वक्फ संशोधन बिल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 03 May 2025 08:54:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg वक्फ संशोधन बिल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 वक्फ संशोधन बिल के विरोध में बेगूसराय में प्रदर्शन, मोदी सरकार के विरोध में एनएच को किया जाम https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%ab-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a7-%e0%a4%ae/612223 Sat, 03 May 2025 08:51:19 +0000 https://livehalchal.com/?p=612223 बेगूसराय के हर हर महादेव चौक के पास प्रदर्शनकारियों की भीड़ हाथों में तिरंगा और बैनर तख्तियां लेकर हजारों की संख्या में जुट गई। प्रदर्शनकारियों ने वक्फ बिल के विरोध में नारेबाजी की। बेगूसराय की सड़कों पर वक्फ कानून 2025 के विरोध में मुसलमान समुदाय द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान जुटी …]]>

बेगूसराय के हर हर महादेव चौक के पास प्रदर्शनकारियों की भीड़ हाथों में तिरंगा और बैनर तख्तियां लेकर हजारों की संख्या में जुट गई। प्रदर्शनकारियों ने वक्फ बिल के विरोध में नारेबाजी की।

बेगूसराय की सड़कों पर वक्फ कानून 2025 के विरोध में मुसलमान समुदाय द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान जुटी भीड़ के कारण हर हर महादेव चौक NH 31 पर रुक-रुककर जाम लग रहा है। सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समुदाय के युवाओं और बुजुर्गों के हाथ में तिरंगा झंडा, वक्फ कानून 2025 को रद्द करने मांग, संविधान न बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के कारण ट्रैफ़िक चौक से कचहरी चौक तक सड़क पूर्णतया जाम, आम लोग काफ़ी परेशान हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वक़्फ़ संपत्ति हमारे पूर्वजों की संपत्ति है। केंद्र सरकार के द्वारा वक्फ कानून लाकर हमारे पूर्वजों की संपत्ति को हर अपने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान NH 31 और अन्य ब्रांच सड़कों पर जाम ना लगे इसके लिए कुछ कार्यकर्ता रोड पर ट्रैफिक मैनेज करने में जुटे हैं। हाथ में तख्ती लिए हुए कार्यकर्ताओं को बगल करते दिख रहे हैं। जिले भर से टेंपो बस बाइक ई रिक्शा समेत अन्य वाहनों से प्रदर्शनकारियों की भीड़ बेगूसराय जिला मुख्यालय में जुटी है। एक तरफ जहां हाथों में वक्फ कानून कानून को खत्म करने के विरोध में स्लोगन लिखी हुई तख्तियां है। वही प्रदर्शनकारियों के हाथ में तिरंगा झंडा भी है। इस भीड़ में सीपीआई का झंडा लेकर भी प्रदर्शनकारी अपनी मांग को लेकर सड़क पर उतरे हुए हैं।

इधर, बेगूसराय-पटना हाईवे (एनएच 31) पर दिन के 10 बजते ही जिले भर से छूट रहे प्रदर्शनकारियों के कारण यातायात की व्यवस्था चरमरा गई। मौके पर मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने लगातार यातायात व्यवस्था को ठीक करने का प्रयास किया। माइक से लगातार अनाउंस किया जा रहा है कि किसी भी प्रकार की आम आदमियों को कोई दिक्कत ना हो। हालांकि इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस वालों की कमी यहां पर साफ झलकती रही।

]]>
बिहार: वक्फ संशोधन बिल का चिराग के चाचा पारस ने कर दिया विरोध https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%ab-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9a/608800 Sat, 05 Apr 2025 07:30:20 +0000 https://livehalchal.com/?p=608800 बिहार में वक्फ संशोधन बिल पर सियासत जारी है। एक ओर सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के कई मुस्लिम नेता इस बिल के विरोध में अपना इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस अब इसके विरोध में खड़े हो गए हैं। बिहार में वक्फ संशोधन बिल को …]]>

बिहार में वक्फ संशोधन बिल पर सियासत जारी है। एक ओर सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के कई मुस्लिम नेता इस बिल के विरोध में अपना इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस अब इसके विरोध में खड़े हो गए हैं।

बिहार में वक्फ संशोधन बिल को लेकर सियासी घमासान जारी है। अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रमुख सहयोगी रह चुकी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी इस बिल के खिलाफ खड़ी हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ने वक्फ संशोधन बिल का विरोध कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं इस बिल का पुरजोर विरोध करता हूं। पारस के इस बयान ने एनडीए के अंदर मतभेद की बात को उजागर कर दिया है। एक दिन पहले ही सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के कई मुस्लिम नेताओं ने इस्तीफा दे दिया था। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के इस बयान ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है।

