वन विभाग – Live Halchal

वन विभाग से मंजूरी में देरी बनी रोड में रोड़ा, 48 सड़क परियोजनाएं 117 से 1838 दिन तक लटकी रहीं
मध्य प्रदेश में वन विभाग से समय पर मंजूरी नहीं मिलने के कारण 48 सड़क निर्माण परियोजनाएं लंबित हो गईं। कैग की रिपोर्ट में इसे विभागों के बीच समन्वय की कमी और कमजोर योजना का परिणाम बताया गया है।

सड़क निर्माण कार्यों में वन विभाग से आवश्यक स्वीकृति समय पर नहीं मिलने के कारण प्रदेश में 48 परियोजनाओं में बड़ी देरी हुई है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में इसे प्लानिंग समन्वय की कमी का परिणाम बताया गया है। कैग रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2023 से जून 2024 के बीच 16 संभागों में समीक्षा के दौरान पाया गया कि वन विभाग से अनुमति, भूमि विवाद, अतिक्रमण और यूटिलिटी शिफ्टिंग में देरी के कारण 48 कार्यों को पूरा होने में 117 से लेकर 1,838 दिनों तक का अतिरिक्त समय लगा। यानी कई दिनों तक काम लटका रहा। इसमें अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है, जिन्होंने बिना अनुमति के ही काम शुरू कर दिया। इससे समय ज्यादा लगने के साथ ही लागत भी बढ़ी।

वन विभाग की पूर्व मंजूरी जरूरी
मध्यप्रदेश निर्माण विभाग नियमावली और वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980 के तहत वन भूमि के डायवर्जन के लिए भारत सरकार से पूर्व स्वीकृति अनिवार्य है। इसके बावजूद कई कार्य आवश्यक मंजूरी सुनिश्चित किए बिना शुरू कर दिए गए। ऑडिट रिपोर्ट में साफ किया कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली से न केवल समय और लागत में वृद्धि हुई, बल्कि परियोजनाओं की प्रभावशीलता भी प्रभावित हुई।
रिपोर्ट के अनुसार भोपाल नगर निगम सम्मेलन (जून 2025) में शासन ने राजस्व और वन विभाग के बीच अधिकार क्षेत्र के स्पष्ट नहीं होने की बात स्वीकार की और जांच के बाद सुधारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिना पूर्व स्वीकृति कार्य शुरू करना प्लानिंग की कमी को दर्शाता है। भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए सख्त अनुपालन जरूरी है।

जंगल से भटककर मैदानी इलाके में घुसा हाथी, वन विभाग कर रहा नियंत्रण
जंगल से भटककर एक हाथी मैदानी इलाके में घुस आया है और तीन दिनों से फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग की टीम उसे सुरक्षित झारखंड के पलामू के घने जंगलों की ओर खदेड़ने में जुटी हुई है।

औरंगाबाद में जंगल से भटका हाथी घुस आया है। हाथी तीन दिनों से जिले में भटक रहा है। इस दौरान हाथी के पैरों तले रौंदे जाने से रब्बी की फसलें बर्बाद हो रही हैं। मामले में वन विभाग की टीम पटाखे फोड़कर उसकी आवाज से डराकर हाथी को झारखंड के पलामू के घने जंगलों की ओर खदेड़ने में जुटी है।

सलैया के इलाके में पहले दिखा हाथी
जानकारी के मुताबिक जंगली हाथी को पहले औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड में सलैया थाना क्षेत्र के पहाड़ से सटे मैदानी इलाके में देखा गया। माना जा रहा है कि हाथी जंगल से भटकने के बाद गयाजी जिले के रास्ते इस इलाके में प्रवेश कर गया। इसे लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

समय रहते सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने किया एक्शन
समय रहते सूचना मिलने पर गयाजी जिले के शेरघाटी वन विभाग की टीम ने औरंगाबाद वन विभाग को जानकारी दी। इससे विभाग की टीम तुरंत एक्शन में आ गई और हाथी को मैदानी इलाके के निचले हिस्से में आने से रोका गया। यदि हाथी मैदानी इलाके के निचले हिस्से में आ जाता तो उसकी उत्पात से जान-माल का भयंकर नुकसान हो सकता था। वन विभाग की टीम हाथी पर लगातार नजर बनाए हुए है और टीम उसे झारखंड के पलामू के घने जंगलों में पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इसके बावजूद इलाके के ग्रामीण भयभीत हैं।

