विजय शंकर प्लेइंग इलेवन – Live Halchal

विजय शंकर प्लेइंग इलेवन में, रोहित व राहुल ने की मैच की शुरुआत…
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान 12वें विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला भारत व पाकिस्तान के बीच कुछ ही देर में खेला जाएगा। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 4 ओवर में 16 रन बना लिए हैं।

2019 में वनडे में टीम इंडिया-  इस वर्ष अब तक टीम इंडिया ने 15 मैच खेले हैं जिसमें 10 मैचों में भारत को जीत मिली है जबकि पांच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं पाकिस्तान ने 18 मैचों सिर्फ तीन मैच जीते हैं।

मो. आमिर की तूफानी गेंदबाजी-   मो. आमिर काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और मौसम का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। तीसरे ओवर में उन्होंने सिर्फ दो रन दिए। भारत का स्कोर 11 पर पहुंच गया है। आमिर ने दो ओवर में सिर्फ दो रन दिए हैं।

वनडे में रोहित का आमिर के खिलाफ खराब रिकॉर्ड-  वनडे क्रिकेट में रोहित ने आमिर के कुल 62 गेंदों पर अब तक सिर्फ 38 रन बनाए हैं और एक बार आउट हुए हैं।

दूसरे ओवर में बने नौ रन-  टीम इंडिया ने दूसरे ओवर में नौ रन बनाए। राहुल अपना खाता नहीं खोल पाए हैं जबकि रोहित नौ रन पर नाबाद हैं। हसन अली के लिए ये ओवर अच्छा नहीं बीता।

मो. आमिर ने की शानदार शुरुआत-  मो. आमिर ने पहला ओवर मेडन फेंका और टीम इंडिया इस ओवर में कोई रन नहीं बना पाई। दूसरा ओवर हसन अली फेंकने जा रहे हैं।

रोहित के साथ लोकेश ने की पारी की शुरुआत-  लोकेश राहुल ने वनडे क्रिकेट में पहली बार रोहित के साथ पारी की शुरुआत की है। पाकिस्तान की तरफ से पहला ओवर में मो. आमिर खेल रहे हैं।

धवन की जगह टीम में विजय शंकर-  चोटिल शिखर धवन की जगह पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में विजय शंकर को मौका दिया गया है। इसके अलावा टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन-  रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन-  इमाम उल हक, फखर जमां, बाबर आजम, मो. हफीज, सरफराज अहमद (कप्तान), शोएब मलिक, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, बहाव रियाज, मो. आमिर।

पूरी दुनिया की नजर इस वक्त मैनचेस्टर पर गड़ी हुई है कि क्या विराट की अगुआई वाली टीम इंडिया अपनी जीत की उस लय को कायम रख पाएगी। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को इससे पहले विश्व कप के सभी यानी छह मैचों में हराया है और सातवीं बार विराट की सेना पाकिस्तान को रौंदने के लिए तैयार है। 20 वर्ष के बाद एक बार फिर से मैनचेस्टर में भारत व पाकिस्तान विश्व कप का मुकाबला रविवार को खेलने उतरेंगे। इस मैदान पर भारत ने पाकिस्तान को पहले 47 रन से हराया था। अब दूसरी बार विराट की अगुआई वाली टीम इंडिया पर अपने उसी प्रदर्शन को दोहराने का दबाव है। इसमें कोई शक नहीं कि टीम इंडिया पाकिस्तान से मजबूत है, लेकिन पाकिस्तान की टीम चौंकाने का दम तो जरूर रखती है।

भारतीय टीम में धवन नहीं हैं तो पारी को शुरू करने की जिम्मेेदारी रोहित के साथ लोकेश राहुल संभाल सकते हैं। तीसरे नंबर पर विराट होंगे तो चौथे नंबर पर विजय शंकर या फिर दिनेश कार्तिक में से किसी एक को मौका मिल सकता है। इसके बाद धौनी, केदार जाधव व हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी की जिम्मेदारी निभाएंगे। भुवी और बुमराह इस वक्त अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं जो पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़े हथियार साबित होंगे। शमी को मौका मिलता है या नहीं ये देखने वाली बात होगी। अनुमान ये है कि मैच के बीच-बीच में बारिश होती रहेगी तो मौसम को देखते हुए शायद टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है। पाकिस्तान की टीम में अच्छे तेज गेंदबाज हैं तो इस मैच में मुख्य तौर पर मुकाबला पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों और भारतीय बल्लेबाजों के बीच होने वाला है। पाकिस्तान के बल्लेबाज अब तक विश्व कप के मुकाबलों में ज्यादा खास नहीं कर पाए हैं ऐसे में भारतीय टीम के खिलाफ इस मैच में उनपर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव जरूर होगा।

मैनचेस्टर में रुक-रुक कर हो रही बारिश से पिच को धूप नहीं लग पाई है। इस पिच पर घास नहीं है, लेकिन नमी के कारण तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रह है, लेकिन परिस्थितियां सीम और स्विंग दोनों के माकूल होंगी। ऐसे में भारत के मध्य क्रम को अहम भूमिका अदा करनी होगी। इसमें कोई शक नहीं कि बारिश इस मैच में अहम फैक्टर होगी। यह क्रिकेट प्रेमियों का मजा किरकिरा भी कर सकती है। शनिवार की सुबह यहां बारिश नहीं हुई, लेकिन दोपहर होते-होते बारिश शुरू हो गई, जिसने आइसीसी के चेहरे की खुशी गायब कर दी। रविवार को भी दोपहर के बाद बारिश की संभावना है। ऐसे में आपको कम ओवरों का मैच भी देखना पड़ सकता है।

टीमें इस प्रकार हैं-   भारत-विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेंद्रा सिंह चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मुहम्मद शमी, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, शिखर धवन।

पाकिस्तान-सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, हैरिस सोहेल, हसन अली, शादाब खान, मुहम्मद हफीज, मुहम्मद हसनैन, शाहिन शाह अफरीदी, वहाब रियाज, मुहम्मद आमिर, शोएब मलिक, इमाम वसीम और आसिफ अली।