वजह – Live Halchal

कहीं आपके पसंदीदा जूते ही तो नहीं कमर दर्द की असली वजह
घर के बाहर ना जाने दिनभर में आप कितने काम करते हैं और इसमें आपका साथ देते हैं एक अच्छी क्वालिटी के, सपोर्ट देने वाले जूते। अगर आपके जूते पैरों को सपोर्ट, कुशनिंग देने का काम करना बंद कर दें तो इससे पैरों में सूजन, दर्द, पोश्चर का बिगड़ना और इंजुरी का खतरा बढ़ सकता है।

अब सवाल उठता है कि कैसे समझें कि जूतों को रिप्लेस करने का समय गया है? आइए, आपको ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताते हैं, जिससे आप सही समय पर अपने जूतों को रिप्लेस कर पाएंगे।

ये संकेत बताते हैं जूते नहीं रह गए हैं पहनने लायक
सोल घिस गए हों: अगर आपके जूतों के सोल या तले स्मूद या आड़े-तेढ़े हो गए हैं, उनमें छेद हो गया है तो अब ये आपके पैरों को सपोर्ट देने लायक नहीं रह गए हैं।

कुशनिंग लगे फ्लैट: नए जूतों में बाउंस और सपोर्ट होता है। समय के साथ जूतों के अंदर पड़ने वाले दबाव या शॉक से वे दब जाते हैं। अगर आपको जूते पहनने के बाद पैरों में सूजन हो जाती हो इसका मतबल है कि उसकी कुशनिंग घिस गई है।

दर्द या खिंचाव महसूस हो: पुराने या खराब हो गए जूतों को पहनने से पैरों, कमर में दर्द और सूजन हो सकती है। ऐसा बार-बार होने का मतलब है कि अब उन्हें बदलने की बारी है।

ऐसे में जल्दी खराब होते हैं जूते: अगर आप ज्यादा वॉक करते हैं या पैरों की एक्सरसाइज करते हैं तो आपके जूते जल्दी खराब होंगे। ऐसे में जूतों को छह से आठ महीने में बदल देना चाहिए।

लुक में हों बेहतर फिर भी: जूतों का लुक कई बार धोखा दे सकता है, लेकिन ऊपर से अच्छे दिखने वाले जूते भी खराब हो सकते हैं। इसका सबसे अहम हिस्सा होता है, मिडसोल, हील वाला हिस्सा या बाहर की सोल, जोकि सबसे पहले खराब होती है। इसलिए आप जूतों को पहनकर कैसा महसूस कर रहे हैं वो समझना जरूरी है।

शेप बिगड़ जाए: अगर आपके जूते एक तरफ से घिस गए हैं या झुक गए हैं तो उससे लंबे समय तक आपके पैरों को सपोर्ट नहीं मिल सकता। ऐसे में उन्हें बदल देने में ही समझदारी है।

शेख हसीना के पीछे क्यों पड़े यूनुस? जाने क्या है वजह
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक कोर्ट ने पदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को भ्रष्टाचार के आरोप में 21 साल जेल की सजा सुनाई है। शेख हसीना को यह सजा ऐसे समय पर सुनाई गई, जब इससे पहले ICT ने उन्हें मौत की सजा सुना चुका है।दरअसल, ढाका के स्पेशल जज 5 मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने शेख हसीना को तीन प्लॉट फ्रॉड केस में 7-7 साल की सजा सुनाई है।

शेख हसीना पर लगे सरकारी प्लॉट बांटने के आरोप
बता दें कि बांग्लादेश के एंटी-करप्शन कमीशन (ACC) ने पिछले जनवरी में शेख हसीना और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ ढाका के पुरबाचल इलाके में कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से सरकार प्लॉट बांटने के लिए छह अलग-अलग मामला दर्ज कराए थे। बाकी तीन मामलों में फैसला 1 दिसंबर को सुनाया जाएगा। कोर्ट ने शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय को पांच साल जेल और 100,000 Tk का जुर्माना लगाया। कोर्ट ने शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद पुतुल को पांच साल की सजा सुनाई है।

