विजयादशी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 03 Oct 2024 06:44:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg विजयादशी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 महाराष्ट्र: विजयादशी से पहले MVA कर सकती है बड़ा एलान https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa/583451 Thu, 03 Oct 2024 06:44:41 +0000 https://livehalchal.com/?p=583451 महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हम उम्मीदवारों की ताकत और कमजोरी के हिसाब से 150 सीटों पर कैंडिडेट का फैसला करेंगे। वहीं बैठक में शामिल महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने कहा कि एमवीए गठबंधन मजबूती से लड़ेगा। उन्होंने कहा कि सीटें कम …]]>

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हम उम्मीदवारों की ताकत और कमजोरी के हिसाब से 150 सीटों पर कैंडिडेट का फैसला करेंगे। वहीं बैठक में शामिल महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने कहा कि एमवीए गठबंधन मजबूती से लड़ेगा। उन्होंने कहा कि सीटें कम या ज्यादा हो सकती हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सीट शेयरिंग को लेकर महाअघाड़ी गठबंधन (MVA) में हलचल तेज हो चुकी है। हालांकि, अब तक आधिकारिक तौर पर सीट शेयरिंग की तस्वीर साफ नहीं हो सकी है।

इसी बीच कांग्रेस ने कहा है कि विजयादशमी से पहले 150 सीटों पर सीट शेयरिंग की बात बन सकती है। वहीं, इन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान भी दशहरा से पहले हो जाने की उम्मीद है।

विजयादशमी से पहले 150 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान संभव
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हम उम्मीदवारों की ताकत और कमजोरी के हिसाब से 150 सीटों पर उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।

वहीं, बैठक में शामिल महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने कहा कि एमवीए गठबंधन मजबूती से लड़ेगा। उन्होंने कहा कि सीटें कम या ज्यादा हो सकती हैं। लोगों को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। हम 12 सीटें मांग रहे हैं।

बैठक में भाग लेने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि पार्टी में कोई दरार नहीं और सीट बंटवारे पर अच्छी चर्चा हो रही है।

महाराष्ट्र में भाजपा अपना विचारधारा बढ़ाना चाहती है: अमित शाह
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मुंबई के दादर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा सत्ता केवल शासन करने के लिए नहीं बल्कि अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए चाहती है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार का गठन अपरिहार्य है। कोई भी महायुति को महाराष्ट्र में चुनाव जीतने से नहीं रोक सकता।

बताते चलें कि महाराष्ट्र विधानसभा में 288 निर्वाचन क्षेत्र हैं। भारत के चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है।

]]>