वापस आ गया यह खतनाक वायरस… – Live Halchal

अपने मोबाइल से तुरंत डिलीट करें ये 8 App, वापस आ गया यह खतनाक वायरस…
गूगल प्ले-स्टोर पर जोकर मैलवेयर की एंट्री साल 2019 में हुई थी। साल 2020 जुलाई में भी Joker गूगल प्ले-स्टोर पर आया था और करीब 11 एप को अपना शिकार बनाया था और अब फिर से जोकर मैलवेयर की वापसी हो गई है। इस बार जोकर उन कैटेगरी के एप को इसने शिकार बनाया है जिन्हें पिछले साल बैन कर दिया गया था। जैसे- कैम स्कैनर आदि। पिछले साल जुलाई में सिक्योरिटी एजेंसी चेक प्वाइंट ने जोकर ड्रोपर और प्रीमियम डायलर स्पाइवेयर का पता लगाया था और इस बार Quick Heal सिक्योरिटी लैब ने इसकी जानकारी दी है। क्विक हील ने आठ ऐसे मोबाइल एप्स का पता लगाया है जो प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं और उनमें यह Joker मैलवेयर मौजूद हैं। ये एप्स आपके लिए खतरनाक हैं। ऐसे में आप इन्हें अपने फोन से डिलीट कर दें।

Auxiliary Message
यह एक मैसेजिंग एप है जो कि काफी हद तक गूगल के मैसेजिंग एप जैसा है लेकिन इसमें कुछ स्पेशल इमोजी आदि दिए गए हैं। गूगल प्ले-स्टोर अब इस एप को हटा दिया गया है, लेकिन सर्च में ही इसकी एपीके फाइल मिल रही है। यदि आपके फोन में यह एप है तो इसे तुरंत डिलीट कर दें।

Fast Magic SMS
यह एप अभी भी गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद है। इसे आखिरी बार 17 अप्रैल को अपडेट किया गया है। इसका इंटरफेस साधारण मैसेजिंग एप से थोड़ा अलग है। इसकी साइज 30एमबी है। यह मैसेज एप आमतौर पर बिजनेस मैसेजिंग के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन क्विक हील ने इस एप को यूजर्स के लिए खतरनाक बताया है।

Free CamScanner
पिछले साल सरकार ने कई सारे चाइनिज एप्स पर बैन लगाया था जिसमें कैमस्कैनर भी शामिल था। वैसे तो कैमस्कैनर काफी काम का और शानदार एप था लेकिन उसके साथ सिक्योरिटी का खतरा था। उस एप के विकल्प के तौर पर फ्री कैमस्कैनर एप को रिलीज किया गया है लेकिन इसमें भी जोकर मैलवेयर है। यदि आपके फोन में यह एप है तो इसे फौरन डिलीट कर दें।

Super Message
सुपर मैसेज एप में प्रिडिक्टिव इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इस एक ही एप से मैसेजिंग से लेकर ई-मेल तक की सुविधा मिलती है। इसमें क्लाउड का भी सपोर्ट है, लेकिन यह एप आपकी सिक्योरिटी के लिए ठीक नहीं है।

Element Scanner
यह एप खासतौर पर किसी प्रेजेंटेशन या पीपीटी फाइल या पीडीएफ फाइल से टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस एप के जरिए भी आपके फोन में जोकर मैलवेयर पहुंच सकता है।

Go Messages
गो मैसेज एप का इंटरफेस काफी हद तक व्हाट्सएप जैसा है। कहने के लिए तो यह एक टेक्स्ट मैसेजिंग एप है लेकिन इसके जरिए आप मल्टीमीडिया मैसेज भी भेज सकते हैं। इसमें कई तरह की इमोजी और जिफ फाइल का सपोर्ट मिलता है।

Travel Wallpapers
यह एक वॉलपेपर एप है। इसमें आपको मोबाइल से लेकर टैबलेट तक के वॉलपेपर मिलते हैं। इस एप पर एचडी वॉलपेपर मिलते हैं। इस एप से वॉलपेपर को डाउनलोड करके आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक पर भी शेयर कर सकते हैं।

Super SMS
इस एप को मैसेजिंग के साथ-साथ बैकअप के लिए भी डिजाइन किया गया है। यह एप सभी तरह के मैसेज का बैकअप ले सकता है, लेकिन क्विक हील के मुताबिक इस एप में भी जोकर मैलवेयर है।