस्सा लिया है. कम मुकाबले खेलने के कारण भी उनकी बल्लेबाज़ी में बदलाव आया है. 

 

सूत्रों द्वारा जानकारी दी गई है कि पूर्व कप्तान धोनी को सीमित ओवर के मुक़ाबलों को चुनने की स्वतंत्रता दी गई है, क्योंकि वे आने वाले दिनों में झारखंड के लिए खेलना चाहते हैं. आपको बता दें कि विजय हज़ारे ट्रॉफी के सभी नॉक-आउट मैचों का आयोजन कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु में किया जाएगा. जिसमे भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा भी हिस्सा लेंगे, वे मुंबई की टीम से खेलेंगे. 

]]>