वज्रपात का अलर्ट – Live Halchal

आज 46 जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट
यूपी के 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी यूपी के सात जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लगभग 46 जिलों में तेज रफ्तार वाली झोंकेदार हवाओं और गरज-चमक संग बारिश की चेतावनी जारी की है। नए सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता शनिवार को सूबे के पश्चिमी और पूर्वी दोनो हिस्सों में दिखाई देगी। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शनिवार को गरज-चमक संग 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश के संकेत हैं। वहीं पश्चिमी यूपी के सात जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ईरान से चला पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के पश्चिमी हिस्से को ज्यादा प्रभावित करेगा। मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं इन झोंकेदार हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे से ज्यादा भी जा सकती है। इस दौरान विभिन्न जगहों पर ओलावृष्टि के भी संकेत हैं। कई जगहों पर धूल भरी आंधी चल सकती है।

यहां है मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट
अमरोहा, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

गरज-चमक संग बारिश की चेतावनी
अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, हापुड़, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, भदोही, संभल, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी व आसपास के इलाकों में गरज-चमक संग बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना (30 से 60 किमी प्रति घंटे)
अमरोहा, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हापुड, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, भदोही, सहारनपुर, संभल, शामली, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी व आसपास के इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

पटना समेत 25 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें।

बिहार का मौसम आज फिर से बदला हुआ है। कई जिलों में मध्यम दर्जे के बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना, नालंदा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, गोपालगंज, सारण, सीवान, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, भागलपुर, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। हवा मौसम विभाग ने कहा कि इन जिलों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, और बारिश के आसार है। इन जिलों में हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर और पूर्वी बिहार में बारिश और वज्रपात का प्रभाव है। गुरुवार शाम से पटना समेत कई इलाकों में तेज हवा चल रही थी। मध्य रात्रि कई इलाकों में आंधी और हल्की बारिश हुई। आज सुबह होते पटना समेत कई इलाकों में बारिश हुई। 21 अप्रैल से बिहार का मौसम शुष्क हो जाएगा। इसके बाद तापमान में भी बढोतरी होगी।

खराब मौसम में घरों में रहें
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बारिश और वज्रापत को लेकर मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।

आंधी में गिरा पेड़, एक शख्स की मौत
वैशाली के नगर थाना क्षेत्र के अंदरकिला के गांधी नगर में ब्रह्म स्थान के समीप विशाल पिपल का पेड़ गिरने एक शख्स की मौत हो गई। पेड़ गिरने की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। इसके बाद पुलिस लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। परिजनों का कहना है कि 45 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार उर्फ़ गोपाल साहनी अपने घर में सोया हुआ था। आज अहले सुबह करीब चार बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान सूखा हुआ पीपल का पेड़ घर पर ही गिर गया। इसकी चपेट में आने से गोपाल सहनी की मौत हो गई।

पटना, भागलपुर, गया, पूर्णिया, कैमूर समेत इन 27 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
मौसमी घटकों के प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश में मानसून की गतिविधि सक्रिय रहेगी। अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण पूर्व भाग के अनेक एवं शेष बिहार के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश की संभावना है।

पटना समेत कई जिलों में बारिश से गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, पटना के कई इलाकों में सड़क पर जलजलाव की समस्या उत्पन्न हो गई। मौसम विभाग ने अररिया, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और भागलपुर में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। पटना, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, पश्चिम चंपारण, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसमी घटकों के प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश में मानसून की गतिविधि सक्रिय रहेगी। अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण पूर्व भाग के अनेक एवं शेष बिहार के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि उक्त जिलों के कई इलाकों में एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।

आंकड़ों के जरिए जानिए पिछले पांच वर्षों में कितनी बारिश हुई
पटना में इस साल पिछले पांच वर्षों की तुलना में कम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 2020 में पटना में वर्षा का प्रतिशत 357.5 मिमी, 2021 में 222.6, 2022 में 159.4, 2023 में 200.5 और 2024 में 167.0 मिमी दर्ज किए गए हैं। जुलाई महीने का पांच वर्षों का अगर तापमान का आंकड़ा देखें तो 5 वर्षों में अधिकतम तापमान जुलाई महीने में वर्ष 2020 में पटना में अधिकतम तापमान 35.8, 2021 में 36.8, 2022 में 38.0, 2023 में 37.4 जबकि 2024 में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

इस प्रकार गया में 2020 में 36.4, 2021 में 36.9, 2022 में 38.8, 2023 में 37.8 और 2024 में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। अगर हम बात भागलपुर की करते हैं तो वर्ष 2020 में 38.2, 2021 में 37.5, 2022 में 39.4, 2023 में 38.7 और 2024 में 37.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किए गए।

जुलाई में इन जिलों के तापमान का हाल जानिए
वहीं जुलाई 2024 में प्रदेश के तापमानों की स्थिति इस प्रकार देखी गई है। सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में दर्ज किए गए जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.01 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी में 26 जुलाई को दर्ज किए गए। इसके अलावा सबसे कम औसत न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में 31 जुलाई को दर्ज किए गए। इसी प्रकार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 235.4 मिमी, सीवान में 3 जुलाई को दर्ज किए गए, जबकि कम वर्षा 241.3 मिमी दर्ज हैं जो सामान्य से 29 प्रतिशत कम है।

अगर हम बात राजधानी पटना की बात करते हैं तो पटना में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस 29 जुलाई को दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस 7 जुलाई को। इसके साथ ही पटना में औसत अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस जबकि औसत न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों की तापमान इस प्रकार दर्ज किए गए। पटना 34.3, गया 32.7, भागलपुर 34.4, पूर्णिया 34.6, बाल्मीकि नगर 34.0, मुजफ्फरपुर 33.8, छपरा 34.8, दरभंगा 36.2, सुपौल 35.0, फारबिसगंज 36.2, डेहरी 32.4, मधुबनी 34.6, मोतिहारी 38.0, शेखपुरा 34.8, गोपालगंज 37.8, जमुई 34.8, बक्सर 34.01, समस्तीपुर 34.4, वैशाली 34.9, औरंगाबाद 32.5, बांका 33.5, बेगूसराय 35.2, कटिहार 34.3, नवादा 34.8, राजगीर 33.5, अररिया 35.4 जीरादेई 35.4, किशनगंज 34.7, अरवल 35.3, बिक्रमगंज 34.4 और मुंगेर 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

पटना, भागलपुर, पूर्णिया समेत इन 30 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
पटना, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद और बेगूसराय में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने मंगलवार को बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे में पटना समेत दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व के जिलों के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है। हालांकि अब तक बिहार में 50 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अब तक बिहार में 174.8 एमएम बारिश होनी थी लेकिन 87.8 एमएम ही बारिश हुई। पटना में भी 77 फीसदी कम बारिश हुई है।

इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
मंगलवार को मौसम विभाग ने पटना, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, नालंदा, गोपालगंज, सीवान, सारण, गया, नवादा, बांका, भागलपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी ,जमुई, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद और बेगूसराय में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहने के आसार हैं।

आंधी, वज्रपाट और ओलावृष्टि से किसे हो सकता है नुकसान

खड़े फसल और फलदार वृक्षों को नुकसान
झुग्गी-झोपड़ी और कच्चे मकानों को नुकसान
जान-मान एवं पशु की हानि
शहर में लगे होर्डिंग और वृक्ष गिरने की संभावना

पेड़-पौधों ने नीचे भूल से भी न लें शरण
मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मौसम साफ होने पर अपने काम संपादित करे। आंधी के दौरान संवेदनशील संरचनाओं से दूर रहें और मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। ओलावृष्टि के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।