वाराणसी – Live Halchal

वाराणसी में रूट डायवर्जन: कल सात घंटे तक पड़ाव और राजघाट की तरफ से नहीं जाएंगे मालवाहक
डोमरी में पौधरोपण कार्यक्रम में वाहनों के आवागमन और यातायात दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। एक मार्च की सुबह 4 बजे से 11 बजे तक सात घंटे राजघाट पुल पर मालवाहकों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी। पड़ाव और राजघाट दोनों तरफ से वाहन नहीं आएंगे।

एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि पड़ाव चौराहे से रामनगर चौराहे की तरफ और टेंगरा मोड़, लंका मैदान, पीएसी तिराहे से पड़ाव चौराहे की तरफ जाने वाले मालवाहक एवं भारी वाहनों का आवागमन सुबह 4 बजे से बंद रहेगा। पड़ाव चौराहे से सूजाबाद व राजघाट की तरफ आने वाले सभी ऑटो व ई-रिक्शा को पड़ाव चौराहे से यू-टर्न कर वापस भेजा जाएगा।

राजघाट की तरफ से आने वाले पौधरोपण से संबंधित सभी वाहन गोलगड्डा और राजघाट पुल होते हुए सूजाबाद पुलिस चौकी के सामने से बाएं यू-टर्न लेकर निर्धारित पार्किंग-1, पी-2 और पी-3 में पार्क किए जाएंगे। रामनगर की तरफ से आने वाले पौधरोपण से संबंधित सभी वाहन रामनगर से पड़ाव चौराहे से बाएं मुड़कर सूजाबाद चौकी से दाहिने होकर निर्धारित पी-1, पी-2 और पी-3 पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।

वाराणसी जाने वाली दो उड़ानें लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई लैंड, 334 यात्री थे सवार
अहमदाबाद व दिल्ली से वाराणसी जा रही दो फ्लाइटें लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कराई गईं। दोनों विमानों में 334 यात्री सवार थे। खराब मौसम के कारण विमानों को डायवर्ट किया गया। मौसम ठीक होने के बाद उन्हें रवाना किया गया।

अहमदाबाद व दिल्ली से वाराणसी जाने वाली दो उड़ानें खराब मौसम के चलते लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दी गईं। विमानों में कुल 334 यात्री थे। मौसम सामान्य होने के बाद विमानों को वाराणसी रवाना किया गया।

मामला दो दिन पहले बृहस्पतिवार रात का है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अहमदाबाद से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-6805 की लैंडिंग रात 8:53 बजे की गई। यह उड़ान अहमदाबाद से शाम 6.45 बजे उड़ान भरकर रात 8:35 बजे वाराणसी पहुंचती है। लेकिन, वाराणसी में मौसम खराब होने के कारण विमान की लैंडिंग नहीं करवाई जा सकी।

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी से अनुमति लेने के बाद पायलट ने विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया, जहां विमान को लैंड करवाया गया। विमान में केबिन क्रू सहित 148 यात्री सवार थे। इसके करीब पंद्रह मिनट बाद दिल्ली से वाराणसी जा रहा इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई-2235 भी लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।

इसे रात 9:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। इस विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट से शाम 6:55 बजे उड़ान भरी, जिसे रात 8.15 बजे वाराणसी में लैंड करना था। लेकिन, खराब मौसम के कारण इसे भी लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। विमान में छह केबिन क्रू के साथ 186 यात्री सवार थे। मौसम सामान्य होने के बाद दोनों विमानों को वाराणसी रवाना किया गया।

वाराणसी: नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
साहित्य की नगरी काशी खेल में भी नित नए कीर्तिमान रच रही है। इसी क्रम में बरेका स्थित पहाड़ी गांव की 12 वर्षीय रितू कनौजिया ने फुटबॉल के मैदान पर अपनी मेहनत और जुनून से नया इतिहास रच दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में पली कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा रितू ने अगस्त महीने में छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे शहर का मान बढ़ाया है।

रितू ने बताया कि उनकी इस यात्रा की शुरुआत बड़ी बहन से मिली प्रेरणा से हुई। उनकी तीसरे नंबर की बहन सुलेखा कनौजिया पहले से ही फुटबॉल खेलती थीं। बहन को मैदान पर खेलते देख रितू का भी मन इस खेल की ओर खिंचता चला गया।