ICT ने शेख हसीना को मानवाता के खिलाफ अपराधों का दोषी माना
गौरतलब है कि बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) ने जुलाई 2024 में सरकार के विरुद्ध प्रदर्शनों को दबाने की शेख हसीना की कोशिशों के लिए उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी माना और हसीना को मौत की सजा सुनाई। इस दौरान शेख हसीना और उनके परिवार के पास इन मामलों में कोई वकील नहीं था। हालांकि, उन्होंने अलग-अलग भाषणों और बयानों में किसी भी भ्रष्टाचार के आरोपों में शामिल होने से इनकार किया है।

यूनुस सरकार को भारत की दो टूक
इन सब के बीच बुधवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार अभी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के उन अनुरोध की जांच कर रही है, जिसमें पूर्व बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की गई है।

मीडिया ब्रीफिंग के दौरान MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नई दिल्ली को इस मामले पर ढाका से औपचारिक रूप से जानकारी मिली है। जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि भारत अपनी चल रही न्यायिक और आंतरिक कानूनी प्रक्रियाओं के हिस्से के रूप में बांग्लादेश की स्थिरता और उसके लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमें एक अनुरोध बांग्लादेश की ओर से प्राप्त हुआ है, इसकी जांच कर रहे हैं।

आज कुरुक्षेत्र में 14 आई.पी.एस. और 5000 जवान तैनात, जानिए क्या है वजह
चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र : गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस समागम और अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में 25 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए कुरुक्षेत्र जिला हाई अलर्ट पर है।

वी.वी.आई.पी. सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो इसके लिए व्यापक और बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। कुरुक्षेत्र में अभूतपूर्व सुरक्षा तैनाती 14 आई.पी.एस., 54 डी.एस.पी. तथा विभिन्न जिलों से आई महिला एवं पुरुष टुकड़ियों सहित लगभग 5000 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया गया है। शहीदी दिवस समागम स्थल, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव परिसर से लेकर प्रधानमंत्री के पूरे रूट तक सुरक्षा ड्यूटियां दिन-रात की शिफ्टों में तैनात हैं।

डी.जी.पी. ओ.पी. सिंह के सख्त निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पुलिस महानिदेशक ओ.पी सिंह ने आज कार्यक्रम स्थलों के निरीक्षण के बाद अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिएए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान ड्यूटी में जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री के रूट और मुख्य कार्यक्रम स्थलों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से लैस करते हुए मुख्य मार्गों, चौराहों और भीड़ वाले बिदुओं पर हाई रेजोल्यूशन सी.सीटीवी कैमरे लगाए गए है। कुरुक्षेत्र में ड्रोन और ग्लाइडर उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए डीजीपी ओपी सिंह, ए.डी जी पी. लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार, ए डी जी.पी. सी आई डी. सौरभसिंह, आई.जी. पी. सी आई डी. अशोक कुमार, आई जी पी अंबाला रेंज पंकज जैन, एस पी कुरुक्षेत्र नीतीश अवावाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ज्योतिसर और पुरुषोत्तमपुरा बाग का विस्तृत निरीक्षण किया

अब चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग से क्यों मुलाकात करेंगे डोनल्ड ट्रंप? सामने आई बड़ी वजह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चार हफ्तों में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे जहां सोयाबीन का मुद्दा महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि चीन सोयाबीन नहीं खरीद रहा है जिससे अमेरिकी किसानों को नुकसान हो रहा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि शी जिनपिंग ने टिकटॉक सौदे को मंजूरी दे दी है और अमेरिका का इस ऐप पर कड़ा नियंत्रण होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह चार सप्ताह में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात करेंगे और सोयाबीन का मुद्दा उनकी चर्चा का एक महत्वपूर्ण विषय होगा।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के किसानों को नुकसान हो रहा है, क्योंकि चीन बातचीत के कारणों से सोयाबीन नहीं खरीद रहा है और उन्होंने किसानों के साथ खड़े रहने की बात कही।

