वरमाला के समय दुल्हन स्टेज पर हुई बेहोश – Live Halchal

वरमाला के समय दुल्हन स्टेज पर हुई बेहोश, बहनोई ने ये आरोप लगा शादी से किया इन्कार, पढ़े पूरी खबर
कानपुर, कन्नौज में जयमाला स्टेज पर दुल्हन बेहोश होकर गिर पड़ी। इस पर दूल्हे के बहनोई ने दुल्हन पर इस तरह का आरोप लगाकर शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद दूल्हे समेत बरात लौट गई। इसके बाद दुल्हन के पिता ने अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप पुलिस को तहरीर दी।

कोतवाली छिबरामऊ चौकी सिकंदरपुर के गांव जगतपुर निवासी युवती की शादी जिला मैनपुरी के नवीगंज निवासी देवेंद्र के साथ तय हुई थी। 16 जून को देवेंद्र बरात लेकर गांव जगतपुर पहुंचे। वहां धूमधाम से शादी की तैयारियां की गई। द्वारचार के बाद वरमाला के समय दुल्हन स्टेज पर बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे अफरा मच गया। स्वजन ने भीषण गर्मी व प्यास की वजह से गिर जाने की बात कही। इस बीच जिला फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी दूल्हे के बहनोई लालू ने हंगामा कर दिया। उन्होंने दुल्हन को बीमार बताते हुए ऊपरी बाधा का आरोप लगाया। पहले से ही इसकी जानकारी होने की भी बात कही।

दूल्हा और बराती चुपके से भाग निकले : कुछ देर बाद ही दूल्हा व बराती वहां से भाग निकले। इसकी जानकारी दुल्हन के स्वजन को हुई, तो उन्होंने यूपी 112 को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ताल के बाद दुल्हन के पिता को तहरीर देने के लिए कहा। पिता गिरीश चंद कठेरिया ने बताया कि दूल्हे की दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर वह व स्वजन परेशान हैं। पुत्री की शादी में दहेज के लिए टीवी, फ्रिज, कूलर, अलमारी, बाइक व बेड सहित अन्य सामान दिया था। शादी के दिन ही दूल्हे के स्वजन ने 50000 रुपये की अतिरिक्त मांग कर दी। उन्होंने उधार लेकर इन्हेंं भी देने का वायदा किया था। इसकी जानकारी पुत्री को हो गई। ऐसे में वह बेहोश होकर स्टेज पर गिर पड़ी। इस बीच दुल्हन के स्वजन व संबंधियों ने दूल्हा व उनके बहनोई से कई बार मोबाइल फोन पर वार्ता की।

दुल्हन के पिता ने कई बार फोन किया, लेकिन नहीं उठाया : इज्जत का हवाला देकर वापस आने को कहा। बेटी की विदाई की दुहाई दी। इसके बाद भी उन लोगों का दिल नहीं पसीजा और वह नहीं आए। अतिरिक्त दहेज की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सिकंदरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दहेज उत्पीडऩ की तहरीर दी गई है।

नाना व मझिया सहित कई को बनाया बंधक : दूल्हा व उनके बहनोई सहित बरातियों के भागने की भनक लगते ही दुल्हन के स्वजन ने मौके पर मौजूद अन्य रिश्तेदारों को घेर लिया। नाना, शादी कराने वाले मझिया सहित वीडियो रिकाॄडग करने वाले युवक व अन्य लोगों को एक कमरे में बिठा लिया। मामले की जानकारी पाकर चौकी पुलिस पहुंची। इसके बाद उन्हेंं चौकी पर ले आई।