बड़ी दीदी से मिली हिम्मत
शुरुआत में संसाधनों की कमी और कठिनाइयों ने राह में बाधाएं खड़ी कीं। फुटबाल किट और जूतों के अभाव के बावजूद रितू ने हिम्मत नहीं हारी। बाद में उनके कोच भैरव दत्त ने उन्हें जरूरी किट और जूते दिलाए, जिससे उनके खेल में नई ऊर्जा आई।

रितू बताती हैं कि उनके संघर्ष भरे दिनों में सबसे बड़ा सहारा दादा मिथलाल बने। उन्होंने हर समय रितू का मनोबल बढ़ाया और हार न मानने की सलाह दी। रितू के पिता मोहनलाल पेशे से धोबी हैं। वह भी अपनी बेटी के संघर्ष पर गर्व महसूस करते हैं।

वे बताते हैं कि रितू न सिर्फ पढ़ाई और खेल में आगे है, बल्कि घर के कामों में भी हाथ बंटाती है। कपड़े धोने से लेकर मां की मदद तक, रितू हर जिम्मेदारी निभाती रही। फुटबाल की दुनिया में रितू ने महज छह साल की उम्र में कदम रखा था। पिछले छह वर्षों से वह बरेका फुटबाल नर्सरी में रोजाना तीन से चार घंटे की कड़ी मेहनत करती आ रही है।

छत्तीसगढ़ में रितू ने किया था शानदार प्रदर्शन
रितू के कोच भैरव दत्त बताते हैं कि रितू का समर्पण और अनुशासन ही उसे खास बनाता है। वह हमेशा निर्धारित समय से पहले मैदान में पहुंचकर अभ्यास करती है। उनकी मेहनत और लगन देखकर ही आगरा में आयोजित कैंप से उनका चयन उत्तर प्रदेश फुटबाल टीम के लिए हुआ।

20 अगस्त को छत्तीसगढ़ में खेले गए नेशनल मैच में रितू ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। लेफ्ट आउट विंगर के रूप में खेलते हुए उन्होंने 8 गोल किए और अपनी टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम योगदान दिया। यह उनके करियर का पहला राष्ट्रीय गोल्ड मेडल है, जिसने उनके भविष्य के सपनों को और मजबूत कर दिया है।

फुटबाल के बड़े मंचों पर चमकने का देख रही सपना
कोच भैरव दत्त का कहना है कि रितू में भारतीय टीम तक पहुंचने की पूरी क्षमता है। वे कहते हैं कि जिस तरह वह खेल में मेहनत और लगन दिखाती है, वह दिन दूर नहीं जब उसका नाम भारतीय महिला फुटबाल टीम की सूची में शामिल होगा। रितू के लिए यह सफलता सिर्फ शुरुआत है। काशी की यह नन्ही बेटी अब फुटबाल के बड़े मंचों पर चमकने का सपना देख रही है।

वाराणसी में बोले कांग्रेस नेता अजय राय, राहुल गांधी ने वोट चोरी पर एटम बम फोड़ा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी पर एटम बम फोड़ा है अब हाइड्रोजन बम फटेगा। काशी में बम फटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी होगा बाबा के आशीर्वाद से होगा तिथि राहुल गांधी तय करेंगे। उन्होंने वाराणसी में वोट चोरी का मामला जगजाहिर बताया।

हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि मामला कहां का होगा, लेकिन यह जरूर संकेत दिया कि वाराणसी में वोट चोरी का मामला जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बावजूद चुनाव आयोग ने तत्कालीन कमिश्नर कौशल राज शर्मा को नहीं हटाया। इसके अलावा, आयोग ने काउंटिंग स्थल पर भी जाकर स्थिति का जायजा लिया, लेकिन डेढ़ बजे के बाद काउंटिंग अपडेट करना बंद कर दिया।

वाराणसी कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे पूर्व सांसद धनंजय सिंह
वाराणसी में बिना गैंग लीडर के 23 साल तक गैंगस्टर का मुकदमा चला। इसे लेकर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि गैंगस्टर मुकदमे में गैंग लीडर अभय सिंह था और पुलिस को प्रभाव में लेकर अपना नाम निकालकर फाइनल रिपोर्ट लगवा दी।

गैंगस्टर एक्ट में चार आरोपियों को वाराणसी कोर्ट से दोषमुक्त करने के फैसले के खिलाफ जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह हाईकोर्ट जाएंगे। अपर जिला जज (त्रयोदश) सुशील खरवार के फैसले को वह हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में अपर जिला जज (त्रयोदश) की अदालत ने आरोपी संदीप सिंह, संजय सिंह रघुवंशी, विनोद सिंह और सतेंद्र सिंह बबलू को दोषमुक्त किया था।