हाथी को जंगल की ओर भेजने के हो रही मशक्कत
वनपाल रौनक कुमार ने बताया कि हाथी को सुरक्षित तरीके से झारखंड के पलामू के घने जंगल की ओर बढ़ाने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि हाथी झारखंड सीमा से भटकते हुए गयाजी जिले के शेरघाटी क्षेत्र से औरंगाबाद के चाल्हो पहाड़ क्षेत्र में आ गया था। जैसे ही इसकी सूचना मिली, वन विभाग की टीम ने उसे आगे बढ़ाने का प्रयास तेज कर दिया। पिछले दिनों हाथी पिरवां-सलैया मार्ग होते हुए मदनपुर के चौखड़ा गांव पहुंच गया। इस दौरान हाथी ने कई स्थानों पर काफी उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं।

अब तक हाथी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं
गुरुवार को हाथी ने एनएच-19 पार कर मदनपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा में प्रवेश किया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे निमा आंजन के पास सहियार इलाके में घेरकर रखा, ताकि रात के समय उसे सुरक्षित दिशा में आगे बढ़ाया जा सके। वनपाल ने यह भी बताया कि अब तक हाथी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, हाथी ने किसानों की गेहूं सहित कई अन्य रब्बी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग की टीम का प्रयास है कि हाथी को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जाए।

वन विभाग के विश्राम गृहों में मांसाहारी भोजन का प्रस्ताव
महाराष्ट्र के मंत्री आशीष जायसवाल ने वन विभाग से आरक्षित वनों, अभयारण्यों और बाघ अभ्यारण्यों में स्थित विश्राम गृहों में मांसाहारी भोजन की अनुमति देने का आग्रह किया है। उनका तर्क है कि यह प्रतिबंध पर्यटकों को निजी होटलों की ओर धकेल रहा है। इससे वन राजस्व को प्रभावित कर रहा है।

अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) ऋषिकेश रंजन ने 27 जनवरी को वन विभाग और बाघ परियोजनाओं के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों को लिखे पत्र में इस मुद्दे पर उनके विचार मांगे। हालांकि, कुछ वन अधिकारियों ने इस कदम का विरोध करते हुए कहा है कि ऐसी सुविधाएं संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित हैं। वहां मांसाहारी भोजन की अनुमति देने से वन्यजीव संरक्षण को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने संरक्षित वन क्षेत्रों में मौजूदा मानदंडों में किसी भी प्रकार की ढील पर आपत्ति जताई है।

मांसाहारी भोजन और शराब सेवन पर प्रतिबंध
एक दशक पहले लिए गए एक नीतिगत निर्णय के अनुसार, वन क्षेत्रों में स्थित विश्राम गृहों में मांसाहारी भोजन और शराब के सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस निर्णय को बाद में एक सरकारी आदेश में शामिल कर लिया गया था। पीटीआई को वित्त और योजना राज्य मंत्री जायसवाल द्वारा पिछले वर्ष राज्य के वन मंत्री गणेश नाइक के कार्यालय को लिखे गए पत्र की एक प्रति प्राप्त हुई है। उन्होंने तर्क दिया कि राज्य वन विभाग की सुविधाओं में शराब के सेवन पर प्रतिबंध जारी रह सकता है, लेकिन मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि यह “उचित नहीं” है और विभाग को वित्तीय नुकसान पहुंचा रहा है।

