विक्की कौशल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 18 Mar 2026 09:03:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg विक्की कौशल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कटरीना से शादी के 4 साल बाद Vicky Kaushal ने मारा ऐसा जोक https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-4-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-vicky-kausha/665764 Wed, 18 Mar 2026 09:03:43 +0000 https://livehalchal.com/?p=665764 विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल्स में से एक माने जाते हैं। दोनों ने 4 साल पहले धूमधाम से शादी की थी और बीते साल ही इस कपल ने एक बेबी ब्वॉय का स्वागत किया है। जब विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी हुई थी, तो फैंस ने उन्हें सिर्फ …]]>

विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल्स में से एक माने जाते हैं। दोनों ने 4 साल पहले धूमधाम से शादी की थी और बीते साल ही इस कपल ने एक बेबी ब्वॉय का स्वागत किया है। जब विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी हुई थी, तो फैंस ने उन्हें सिर्फ ‘ग्रीन फ्लैग’ ही नहीं, बल्कि ‘ग्रीन फॉरेस्ट’ का टैग दिया था।

हालांकि, ‘छावा’ एक्टर ने शादी के 4 साल बाद पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर एक ऐसा जोक मारा है, जिससे उनके चाहने वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर फैंस अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उनके इन शब्दों को ‘पत्नी का अपमान’ बता रहे हैं।

शादी पर किया गया मजाक विक्की कौशल को पड़ा भारी
कई बार मजाक भारी भी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है अभिनेता विक्की कौशल के साथ, जिनका शादीशुदा पुरुषों पर किया गया एक मजाक लोगों की नाराजगी का कारण बन गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को विक्की का किसी शादी समारोह से एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में वह दूल्हे के साथ स्टेज पर खड़े होकर मजाकिया अंदाज में पूछते हैं- “हाउ इज द जोश?” सामने खड़े लोग चिल्लाकर कहते हैं- “हाई, सर।”

विक्की फिर आगे हंसते हुए कहते हैं, “मैंने यह देखा है कि बैचलर्स का जोश हमेशा हाई ही रहता है, लेकिन हम शादीशुदा लोगों का जोश साल-दर-साल गिरता जाता है।” बस फिर क्या था, विक्की का ऐसा बोलना फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया और वे उनसे नाराज हो गए।

‘इनडायरेकटली पत्नी का अपमान कर रहे हैं’- यूजर्स
विक्की कौशल को खरी-खोटी सुनाते हुए लोगों ने उन्हें यह सलाह दी कि सार्वजनिक मंचों पर कुछ भी बोलने से पहले उन्हें ध्यान रखना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, “साल 2026 आ गया है और हम अब भी औरतों के खिलाफ शादी का मजाक उड़ाने वाले ऐसे जोक्स मार रहे हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने भड़कते हुए लिखा, “मुझे यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती है, जब पुरुष सबके सामने अपनी शादी का मजाक उड़ाते हैं। इससे वे अप्रत्यक्ष तौर पर अपनी पत्नी का अपमान कर रहे होते हैं, जो बिल्कुल भी मजेदार नहीं है।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह ‘राज़ी’ को-स्टार आलिया भट्ट और ‘संजू’ को-स्टार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे।

]]>
विक्की कौशल फिल्म ‘छावा’ का हो रहा विरोध, ‘संभाजी’ के डांस को लेकर जताई आपत्ति https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%b6%e0%a4%b2-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be/600495 Sat, 25 Jan 2025 11:50:02 +0000 https://livehalchal.com/?p=600495 मराठा योद्धा-राजा छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म छावा का विरोध होना शुरू हो गया है। पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने शुक्रवार को फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए कुछ दृष्यों को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि संभाजी महाराज पर आधारित आगामी ऐतिहासिक फिल्म छावा को सटीकता सुनिश्चित करने के लिए रिलीज से …]]>

