विजय माल्या की कंपनी UBHL के खातों को सेबी ने किया जब्त – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 16 Nov 2017 08:39:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg विजय माल्या की कंपनी UBHL के खातों को सेबी ने किया जब्त – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 विजय माल्या की कंपनी UBHL के खातों को सेबी ने किया जब्त https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80-ubhl-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%be/92243 Thu, 16 Nov 2017 08:39:19 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=92243 भगोड़ा घोषित हो चुके शराब कारोबारी विजय माल्या की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. सेबी ने उनकी कंपनी यूनाइटेड ब्रेविरीज़ होल्डिंग लिमिटेड (UBHL) के बैंक अकाउंट्स, म्युच्युल फंड आदि को अटैच (जब्त) कर लिया है. सेबी की वेबसाइट पर अटैच के बारे में सभी डिटेल्स जारी की गई हैं. जिसमें बताया गया है …]]>

भगोड़ा घोषित हो चुके शराब कारोबारी विजय माल्या की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. सेबी ने उनकी कंपनी यूनाइटेड ब्रेविरीज़ होल्डिंग लिमिटेड (UBHL) के बैंक अकाउंट्स, म्युच्युल फंड आदि को अटैच (जब्त) कर लिया है.विजय माल्या की कंपनी UBHL के खातों को सेबी ने किया जब्त

सेबी की वेबसाइट पर अटैच के बारे में सभी डिटेल्स जारी की गई हैं. जिसमें बताया गया है कि UBHL के खातों, म्युच्युल फंड को जब्त किया गया है, जिसके मालिक विजय माल्या हैं. इसमें कहा गया है कि UBHL ने 2015 में लगाए गए जुर्माने का भुगतान नहीं किया है. सेबी ने 2015 में कंपनी पर 12 फीसदी प्रति साल के ब्याज के आधार पर लगाई गई थी.

नियमों के अनुसार, कंपनी को जुर्माने के तौर पर 3.5 लाख रुपए, 1000 रुपए के रिकवरी कोस्ट के आधार पर देने को कहा था. कंपनी पर कुल बकाया 18.5 लाख रुपए का है. सेबी ने अपने आदेश में कहा है कि कंपनी के खातों द्वारा अब कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं होगी. हालांकि, खाते में पैसा डाला जा सकता है.

बता दें कि विजय माल्‍या भारतीय बैंकों से 9000 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर फरार हैं और अब लंदन में रह रहे हैं. अप्रैल में पिछली सुनवाई के दौरान दिल्‍ली की एक कोर्ट ने माल्‍या के खिलाफ एक गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, मगर कोर्इ समय सीमा तय नहीं की थी. 

गौरतलब है कि कोर्ट ने बीती 9 जुलाई को अदालत ने माल्या को व्यक्तिगत पेशी से प्राप्त छूट रद्द कर दी थी और उन्हें 9 सितंबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए. तब माल्या के वकील ने दलील दी थी कि वह भारत लौटना चाहते हैं, लेकिन अपने नेक इरादों के बावजूद वह ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है.

]]>