वरना आपको हो सकते है ये नुकसान – Live Halchal

चिकन के साथ भूलकर भी ना खाए ये चीजें, वरना आपको हो सकते है ये नुकसान
अक्सर नॉनवेज खाने वाले लोगों को चिकन खाना बहुत पसंद होता है। चिकन से आप कई प्रकार के व्यंजन बनाकर खाने का आनंद उठाते होंगे, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि चिकन को भी कुछ चीजों के साथ खाने से परहेज करना चाहिए? जिस प्रकार से मछली के साथ आपको दूध आदि खाने से मना किया जाता है, उसी प्रकार चिकन के साथ भी आपको दूध-दही खाने से बचना चाहिए। इन्हें चिकन के साथ खाना आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं हैं। जानिए चिकन के साथ कौन सी चीजों को खाने से बचना चाहिए…

मछली:-
वैसे तो किसी भी पार्टी कार्यक्रम में एक साथ कई नॉनवेज आइटम बनते हैं, जैसे चिकन, मटन, अंडा, मछली, मगर इनमें से एक चीज है, जिसे चिकन के साथ नहीं खाना चाहिए। वह एक चीज है मछली। चिकन प्रोटीन का स्रोत होता है, वहीं मछली में भी प्रोटीन भरपूर मात्रा में उपस्थित होता है। वैसे, दोनों चीजों में अलग तरह का प्रोटीन होता है। इस कारण जब आप मछली एवं चिकन साथ में खाते हैं, तो इनमें उपस्थित प्रोटीन शरीर पर अलग तरीके से रिएक्ट करते हैं। इन प्रोटीन्स का शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

दही:-
चिकन के कई व्यंजन हैं, जिनमें दही डाली जाती है। यह स्वादिष्ट भी लगता है, मगर जब आप दोनों को एक साथ खाते हैं तो यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। चिकन खाने से शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है। दही की तासीर ठंडी होती है, जो पेट में जाकर ठंडक प्रदान करती है। एक ठंडा एवं एक गर्म, जब शरीर में एक साथ दो भिन्न-भिन्न तासीर वाली चीजें जाती है, तो दोनों तत्व आपस में मिलकर पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव डालते हैं। इससे पाचन शक्ति को इन्हें पचाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

दूध:-
दही की ही भांति दूध का सेवन भी चिकन के साथ नहीं करना चाहिए। दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक है। आयुर्वेद में दूध पीने के कुछ नियम बताए गए हैं। इसे कभी भी और किसी भी चीज के साथ पीने से बचना चाहिए। चिकन खाते समय जब आप दूध पीते हैं, तो आप जहर का सेवन कर रहे होते हैं। दूध में उपस्थित पोषक तत्व चिकन के पोषक तत्वों के साथ मिलकर शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।