मराठा योद्धा-राजा छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म छावा का विरोध होना शुरू हो गया है। पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने शुक्रवार को फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए कुछ दृष्यों को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि संभाजी महाराज पर आधारित आगामी ऐतिहासिक फिल्म छावा को सटीकता सुनिश्चित करने के लिए रिलीज से पहले इतिहासकारों को दिखाया जाना चाहिए।

फिल्म छावा में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के नृत्य को लेकर आपत्ति

छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज, पूर्व सांसद की टिप्पणियां कुछ तबकों के विरोध के बीच आईं, जिन्होंने फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के नृत्य को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसमें विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज और मंदाना महारानी येसुबाई की भूमिका निभा रही हैं।

मैं रिलीज से पहले पूरी फिल्म देखना चाहूंगा- संभाजी राजे के वंशज

संभाजीराजे ने कहा कि यह सराहनीय है कि फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और वीरतापूर्ण शासनकाल पर प्रकाश डालती है। निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और उनकी टीम ने मुझे फिल्म का ट्रेलर दिखाया। मैंने उनसे कहा कि मैं रिलीज से पहले पूरी फिल्म देखना चाहूंगा। मैंने उन्हें कनेक्ट करने की भी पेशकश की।

आगे उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कहानी को दुनिया भर के दर्शकों के सामने प्रामाणिक रूप से प्रस्तुत किया जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए इतिहासकारों को अशुद्धियों को दूर करने के लिए कहा जाएगा।

पुणे के ऐतिहासिक लाल महल में विरोध प्रदर्शन किया

इससे पहले दिन में, कुछ मराठा संगठनों ने पुणे के ऐतिहासिक लाल महल में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा कि हम उस नृत्य अनुक्रम पर आपत्ति करते हैं जिसमें राज्याभिषेक के बाद संभाजी महाराज और रानी येसुबाई को नृत्य करते हुए दिखाया गया है। फिल्म निर्माताओं को इतिहासकारों को फिल्म दिखानी चाहिए और उनकी हरी झंडी मिलने के बाद ही इसे रिलीज किया जाना चाहिए।

छावा में महारानी के रोल में नजर आएंगी रश्मिका

रश्मिका फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद इमोशनल नजर आईं। छावा में महारानी येसुबाई के किरदार की भूमिका में एक्ट्रेस को देखा जाएगा। इस किरदार की भूमिका निभाकर अभिनेत्री खुश भी हैं, लेकिन उन्होंने एक बयान से अपने फैंस को हैरान भी कर दिया है। जी हां, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची रश्मिका ने रिटायरमेंट के बारे में खुलकर बात की है।

]]>
‘बैड न्यूज’ की शानदार ओपनिंग देख गदगद हुए विक्की कौशल https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a1-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%93%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%82/571316 Sat, 20 Jul 2024 08:13:36 +0000 https://livehalchal.com/?p=571316 आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल और एमी विर्क की बहुप्रतीक्षित ड्रामा ‘बैड न्यूज’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ‘बैड न्यूज’ को हर तरफ से सकारात्मक समीक्षा मिल रही है। प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, विक्की कौशल ने एक वीडियो जारी किया और फैंस को प्यार के लिए धन्यवाद दिया। …]]>

आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल और एमी विर्क की बहुप्रतीक्षित ड्रामा ‘बैड न्यूज’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ‘बैड न्यूज’ को हर तरफ से सकारात्मक समीक्षा मिल रही है। प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, विक्की कौशल ने एक वीडियो जारी किया और फैंस को प्यार के लिए धन्यवाद दिया। विक्की की इस वीडियो पर प्रशंसकों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विक्की ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें फिल्म के अलग-अलग सीन हैं। विक्की ने वीडियो साझा कर लिखा, “इस तरह के प्यार के लिए, ‘हम कहना चाहेंगे ‘शुक्रिया मेहरबानी करम’। अभी अपने टिकट बुक करें! बैड न्यूज आपके नजदीकी सिनेमाघरों में चल रही है।”