गैंगस्टर एक्ट के मामले में गोसाईगंज के बाहुबली विधायक अभय सिंह मुख्य आरोपी थे, लेकिन इस मामले की दूसरे थाने से विवेचना हुई और विवेचक ने प्रलोभन में आकर अभय सिंह पर 169 की कार्रवाई कर एफआर लगा दी थी। जब मुख्य अभियुक्त का नाम निकल गया तो और आरोपियों का नाम रहना कोई मायने नहीं रखता।

उस दौरान बसपा सरकार में समाजवादी पार्टी के विधायक राजा भैया और तत्कालीन विधायक धनंजय सिंह सरकार का विरोध कर रहे थे तो उन्हें जेल में डाल दिया गया। इसलिए धनंजय सिंह पैरवी नहीं कर पाए थे, लेकिन बाद में धनंजय ने हाईकोर्ट में अभय सिंह के खिलाफ याचिका दाखिल की कि उनका नाम गलत तरीके से निकाला गया है। वह केस में गिरोह के लीडर हैं। अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।

4 अक्तूबर 2002 को जौनपुर के पूर्व सांसद व केराकत के तत्कालीन विधायक धनंजय सिंह और उनके समर्थकों पर नदेसर में फायरिंग की गई थी। धनंजय सिंह ने अभय सिंह पर मुकदमा दर्ज कराया था, बाद में पुलिस ने एमएलसी विनीत सिंह, संदीप सिंह, संजय रघुवंशी, विनोद सिंह और सतेंद्र सिंह बबलू समेत अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया।

अभय सिंह, विनीत सिंह, संदीप सिंह संजय रघुवंशी, विनोद सिंह और सतेंद्र के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था, जिस मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अभय सिंह को बनाया था।

वाराणसी में बनेंगे एक और अंडरपास व FOB, दोनों का हुआ टेंडर, तैयार हो रही डिजाइनa
ककरमत्ता रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास और मंडुवाडीह पुरानी क्राॅसिंग पर नया फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा। रेलवे की ओर से सात करोड़ से अंडरपास और पांच करोड़ रुपये से एफओबी का टेंडर हो चुका है। दोनों कार्यों की डिजाइन तैयार कराई जा रही है। अंडरपास और एफओबी बन जाने से यातायात का दबाव कम होगा।

रेलवे फाटक बंद होने के बाद पिछले तीन साल से अंडरपास बनाए जाने की मांग चल रही थी। ककरमत्ता फ्लाईओवर बनने से पहले रेलवे क्राॅसिंग से ही लोगों की आवाजाही होती थी। फ्लाईओवर बनने के बाद से ककरमत्ता रेलवे क्राॅसिंग के फाटक को रेलवे ने पूरी तरह से बंद करवा दिया गया। ऐसे में लोगों को ककरमत्ता फ्लाईओवर और मंडुवाडीह चौराहा से महमूरगंज फ्लाईओवर होकर आवाजाही करनी पड़ती है। ककरमत्ता से पाॅपुलर अस्पताल के बीच अंडरपास बनाए जाने की डिजाइन तैयार हो रही है।

रेल अधिकारियों के अनुसार, मंडुवाडीह पुरानी क्राॅसिंग के पास पांच करोड़ की लागत से फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा। इस एफओबी के बनने से मंडुवाडीह और महमूरगंज के लोगों के लिए सुलभ साधन होगा। इस व्यवस्था से रोजाना आवाजाही करने वालों को बड़ी सहूलियत होगी।

महाकुंभ से पहले पूरा कराएं निर्माणाधीन सड़कों का काम
महाकुंभ से पहले जिले में निर्माणाधीन सड़कों का काम पूरा करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दौरे पर निर्माणाधीन सड़कों का काम हर हाल में 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक सड़कों का काम पूरा नहीं हुआ है। इधर, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी ने शहर में पैचवर्क का काम शुरू कर दिया है। वहीं, मंडुवाडीह पर चौड़ीकरण का काम भी रुक गया है। यहां भी पीडब्ल्यूडी ने पैचवर्क के नाम पर खानापूरी कर दी है।

