वायरस के बाद – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 05 Nov 2020 10:34:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg वायरस के बाद – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कोरोना वायरस के बाद शरीर की ताकत को ऐसे ही रखना चाहते हैं बरकरार, जानें ये टिप्स https://livehalchal.com/after-corona-virus-you-want-to-keep-the-bodys-strength-intact-know-these-tips/390888 Thu, 05 Nov 2020 10:34:25 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=390888 कोविड-19 के कारण थकान और काफी लंबे समय तक निष्क्रियता रहती है. इसके अलावा कोविड-19 की वजह से मांसपेशियों की ताकत और शरीर की समग्र उर्जा काफी प्रभावित होती है. यह मेटाबॉलिज्म, इम्यूनिटी और शरीर के अंदरूनी ऑर्गन फंक्शन को भी बदल देता है. बहुत से लोग सोचते हैं वजन कम करने का कोई सीक्रेट …]]>

कोविड-19 के कारण थकान और काफी लंबे समय तक निष्क्रियता रहती है. इसके अलावा कोविड-19 की वजह से मांसपेशियों की ताकत और शरीर की समग्र उर्जा काफी प्रभावित होती है. यह मेटाबॉलिज्म, इम्यूनिटी और शरीर के अंदरूनी ऑर्गन फंक्शन को भी बदल देता है.

बहुत से लोग सोचते हैं वजन कम करने का कोई सीक्रेट होता है, खासतौर पर सेलिब्रिटीज को देखकर ये ख्याल जरूर मन में आता है. आपने अक्सर लोगों को बातचीत के दौरान एक-दूसरे के फिट रहने के सीक्रेट पूछते हुए देखा होगा. आप जानना नहीं चाहेंगे आखिर फिट लोग करते क्या हैं? क्या आप जानते हैं आप भी हेल्दी लोगों के कुछ टिप्स अपनाकर फिट रह सकते हैं, जानिए फिट लोगों की फिट आदतों के बारे में.

कोविड -19 ने लाखों लोगों के जीवन को बाधित किया है, इसके साथ ही उनकी सेहत और फिटनेस पर भी असर डाला है. हालांकि कुछ लोग इस घातक वायरस को हराने में कामयाब रहे हैं लेकिन कई लोग अभी भी इस जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रहे हैं. इस संक्रमण की चपेट में आने के बाद मरीज शारीरिक और मानसिक पीड़ा का अनुभव करने के अलावा एनर्जी और ताकत पाने के लिए भी काफी संघर्ष करते हैं. समय के साथ, यह भी साफ हो गया है कि COVID-19 के बाद रिकवरी के लिए मांसपेशियों का स्वस्थ होना काफी जरूरी है. कोविड-19 के बाद कैसे अपनी स्ट्रेंथ को हासिल करें इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं.

शारीरिक गतिविधि होना बेहद जरूरी-

कोविड-19 के कारण थकान और काफी लंबे समय तक निष्क्रियता रहती है. इसके अलावा कोविड-19 की वजह से मांसपेशियों की ताकत और शरीर की समग्र उर्जा काफी प्रभावित होती है. यह मेटाबॉलिज्म, इम्यूनिटी और शरीर के अंदरूनी ऑर्गन फंक्शन को भी बदल देता है. इस कारण रिकवरी प्रोसेस के दौरान शारीरिक गतिविधि का होना सबसे जरूरी पहलूओं में से एक बन जाता है. खुद को जरा भी तनाव न दें लेकिन कोशिश करें और जितना हो सके उतना आगे बढ़ें, क्योंकि यह आपके शरीर को उसके सामान्य रूप में वापस लाने में मदद करेगा.

प्रतिरोध-आधारित एक्सरसाइज करें-

अगर आपर अपनी कोर स्ट्रेंथ और मसल्स को मजबूत बनाने के लिए सोच रहे हैं तो रेजिस्टेंस बेस्ड एक्सरसाइज पर फोकस करें. यह न केवल आपके शरीर के लिए चुनौती होगी बल्कि यह आपकी मसल्स की ताकत को दोबारा हासिल करने में भी मदद करेगी. अपने पैर और जांघों की मसल्स पर ज्यादा जोर दें.क्योंकि बीमारी के दौरान पैरों और जांघों की मसल्स ही सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं.

अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल करें-

कोरोनोवायरस संक्रमण के कारण भूख में कमी हो जाती है, इस प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व खो जाते हैं. इसलिए, मजबूत और स्थिर मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है. प्रोटीन को डाइट में शामिल करने से आपके शरीर की खोई एनर्जी वापस आती है और यह एंटीबॉडी और इम्यून सेल्स के उत्पादन में भी मदद करता है. प्रोटीन डाइट लेने से एक तरह से शरीर का कायाकल्प हो जाता है और यह शरीर को दिन भर के कामों को पूरा करने की शक्ति भी देता है.

रिकवरी के लिए विटामिन और मिनरल्स हैं बेहद जरूरी-

मांसपेशियों की मजबूती के लिए विभिन्न विटामिन, खनिज महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. यह प्रतिरक्षा प्रणाली का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहलू भी है. इसलिए, कई पोषण विशेषज्ञों भी कहते हैं कि, कोविड-19 बीमारी से उबरने वाले व्यक्ति को अपनी डाइट में ऐसे फूड शामिल करने चाहिए जो विटामिन और खनिजों से भरपूर हों

]]>