क्या बोले डोनल्ड ट्रंप?
ट्रुथ सोशल पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हमारे देश के सोयाबीन किसानों को नुकसान हो रहा है क्योंकि चीन केवल बातचीत के लिए सोयाबीन नहीं खरीद रहा है। हमने टैरिफ से इतना पैसा कमाया है कि हम उस पैसे का एक छोटा सा हिस्सा लेकर अपने किसानों की मदद करेंगे। मैं अपने किसानों को कभी निराश नहीं होने दूंगा! सुस्त जो बाइडेन ने चीन के साथ हमारे समझौते को लागू नहीं किया, जिसके तहत वे अरबों डॉलर के हमारे कृषि उत्पाद खरीदने वाले थे खासकर सोयाबीन। सब कुछ बहुत अच्छा होने वाला है। मुझे अपने देशभक्तों से प्यार है और हर किसान बिल्कुल ऐसा ही है! मैं चार हफ्तों में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलूंगा और सोयाबीन चर्चा का एक प्रमुख विषय होगा। सोयाबीन और अन्य पंक्ति फसलों को फिर से महान बनाएं!”

टिकृटॉक सौदे को मिली मंजूरी?
यह बात ट्रंप की ओर से 20 सितंबर को की गई घोषणा के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म के अमेरिका में संचालन जारी रखने के लिए टिकटॉक सौदे को मंजूरी दे दी है।

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था, “राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ मेरी अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने टिकटॉक सौदे को मंजूरी दे दी है। हम इस सौदे के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। हमें इस पर हस्ताक्षर करने होंगे; यह एक औपचारिकता हो सकती है। टिकटॉक सौदा होने वाला है और निवेशक इसके लिए तैयार हो रहे हैं।”

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का इस ऐप पर कड़ा नियंत्रण होगा और इस बात पर जोर दिया कि यह वॉशिंगटन के लिए बहुत अच्छा सौदा है।

ट्रंप ने कहा था, “हमारा नियंत्रण बहुत कड़ा होगा। यह एक अद्भुत चीज है जो बनाई गई है। मैं थोड़ा पूर्वाग्रही हूं क्योंकि सच कहूं तो मैंने इसमें बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे मुझे ऐसे आंकड़े मिले जो पहले कभी किसी ने सुने भी नहीं थे। इस देश के युवा इसे चाहते हैं। युवाओं के माता-पिता इसे बहुत चाहते हैं। इसलिए हम चीन के साथ समझौता करने में सक्षम रहे। यह हमारे लिए बहुत अच्छा सौदा है। मुझे उम्मीद है कि यह उनके लिए भी अच्छा सौदा होगा। ये अमेरिकी निवेशक हैं। वे आर्थिक रूप से बहुत प्रसिद्ध लोग हैं। उनका इस पर नियंत्रण होगा। मैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं क्योंकि वे एक सज्जन व्यक्ति थे। हमारे बीच अच्छे संबंध रहे हैं।”

चोट की वजह से टीम से बाहर हुए मार्कस स्टोइनिस, ऑस्ट्रेलिया को झटका…
वर्ल्ड कप के शुरू होने के बाद से खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला भी जारी है। लगभग हर टीम से खिलाड़ी चोटिल होकर वर्ल्ड कप से बाहर हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम का जिसके दमदार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।

इस कारण हुए बाहर –  ऑस्ट्रेलिया को बुधवार को पाकिस्तान के साथ वर्ल्ड कप का अपना चौथा मुकाबला खेलना है लेकिन उससे पहले ये खबर उसके लिए चिंताजनक है। भारत के खिलाफ मैच में स्टोइनिस की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिसके बाद उनकी जांच हुई और वे अस्वस्थ पाए गए। बता दें कि भारत के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के हाथों 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसी के साथ इसी मैच में स्टोइनिस ने 7 ओवर की गेंदबाजी में 62 रन लुटाकर कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के विकेट लिए थे।  बल्लेबाजी में वे कोई कमाल नहीं कर सके और शून्य पर आउट हो गए थे। स्टोइनिस के पूरे टूर्नामेंट में खेलने की संभावनाएं अभी भी बरकरार हैं। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया-ए  की टीम से इंग्लैंड दौरे के लिए जा रहे ऑलराउंडर मिशेल मार्श को स्टोइनिस के कवर के तौर पर बुलाया गया है।