शहर की सड़कों की बात करें तो कैंट से लंका मार्ग, वरुणापुल से लहुराबीर मार्ग होते हुए तेलियाबाग, साजन सिनेमा चौराहे से तेलियाबाग तिराहा तक, विश्वेश्वरगंज अलईपुर मालगोदाम मार्ग, रथयात्रा से गोदौलिया मार्ग, गोदौलिया से अस्सी-लंका-बीएचयू मार्ग, कमच्छा से गुरुबाग मार्ग, सिगरा महमूरगंज मार्ग, रथयात्रा-भुल्लनपुर मार्ग, हुकुलगंज-पांडेयपुर मार्ग, मिंट हाउस से कक्कड़ पेट्रोल पंप तक की सड़कों की मरम्मत कराई जानी है।

सड़कों के अलावा फुटपाथ की मरम्मत, बिजली व्यवस्था और क्षतिग्रस्त नालियों को भी ठीक किया जाना है।लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि सड़क मरम्मत का काम कराया जाएगा। मंडुवाडीह से लंका मार्ग पर गिटि्टयां डालकर तारकोल से पैचवर्क का काम शुरू करा दिया गया है। शहर के अन्य इलाकों की सड़कों की भी मरम्मत कराई जाएगी।

बीएचयू-लहरतारा, कैंट से मोहनसराय मार्ग के निर्माण की रफ्तार धीमी
बीएचयू-लहरतारा मार्ग का चौड़ीकरण काम भी तेजी से नहीं हो रहा है। इससे यहां भी समय से काम पूरा होने की उम्मीद नहीं है। पिछले सप्ताह हुई समीक्षा बैठक में पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने इस पर तर्क दिया था कि भिखारीपुर तिराहे से बीएचयू गेट तक जल निगम की पाइपलाइन शिफ्टिंग न करने से निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। इस पर जल निगम के अभियंता के साथ ही निर्माण कार्य में देरी पर पीडब्ल्यूडी के अभियंता को नोटिस जारी हुआ था।

शहर की 6 सड़कों पर सभी सुविधाएं होंगी भूमिगत
मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्टस्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड योजना) के तहत शहर की छह सड़कों पर सभी सुविधाएं भूमिगत की जाएंगी। इससे इन सड़कों की बार-बार कटिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बेहतर परिणाम मिलने पर शहर की अन्य सड़कों का भी इसी तरह से कायाकल्प नगर निगम कराएगा।

इस योजना के तहत 47.84 करोड़ रुपये की लागत से शहर की 6 सड़कों को चमकाया जाएगा।इसके तहत बनने वाली सड़कों में केबल लाइन, बिजली के तार, पानी की पाइप सहित कई सुविधाओं को भूमिगत किया जाएगा। भूमिगत नाली का निर्माण किया जाएगा। फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, सड़कों के ऊपरी सर्फेस अंतरराष्ट्रीय स्तर के होंगे।

सड़कों के किनारे पौधरोपण की व्यवस्था की जाएगी। इन सुविधाओं को प्रदान करने के बाद सड़कों पर बार-बार रोड कटिंग नहीं करनी होगी। इसे पूरा करने 18 महीने का समय लगेगा। इन सड़कों के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि सड़कों को बनाते समय 7 प्रतिशत प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग किया जाएगा।

इन सड़कों का होगा कायाकल्प
तिलक की मूर्ति से भारत सेवाश्रम संघ तक 610 मीटर की सड़क बनेगी। इसकी लागत 12.26 करोड़ है। गोलघर चौराहा से एलटी काॅलेज तक 241 मीटर सड़क बनेगी। इसकी लागत 4.33 करोड़ है। घंटी मिल से सिगरा थाना तक 250 मीटर सड़क बनेगी। इसकी लागत 5.48 करोड़ है। सिगरा चौराहे से औरंगाबाद तक 1100 मीटर सड़क बनेगी। इसकी कुल लागत 13.15 करोड़, सुंदररपुर मुख्य मार्ग से मुंशी पार्क वाया चेरियल हास्पिटल तक 470 मीटर सड़क बनेगी। इसकी लागत 6.54 करोड़ है। रविदास गेट से ट्राॅमा सेंटर तक 545 मीटर सड़क बनेगी। इसकी लागत 6.98 करोड़ रुपये है।

बोले अधिकारी
सीएम ग्रिड योजना के तहत कार्य का शिलान्यास हो चुका है। इस काम को पूरा होने में 18 महीने का समय लगेगा। 2026 में ये सड़कें चमाचम हो जाएंगी। यहां पर सभी सुविधाएं भूमिगत की जाएंगी। – मोइनुद्दीन, मुख्य अभियंता, नगर निगम

