वरुण धवन करने जा रहे हैं गर्लफ्रेंड से शादी 2020 में बजेंगी शहनाई – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 21 Dec 2019 07:50:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg वरुण धवन करने जा रहे हैं गर्लफ्रेंड से शादी 2020 में बजेंगी शहनाई – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 वरुण धवन करने जा रहे हैं गर्लफ्रेंड से शादी 2020 में बजेंगी शहनाई https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%a3-%e0%a4%a7%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%b0/297651 Sat, 21 Dec 2019 07:50:50 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=297651 बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नज़र आने वाले हैं। अपनी फिल्म के अलावा वरुण धवन इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की खबरों के कारण भी काफी चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि वरुण धवन साल 2020 के अप्रैल में शादी करने जा रहे …]]>

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नज़र आने वाले हैं। अपनी फिल्म के अलावा वरुण धवन इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की खबरों के कारण भी काफी चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि वरुण धवन साल 2020 के अप्रैल में शादी करने जा रहे हैं।

हाल ही में आई पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि वरुण धवन और नताशा दलाल अप्रैल के आखिर में या मई की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जब वरुण धवन से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस खबर को सिरे से नाकार दिया था, लेकिन उनके करीबी सोर्स की मानें तो वरुण की शादी की खबर पूरी तरह सही है।

वरुण धवन से पहले गर्लफ्रेंड नताशा ने भी शादी की खबर पर कहा था कि वो जल्द ही शादी के बारे में सोचेंगे। आपको बता दें वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म कूली नं 1 भी 1 मई 2020 को रिलीज़ होने वाली है, ऐसे में शादी की तारीख का बदलना मुमकिन है।

आपको बताते चलें कि वरुण धवन औऱ नताशा दलाल अपने स्कूल के दिनों से एक दूसरे के बेस्टफ्रेंड रहे हैं। दोनों ने कई सालों तक दोस्त रहने के बाद दोनों को एहसास हुआ कि उनकी रिश्ता दोस्ती से कई ज्यादा है। वरुण और नताशा हमेशा से ही अपने रिश्ते को लेकर काफी खुले हुए हैं। अक्सर दोनों को बॉलीवुड पार्टीज़ में साथ ही स्पॉट किया जाता है।

शादी की न्यूज़ के अलावा वरुण धवन अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के लिए भी काफी चर्चा में है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हो चुका है, जिसमें डांस, म्यूज़िक और इमोशन का बेहतरीन कॉम्बीनेशन देखने को मिल रहा है। रेमो डिसूज़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, धर्मेश, पुनीत पाठक जैसे कई प्रोफेशनल डांसर भी नज़र आएंगे।

]]>