मैं वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करता हूं
एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके पशुपति पारस ने भारत की तुलना एक बगीचे से की। कहा कि भारत एक बगीचा है। इस बगीचे में सभी प्रकार के फूल खिलते हैं। इसी तरह इस देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख इसाई, दलित, महादलित, उच्च नीच, आगरा पिछड़ा सभी धर्म के लोग रहते हैं और सभी का अपना-अपना अधिकार है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जिस संविधान को बनाया था उसे संविधान के आधार पर सभी को जीने का मौलिक अधिकार है। इस विधेयक ने एक समुदाय की भावनाओं को आहत किया है।

स्वाभाविक तौर पर पार्टी में विरोध होगा
पारस ने कहा कि जदयू में खुद टूट है। भाजपा में हो चाहे जदयू में चाहे किसी भी राजनीतिक पार्टी में जितने भी अकलियत के लोग हैं, उनके मौलिक अधिकार का हनन हो रहा है। इसको लेकर स्वाभाविक तौर पर पार्टी में विरोध होगा। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि मेरे बड़े भाई दिवंगत रामविलास पासवान ने जी बिल का विरोध हमेशा से कर रहे थे। बता दें कि पारस के भतीजे ने इस बिल के समर्थन में चिराग पासवान ने वोट किया है।

]]>
मायावती बोलीं- वक्फ संशोधन बिल से हम सहमत नहीं https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%ab-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%a7/608628 Fri, 04 Apr 2025 05:26:02 +0000 https://livehalchal.com/?p=608628 वक्फ संशोधन बिल पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अगर इसका दुरुपयोग हुआ तो बसपा मुसलमानों के साथ खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि जनता को इसे समझने के लिए और समय देना चाहिए था। वक्फ संशोधन बिल पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि केंद्र सरकार इस बिल को जल्दबाजी में लाई है। …]]>

वक्फ संशोधन बिल पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अगर इसका दुरुपयोग हुआ तो बसपा मुसलमानों के साथ खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि जनता को इसे समझने के लिए और समय देना चाहिए था।

वक्फ संशोधन बिल पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि केंद्र सरकार इस बिल को जल्दबाजी में लाई है। अगर इस बिल को समझने के लिए जनता को और समय दिया जाता तो अच्छा होता।

एक्स पर जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि संसद में वक्फ संशोधन बिल पर सत्ता व विपक्ष को सुनने के बाद, निष्कार्ष यही निकलता है कि केन्द्र सरकार यदि जनता को इस बिल को समझने के लिए कुछ और समय दे देती तथा उनके सभी सन्देहों को भी दूर करके जब इस बिल को लाती तो यह बेहतर होता।

उन्होंने कहा कि यह दुःख की बात यह है कि सरकार ने इस बिल को बहुत जल्दबाजी में लाकर इसे पास कराया है। यह उचित नहीं और अब इस बिल के पास हो जाने पर यदि सरकारें इसका दुरुपयोग करती हैं तो फिर पार्टी मुस्लिम समाज का पूरा साथ देगी अर्थात् ऐसे में इस बिल से पार्टी सहमत नहीं है।

बता दें कि वक्फ संशोधन बिल को लोकसभा और राज्यसभा में पास कर दिया गया है अब जल्द ही मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।

]]>
बिहार: वक्फ संशोधन बिल के विरोध में धरने पर बैठे लालू-तेजस्वी https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%ab-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5/607544 Wed, 26 Mar 2025 08:33:47 +0000 https://livehalchal.com/?p=607544 बिहार में वक्फ संशोधन बिल को लेकर सियासत गरमा गई है। राजद समेत सभी विपक्षी दल के नेता इस बिल का विरोध कर रहे हैं। विधानसभा में राजद और भाकपा माले के विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। अब पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव मुस्लिम संगठनों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। पटना …]]>

बिहार में वक्फ संशोधन बिल को लेकर सियासत गरमा गई है। राजद समेत सभी विपक्षी दल के नेता इस बिल का विरोध कर रहे हैं। विधानसभा में राजद और भाकपा माले के विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। अब पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव मुस्लिम संगठनों के साथ धरने पर बैठ गए हैं।

पटना में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन जारी है। मुस्लिम संगठनों के लोग गर्दनीबाग धरनास्थल पर प्रदर्शन कर रहे। इससे राष्ट्रीय जनता दल ने अपना समर्थन दिया। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहुंचे और मुस्लिम संगठन के नेताओं के धरने पर बैठ गए।

