विजयपुर उपचुनाव – Live Halchal

विजयपुर उपचुनाव: सिंधिया बोले- प्रचार के लिए नहीं बुलाया, भाजपा MLA बोले- कई बार आमंत्रित किया
विजयपुर उपचुनाव में वन मंत्री रामनिवास रावत की हार के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार करने नहीं जाने को लेकर सवाल खड़ हो रहे है। इस पर सिंधिया ने कहा कि उनको प्रचार करने ही नहीं बुलाया गया है। इस पर भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि उनको कई बार आमंत्रित किया गया, लेकिन वह प्रचार करने नहीं आए।

विजयपुर उपचुनाव में मिली हार को लेकर भाजपा में अंदरूनी विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हार के बाद यह बयान दिया था कि अगर उन्हें प्रचार के लिए बुलाया जाता, तो वह जरूर आते। लेकिन इस पर भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी ने पलटवार करते हुए सिंधिया के बयान को झूठा करार दिया है। उनका कहना है कि सिंधिया को कई बार आमंत्रित किया गया था, लेकिन व्यस्तता के कारण उन्होंने विजयपुर जाने से मना कर दिया।

सिंधिया के बयान पर भाजपा विधायक का तीखा जवाब

भोपाल दक्षिण पश्चिम के भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और संगठन महामंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से विजयपुर आने का आग्रह किया था। इसके बावजूद, वह व्यस्तता का हवाला देकर नहीं आए। उन्होंने यह भी कहा कि सिंधिया का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में था, लेकिन उन्होंने कई बार आग्रह करने के बाद भी प्रचार में हिस्सा नहीं लिया।

सिंधिया ने यह दिया थ्गा बयान- अगर मुझे बुलाया जाता, तो जरूर जाता

सिंधिया ने ग्वालियर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजयपुर उपचुनाव की हार पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था, “यह हार चिंताजनक है, लेकिन मतों में बढ़ोतरी भी हुई है। अगर मुझे प्रचार के लिए बुलाया जाता, तो मैं जरूर जाता।” सिंधिया का यह बयान पार्टी के भीतर एक नए विवाद को जन्म दे सकता है, क्योंकि उनके बयान और भाजपा विधायक के आरोपों के बीच बेमेल तस्वीर उभर रही है।

रावत को कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने चुनाव हराया

बता दें उपचुनाव में हार के बाद पहली बार भोपाल भाजपा कार्यालय पहुंचे रामनिवास रावत ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव प्रचारनहीं करने को लेकर पूछे सवाल पर कहा था कि यह सवाल संगठन और ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूछना चाहिए कि वह चुनाव प्रचार करने क्यों नहीं आए। लोकसभा चुनाव के समय रावत कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। उनको भाजपा ने वन मंत्री बनाया था। रावत को कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने चुनाव हरा दिया था।

विजयपुर उपचुनाव: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा प्रत्याशी बन सेंध लगा पाएंगे रावत?
विजयपुर विधानसभा में 2 लाख 55 हजार मतदाता हैं। इनमें से करीब 65 हजार यानी 20% से अधिक मतदाता आदिवासी समुदाय से आते हैं। विजयपुर में रामनिवास रावत के नामांकन भरने के दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा दांव खेला है।

मध्य प्रदेश में 13 नवंबर को श्योपुर जिले की विजयपुर और सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीटों के उपचुनावों में मतदान होने वाला है। भाजपा-कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का चयन करते समय जातीय समीकरणों पर विशेष ध्यान दिया है। भाजपा ने कांग्रेस से पार्टी आए छह बार के विधायक रामनिवास रावत को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर आदिवासी नेता मुकेश मल्होत्रा को टिकट दिया है। इस सीट पर आदिवासी वोटर निर्णायक हो सकते हैं।

कांग्रेस ने इसी वजह से एक आदिवासी नेता पर भरोसा जताया है। विजयपुर विधानसभा सीट के लिए दोनों ही प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए रामनिवास रावत अब प्रदेश सरकार में वन मंत्री हैं। उनके भाजपा में आने का फायदा पार्टी को लोकसभा चुनावों में मिला भी था। ऐसे में अब कांग्रेस ने आदिवासी नेता के तौर पर मल्होत्रा को टिकट देकर भाजपा के सामने एक चुनौती पेश की है। भाजपा इस सीट को अपने पास रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद ही चुनाव प्रचार की बागड़ोर अपने हाथ में ली। वह खुद विजयपुर गए और रावत का नामांकन भरवाया।

विजयपुर के जातीय समीकरण
विजयपुर विधानसभा में 2 लाख 55 हजार मतदाता हैं। इनमें से करीब 65 हजार यानी 20% से अधिक मतदाता आदिवासी समुदाय से आते हैं। जाटव मतदाता भी 40 हजार के करीब हैं। कुशवाह और धाकड़ समाज से 25-25 हजार वोटर हैं। इन चार समाजों के करीब डेढ़ लाख मतदाता ही किसी भी उम्मीदवार की जीत-हार तय करते हैं। विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का परिणाम प्रमुख रूप से आदिवासी, जाटव, कुशवाह और धाकड़ समाज के वोटरों पर ही तय होगा।

कांग्रेस का गढ़ रहा है विजयपुर
श्योपुर की विजयपुर सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। 1990 से 2023 तक कांग्रेस के टिकट पर रामनिवास रावत ने यहां चुनाव लड़ा और छह बार जीत का परचम फहराया। 2003 से शुरू हुई भाजपा की लहर के बाद भी वे अपना गढ़ कायम रख सके। पिछले साल हुए चुनावों में भी उन्होंने आसान जीत दर्ज की थी। इसके अलावा जिले की श्योपुर सीट पर भी कांग्रेस के बाबू जंडेल ने 11 हजार वोट से जीत हासिल की थी। रावत के दलबदल करने से भाजपा का पलड़ा भारी जरूर हुआ है और उपचुनाव उनके इस पार्टी बदलने के फैसले पर जनमत संग्रह जैसा ही परिणाम देगा।

कांग्रेस नेताओं ने झोंकी ताकत
कांग्रेस ने भी विजयपुर सीट पर कब्जा कायम रखने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस नेता नीटू सिरकवार समेत कई नेता लगातार डटे हुए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़े मुकेश मल्होत्रा को आदिवासी समाज का साथ मिलने का दावा किया जा रहा है। मल्होत्रा ने निर्दलीय रहते हुए भी 44 हजार वोट हासिल किए थे। बसपा ने 34 हजार वोट लिए थे और उपचुनाव में पार्टी का उम्मीदवार नहीं है। आदिवासी और अनुसूचित जाति वोटरों का पलड़ा जिधर जाएगा, उसकी जीत तय बताई जा रही है।

वन ग्राम को राजस्व ग्राम बनाने का एलान
विजयपुर में रामनिवास रावत के नामांकन भरने के दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा दांव खेला है। उन्होंने महिला वोटरों के साथ ही आदिवासी वोटरों को साधने के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि उपचुनाव के बाद लाडली बहना योजना में रह गई महिलाओं को जोड़ा जाएगा। साथ ही पेसा मोबिलाइजर का वेतन दोगुना करने और वन ग्राम को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा भी की गई है।