टेंडर हो चुका है। दोनों कार्य की डिजाइन अंतिम चरण में है। डिजाइन फाइनल होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। – अशोक कुमार, पीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल

सड़क पर जाम, पार्किंग में दुकान: वाराणसी में 350 भूमिगत पार्किंग का ये हाल
वाराणसी शहर में 350 बेसमेंट में मोबाइल, कपड़े की दुकानें चल रहीं हैं और रेस्टोरेंट खुले हैं। इसके चलते लोग सड़कों पर वाहन खड़ा करके चले जाते हैं। इससे जाम लग रहा है। तमाम प्रतिबंध के बावजूद चौराहों, तिराहों और सड़कों पर वाहन खड़े हो रहे हैं। शहर का कोई ऐसा इलाका नहीं है जहां पर सुबह से लेकर शाम के बीच में जाम न लगता हो।

रथयात्रा, शहीद उद्यान के सामने, सिगरा, लंका, गोदौलिया, लक्सा, अर्दली बाजार आदि क्षेत्रों के बड़े व्यावसायिक भवनों की भूमिगत पार्किंग वाली जगह दुकानें संचालित हो रही हैं। इससे आए दिन जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। वीडीए की ओर से अभियान चलाया गया था। इसमें 150 से अधिक बेसमेंट को खाली कराया गया, लेकिन फिर वही स्थिति हो गई।

पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो एक जनवरी से अब तक पुलिस ने 6.03 लाख वाहनों का चालान किया है, लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं निकला है। पुलिस ने हेलमेट, ओवरस्पीड, सीट बेल्ट, मोबाइल पर बात करने, रेड लाइट जंप, नशे की हालत में गाड़ी चलाने आदि पर चालान काटे हैं।

यही नहीं अवैध वाहन स्टैंडों को लेकर नगर निगम, परिवहन के अधिकारियों के साथ अभियान भी चलाए। लेकिन इन सबके बावजूद सड़कों पर वाहन खड़े हो रहे हैं। चौकाघाट से लेकर इंग्लिशिया लाइन और आसपास का क्षेत्र कब्जे की जद में रहता है। आए दिन अवैध कब्जे के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है।

कब्जे के कारण फुटपाथ भी गायब
नियमों को दरकिनार कर अवैध वाहन स्टैंडों के संचालन के कारण जाम की समस्या आ रही है। कैंट, रोडवेज सहित कई इलाकों के फुटपाथ भी कब्जे की भेंट चढ़ चुके हैं। सवारियों को बैठाने की होड़ में बेतरतीब जमावड़ा जाम का कारण बन रहा है। पिछले दिनों नगर निगम के अधिकारियों ने अवैध पर्ची भी पकड़ी थी। जिस पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन इस प्रकार का अभियान आगे नहीं बढ़ सका। केवल वीआईपी आगमन पर खाली होता है रूट :अवैध तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कई बार अभियान चलाया गया। यहां तक की सड़क पर खड़े वाहनों का चालान किया गया। यही नहीं कई लोगों पर कार्रवाई भी की गई। कार्रवाई के एक हफ्ते बाद फिर वही स्थिति हो जाती है। जिसके बाद जब कोई बड़ा त्योहार या वीआईपी का आगमन होता है तो उस दिन रूट क्लीयर रहता है। बाकी दिन समस्या जस की तस हो जाती है।

वाराणसी: राजस्थान के कारीगरों ने दो साल में बनाई 51 फीट ऊंची हनुमान की प्रतिमा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एयरपोर्ट रोड स्थित हरहुआ के काजीसराय में 51 फीट ऊंची हनुमानजी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रतिमा की परिक्रमा करके विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। जय हनुमान श्री पीठ ट्रस्ट की ओर से स्थापित इस भव्य प्रतिमा को राजस्थान के कारीगरों ने दो साल में तैयार किया है।

लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने आस्था के इस प्रतीक को काशीवासियों को समर्पित किया। उन्होंने विशाल प्रतिमा की भव्यता को निहारा और प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रतिमा लोगों में भक्ति, शक्ति और समर्पण की भावना को मजबूत करेगी। भक्तों को नई ऊर्जा और साहस प्रदान करेगी। यह प्रतिमा न केवल वाराणसी बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने श्रीवरद आंज्नेय, जय हनुमान सीपीठ ट्रस्ट और पूर्वांचल रियल एस्टेट एसोसिएशन (क्रेडाई) के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और एकता का संदेश जाता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, समर्पण और भक्ति की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। भगवान हनुमान की यह प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर यहां सदैव बनी रहेगी।