इधर, तेजस्वी यादव ने मुस्लिम संगठनों के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता लालू प्रसाद यादव आपके साथ खड़े होने के लिए धरनास्थल पर आए हैं। चाहे हमारी पार्टी सत्ता में हो या नहीं। हमलोग इस बिल के विरोध में रहेंगे। विपक्ष ने विधानसभा और विधान परिषद में वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया है। हम लोग इस बिल को गैर संवैधानिक और अलोकतांत्रिक मानते हैं। कुछ लोग देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं, और उनकी पार्टी इस कानून को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

तेजस्वी बोले- आपलोग एक कदम उठाएंगे तो
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह भी बताया कि उन्होंने आज सदन में कार्य स्थगन प्रस्ताव लाकर इस बिल पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन सदन को स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमलोगों किसी भी हाल में नागपुरिया कानून को लागू नहीं होने देंगे। राष्ट्रीय जनता दल इस बिल के विरोध में मुस्लिम संगठनों के साथ मजबूती से खड़ा है और यदि वे एक कदम उठाएंगे, तो राजद के लोग चार कदम आगे बढ़ेंगे।

]]>
वक्फ संशोधन बिल: संसद की संयुक्त समिति की अगली बैठक 14-15 अक्तूबर को… https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%ab-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%82/583954 Sun, 06 Oct 2024 11:06:36 +0000 https://livehalchal.com/?p=583954 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने वक्फ संशोधन विधेयक की समीक्षा करने के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल से मुलाकात की। बैठक के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न चिंताएं जाहिर कीं और वक्फ प्रबंधन से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विस्तृत …]]>

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने वक्फ संशोधन विधेयक की समीक्षा करने के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल से मुलाकात की। बैठक के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न चिंताएं जाहिर कीं और वक्फ प्रबंधन से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विस्तृत सुझाव और प्रस्तावित सुधार प्रस्तुत किए।

वक्फ संशोधन विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति की दो दिवसीय बैठक 14 अक्तूबर से पार्लियामेंट एनेक्सी में होगी। समिति 14 अक्तूबर को जमीयत उलमा-ए-हिंद, दिल्ली के सुझावों पर सुनवाई करेगी और विशेषज्ञों की राय सुनेगी। इस समिति ने एडवोकेट विष्णु शंकर जैन, एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय को दिल्ली से और एडवोकेट वीरेंद्र इचलकरंजीकर को मुंबई से बुलाया है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के प्रतिनिधि 15 अक्तूबर को विधेयक पर समिति के समक्ष अपने मौखिक साक्ष्य दर्ज करेंगे।

इसके अलावा, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने वक्फ संशोधन विधेयक की समीक्षा करने के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय संयोजक शाहिद अख्तर ने किया। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय संयोजक और मीडिया प्रभारी शाहिद सईद, मदरसा, छात्र और युवा प्रकोष्ठ के समन्वयक इमरान चौधरी और मुस्लिम विद्वान ताहिर मुस्तफा शामिल रहे।

बैठक के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न चिंताएं जाहिर कीं और वक्फ प्रबंधन से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विस्तृत सुझाव और प्रस्तावित सुधार प्रस्तुत किए। साथ ही वक्फ संपत्तियों के अधिक पारदर्शी और प्रभावी प्रबंधन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि वक्फ संपत्तियों का मुस्लिम समुदाय के लाभ के लिए बेहतर उपयोग किया जा सके। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जगदंबिका पाल को विस्तृत डोजियर भी सौंपे, जिसमें इन मुद्दों और सिफारिशों को संरचित तरीके से रेखांकित किया गया है। इसमें वक्फ संपत्तियों की अधिक प्रभावी निगरानी और ऑडिटिंग, सामुदायिक हितों की सुरक्षा और संसाधनों के समान वितरण को सुनिश्चित करने के तरीकों पर सुझाव शामिल थे।

जगदंबिका पाल ने एमआरएम के प्रयासों की सराहना कर उनके सुझावों के महत्व को स्वीकार किया। उन्होंने समुदाय के भीतर सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एमआरएम के काम की सराहना की और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विधायी समीक्षा प्रक्रिया के दौरान उनके प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। बैठक आपसी सम्मान और पूरे मुस्लिम समुदाय के लाभ के लिए वक्फ प्रणाली में सुधार के लिए साझा प्रतिबद्धता के साथ संपन्न हुई।

]]>