विकसित भारत @ 2047 – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 11 Dec 2023 04:40:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg विकसित भारत @ 2047 – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 विकसित भारत @ 2047: पीएम मोदी आज लांच करेंगे भारत को विकसित देश बनाने की योजना… https://livehalchal.com/pm-13/529763 Mon, 11 Dec 2023 04:21:57 +0000 https://livehalchal.com/?p=529763 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत @ 2047: वायस आफ यूथ लांच करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से रविवार को जारी एक बयान के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मोदी देशभर के राजभवनों में आयोजित कार्यशालाओं में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, संस्थानों के प्रमुखों और संकाय सदस्यों को भी संबोधित करेंगे, …]]>

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत @ 2047: वायस आफ यूथ लांच करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से रविवार को जारी एक बयान के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मोदी देशभर के राजभवनों में आयोजित कार्यशालाओं में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, संस्थानों के प्रमुखों और संकाय सदस्यों को भी संबोधित करेंगे, जो पहल की शुरुआत का प्रतीक होगा।

पीएमओ ने कहा कि मोदी का दृष्टिकोण देश के लिए राष्ट्रीय योजनाओं के निर्माण और प्राथमिकताओं तथा लक्ष्यों को तय करने में युवा पीढ़ी को सक्रिय रूप से शामिल करना है।

बयान में कहा गया है कि इस दृष्टिकोण के अनुरूप, पीएम मोदी का यह पहल देश के युवाओं को विकसित भारत के दृष्टिकोण में विचारों का योगदान करने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।

पीएमओ के अनुसार, कार्यशालाएं 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए युवाओं की राय जानने की प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होंगी।

]]>