हाल ही में, कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, साथ ही अपनी समीक्षा भी दी। स्टेट कास्ट और खासकर विक्की कौशल की तारीफ करते हुए, कैटरीना ने लिखा, “और यह यहां है….विक्की यह बहुत मजेदार था, पंजाबी लड़कों के साथ ब्रोमांस को एक नया अर्थ मिलता है।

अच्छी टाइमिंग और केमिस्ट्री से विक्की आप हमेशा अपने अभिनय और स्क्रीन पर किए गए कॉमेडी से मुझे हैरान करते हैं। एमी विर्क हर सीन में आपसे प्यार किया।तृप्ति आपको बस देखती ही रह गई। पूरी टीम को बधाई।”

‘बैड न्यूज’ में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में इन तीनों मुख्य कलाकारों के अलावा नेहा धूपिया, करण औजला और अनन्या पांडे का शानदार कैमियो भी है। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा किया गया है।

‘बैड न्यूज’ की कहानी कुछ ऐसी है, सलोनी प्रेग्नेंट है और जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली है। अब मामला यह है कि उसके दोनों बच्चों के अलग-अलग पिता हैं। अब फिल्म की कहानी में दोनों पिता यानी अखिल और गुरबीर के बीच सलोनी का प्यार जीतने और बच्चे के लिए होड़ मचती है।

]]>
विक्की कौशल ने कर दिया ‘छावा’ की रिलीज डेट का एलान? https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%b6%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%b5/569645 Wed, 10 Jul 2024 09:09:57 +0000 https://livehalchal.com/?p=569645 विक्की कौशल अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। ‘मसान’, ‘उरी’, ‘संजू’, ‘सैम बहादुर’, ‘मनमर्जियां’ आदि इन सभी फिल्मों में उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता देखने को मिली है। इस वक्त वह अपनी एक और आगामी फिल्म की वजह से चर्चा …]]>

विक्की कौशल अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। ‘मसान’, ‘उरी’, ‘संजू’, ‘सैम बहादुर’, ‘मनमर्जियां’ आदि इन सभी फिल्मों में उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता देखने को मिली है। इस वक्त वह अपनी एक और आगामी फिल्म की वजह से चर्चा में है।

उनकी आगमी फिल्म ‘बैड न्यूज’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में वह कॉमेडी करते नजर आने वाले हैं। हालांकि, इसके अलावा वह इन दिनों एक और फिल्म को लेकर व्यस्त हैं, जिसमें उनका किरदार इस फिल्म से बिलकुल अलग होने वाला है।

‘बैड न्यूज’ को लेकर अभिनेता के फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म का एक गाना ‘तौबा-तौबा’ भी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके लिए उन्हें काफी सराहना भी मिल रही है। इसके अलावा वह इन दिनों एक वह एक और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।

इस फिल्म का नाम छावा बताया जा रहा है। यह एक पीरियड ड्रामा होने वाली है, जिसमें उनके साथ मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। इस फिल्म को लक्ष्मण उतरेकर निर्देशित कर रहे हैं। हाल में ही विक्की ने इस फिल्म को बेहद खास बताया है और फिल्म की शूटिंग को लेकर बात की है।

विक्की ने अपनी आगामी फिल्म ‘छावा’ को बेहद खास फिल्म बताया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने उन्हें शायद सबसे ज्यादा शारीरिक और भावनात्मक रूप से सबसे प्रभावित किया है। उन्होंने ने आगे कहा कि यह अपने आप में ड्रामा, इमोशन और हर चीज में एक दमदार फिल्म है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले कभी भी ऐसा कुछ करने की कोशिश नहीं की है। उन्हें फिल्म के ऐतिहासिक पहलू के अलावा ‘शेक्सपियरियन ड्रामा’ करने में काफी मजा आया है।

उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह इसे दर्शकों के सामने लाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अभिनेता ने फिल्म कि रिलीज को लेकर बताया कि कि इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी ये पोस्ट प्रोडक्शन की प्रकिया में है। फिल्म में काफी सारे सीन में वीएफएक्स का उपयोग भी होना है। इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मशहूर संगीतकार एआर रहमान, फिलहाल इसके संगीत की रचना में व्यस्त हैं।

इन सभी प्रकियाओं के पूरा हो जाने के बाद ही निर्माता फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर सकेंगे। अभिनेता के द्वारा दिए गए इस अपडेट के बाद से ही उनके फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।

इस वक्त विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म ‘बैड न्यूज’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ तृप्ति दिमरी और पंजाबी गायक सह अभिनेता एमी विर्क भी नजर आने वाले हैं। फिल्म सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शनंस ने किया है। ‘बैड न्यूज’ और ‘छावा’ के अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी काम कर रहे हैं, जहां वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।

]]>
विक्की कौशल ने पूरी की ‘छावा’ की शूटिंग… https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%b6%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%b5/558193 Sun, 12 May 2024 08:44:42 +0000 https://livehalchal.com/?p=558193 विक्की कौशल इन दिनों ‘छावा’ फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वे काफी दिनों से लगातार फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। इस फिल्म के जरिए वे रश्मिका मंदाना के साथ पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना येसूबाई भोसले की …]]>

विक्की कौशल इन दिनों ‘छावा’ फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वे काफी दिनों से लगातार फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। इस फिल्म के जरिए वे रश्मिका मंदाना के साथ पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना येसूबाई भोसले की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही वे इससे जुड़ी छोटी सी छोटी जानकारी पाने के लिए उत्सुक रहते हैं। अब ऐसे में विक्की ने फैंस के लिए ‘छावा’ से जुड़ी दिलचस्प जानकारी साझा की है।

प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विक्की कौशल ने हाल ही में घोषणा की कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने शूटिंग को भावुक और अविश्वसनीय बताते हुए लिखा, ‘छावा के फिल्मांकन की अविश्वसनीय रूप से भावुक और नाटकीय यात्रा कुछ नाटक के बिना समाप्त नहीं हो सकती थी। हमारे अंतिम शॉट पूरा करने के तुरंत बाद बारिश के देवताओं ने वास्तव में आज मौसम की प्यारी झलक पेश की।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं बहुत कुछ कहना चाहता हूं, इस यात्रा के बारे में मैं अभी बहुत कम बता पा रहा हूं, हो सकता है कि कुछ दिनों में जब सब कुछ समझ में आ जाए। अब मैं भरे दिल से बस इतना ही कह सकता हूं। आभार, प्रेम और संतुष्टि का अर्थ है यह फिल्म। यह फिल्म रैप है।’ इसके साथ विक्की ने एक प्यारा वीडियो साझा किया है। सेट पर यह वीडियो शूट किया गया है, जिसमें दिख रहा है कि मौसम सुहाना हो रहा है और तेज बारिश हो रही है। इसे बारिश के बारे में विक्की ने अपने पोस्ट में बात की है।

‘छावा’ एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में विक्की कौशल मराठा साम्राज्य के संस्थापक के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने वाले हैं। दूसरी ओर रश्मिका मंदाना फिल्म में येसूबाई भोसले की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। चर्चा है कि फिल्म में मुगल राजकुमार का किरदार निभाने के लिए अभिनेता नील भूपालम को भी चुना गया है।

‘जरा हटके जरा बचके’ के बाद ‘छावा’ के जरिए विक्की कौशल और लक्ष्मण उटेकर दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं बात करें विक्की की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वे कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ निर्देशक शशांक खेतान की कॉमेडी-ड्रामा ‘मिस्टर लेले’ में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा वे राजकुमार संतोषी की आगामी फिल्म ‘लाहौर 1947’ में दिखाई देने वाले हैं, जिसमें आमिर खान और सनी देओल भी हैं।

]]>