इस मौके पर क्रेडाई के संरक्षक गोविंद केजरीवाल, अध्यक्ष आकाशदीप, जितेंद्र सिंह, आरसी जैन, सर्वेश अग्रवाल, अनुज डिडवानिया, अनूप दुबे, संतोष राणा, आशुतोष सिंह, धीरज अग्रवाल, वीके मालू, अंबर जैन मौजूद रहे।

जमीन से 73 फीट है प्रतिमा की ऊंचाई
हनुमानजी की प्रतिमा भव्यता और कलात्मकता के लिहाज से खास है। 51 फीट ऊंची प्रतिमा को 22 फीट के आधार पर स्थापित किया गया है। यानी जमीन की सतह से प्रतिमा की कुल ऊंचाई 73 फीट है। इसके जरिये भगवान हनुमान को पारंपरिक मुद्रा में दर्शाया गया है, जो भक्तों के मन में शक्ति, साहस और भक्ति का संचार करता है। भव्य प्रतिमा की परिकल्पना डॉ. सी.बी. सिंह ने की थी। उनके इस प्रयास में विशेष योगदान देवानंद सिंह और पीबी सिंह का रहा है।

यूपी: सावन के हर सोमवार को बंद रहेंगे कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल…
सावन के प्रत्येक सोमवार को वाराणसी नगर क्षेत्र और कांवड़िया मार्ग पर पड़ने वाले कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसकी जगह रविवार को कक्षाएं चलाई जाएंगी। कुछ निजी विद्यालय ऐसे हैं, जो रविवार और सोमवार को भी बंद रहेंगे।

यह फैसला सावन में श्रद्धालुओं की भीड़ और छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिहाज से लिया गया है। सावन माह में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए 90 लाख से एक करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

इसे देखते हुए ही जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने नगर क्षेत्र के शिवालय व कांवड़िया मार्ग पर स्थित कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया।

इस सिलसिले में जिला विद्यालय निरीक्षण अवध किशोर सिंह ने रविवार को आदेश भी जारी कर दिया। इसके मुताबिक पंचक्रोशी रोड, वाराणसी-प्रयागराज हाईवे और वाराणसी-गाजीपुर हाईवे के स्कूल बंद रहेंगे।

विश्वनाथ मंदिर के दैनिक पास निरस्त, स्पर्श दर्शन पर भी रोक
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ही सोमवार को विश्वनाथ मंदिर का दैनिक पास निरस्त कर दिया गया। साथ ही काशी विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गई।

मैदागिन से गोदौलिया तक के क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया। वीआईपी, वृद्ध, दिव्यांगजन और अशक्त दर्शनार्थियों के लिए निशुल्क ई-रिक्शा और गोल्फ कार्ट के इंतजाम किए गए।

चार की जगह द्वार से विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश की व्यवस्था की गई है। कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की एक लेन रविवार की देर शाम से बंद कर दी गई। आरक्षित लेन से गाड़ियों का आवागमन नहीं होगा।

आज आजमगढ़ और वाराणसी दौरे पर रहेंगे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ और वाराणसी दौरे पर रहेंगे। सीएम सबसे पहले आजमगढ़ पहुंचेंगे और इसके बाद वाराणसी जाएंगे। सीएम यहां पर विकास कार्यों, आने वाले त्योहार/ मेले के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वहीं, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

सीएम योगी करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले आजमगढ़ दौरे आएंगे। वह सुबह 11:00 बजे आजमगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम आजमगढ़ मंडल के सांसदों विधायकों और एमएलसी से बातचीत करेंगे और विकास कार्यों, कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे।

सावन मेले की समीक्षा करेंगे योगी
आजमगढ़ दौरे के बाद सीएम योगी वाराणसी आएंगे। सीएम यहां पर शाम 4:00 बजे पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के बाद योगी वाराणसी में लगने वाले सावन मेला की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वाराणसी मंडल के जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव के नतीजे को लेकर हर मंडल से संवाद कर रहे हैं।

सीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सीएम के वाराणसी और आजमगढ़ आगमन को देखते हुए पहले से ही तैयारियां कर ली गई है। उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।