इस प्रधिबंध से राजस्व हो रहा प्रभावित
जायसवाल ने दावा किया कि यह प्रतिबंध “पर्यटकों को निजी होटलों की ओर धकेल रहा है, जिससे वन विश्राम गृहों की अधिभोग क्षमता और राजस्व प्रभावित हो रहा है।” इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए, एक सेवानिवृत्त संभागीय वन अधिकारी ने कहा कि मांसाहारी भोजन को फिर से शुरू करना वन्यजीव संरक्षण और सुरक्षा की उपेक्षा करने के बराबर होगा। यह देखते हुए कि ऐसी सुविधाएं पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित हैं।अतिरिक्त प्रधान मुख्य संरक्षक रंजन ने कहा कि संबंधित विभागों से तत्काल आधार पर राय मांगने के बावजूद, कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने आगे कहा, “वन विभाग के विश्राम गृहों में मांसाहारी भोजन परोसने के उपरोक्त मुद्दे पर सभी को तुरंत अपने विचार प्रस्तुत करने चाहिए

वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान, 1 घर से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद
यमुनानगर: पिछले काफी समय से खैर तस्करी के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन मामलों पर अंकुश लगाने और खैर तस्करों की धरपकड़ के लिए यमुनानगर के प्रतापनगर पुलिस व वाइड लाइफ वन विभाग की टीम ने गुरुवार को अचानक चिकन गांव में छापामारी कर सर्च अभियान चलाया।

सर्च अभियान में पुलिस व वाइड लाइफ के 50 से ज्यादा जवान व अधिकारी शामिल रहे। गांव में एक के बाद एक लगातार दस घरों में सर्च अभियान चलाया। जिसमें एक घर में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद की गई। बरामद लकड़ी की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

वाइड लाइफ वन दरोगा हुक्म चन्द के मुताबिक यह खैर के पेड़ गांव के साथ लगते वाइड लाइफ वन विभाग के जंगलों से चोरी छिपे काटे गए थे। विभाग पिछले कई दिनों से जंगल से काटे इन पेड़ों की तलाश में था। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल से चोरी किए पेड़ गांव में किसी घर में छिपाकर रखें हुए हैं। पुलिस ने वाइड लाइफ की शिकायत पर गांव के करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
हुक्म चन्द के मुताबिक यह खैर के पेड़ गांव के साथ लगते वाइड लाइफ वन विभाग के जंगलों से चोरी छिपे काटे गए थे। विभाग पिछले कई दिनों से जंगल से काटे इन पेड़ों की तलाश में था। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल से चोरी किए पेड़ गांव में किसी घर में छिपाकर रखें हुए हैं। पुलिस ने वाइड लाइफ की शिकायत पर गांव के करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यमुनानगर में खैर तस्करों का आतंक, वन विभाग की टीम पर किया हमला
यमुनानगर जिले में खैर तस्करों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अगर उन्हें खेर की तस्करी से रोका जाता है तो वह उन पर जानलेवा हमला करने से गुरेज नहीं करते। ताजा मामला यमुनानगर जिले के आमवाला गांव से सामने आया है।

जहां वन विभाग के कर्मचारी अंकित गुर्जर को गुप्त सूचना मिली कि कोट गांव से खैर तस्कर सफेद रंग की स्कॉर्पियो में खैर भरकर बेचने जा रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारियों ने सफेद रंग की स्कॉर्पियो के पीछे काले रंग की थार लगा दी। जैसे ही खैर तस्करों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया।

खैर तस्करों ने स्कॉर्पियो से थार को कई बार टक्कर मारी जिससे दोनों कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह नहीं की। करीब 15 किलोमीटर दूर जाकर खैर तस्करों के सांस फूल गए और वो आमवाला गांव के खेतों में खैर से भरी स्कॉर्पियो छोड़कर भाग गए। इस बीच उन्होंने बिलासपुर कस्बे में एक रेहडी वाले को भी टक्कर मार दी जिससे उसकी जान तो बच गई लेकिन उसको करीब ₹25 हज़ार का नुकसान हुआ। मांगेराम की पूरी रेहडी टूट गई और वह पलट भी गई।

वहीं जान पर खेलने वाले फारेस्ट विभाग के गार्ड अंकित गुर्जर ने बताया कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो में खैर तस्करों को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने कार में तीन बार टक्कर मारी। लेकिन हमने उनका पीछा करना नहीं छोड़ा और आखिरकार वह आमवाला गांव के खेतों में स्कॉर्पियो छोड़कर भाग निकले।