वंदे मेट्रो ट्रेन – Live Halchal

इंटरसिटी की तर्ज पर चलेगी देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन
दैनिक रेल यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे वंदे मेट्रो (Vande Metro) ट्रेन चलाने जा रहा है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पहली वंदे मेट्रो ट्रेन जुलाई से पटरी पर दौड़ने लगेगी। प्रारंभ में इसे परीक्षण के तौर पर दो-तीन महीने तक चलाया जाएगा। उसके बाद अन्य रूटों पर चलाया जाएगा। परीक्षण के लिए अभी रूट का चयन नहीं किया गया है। अभी 50 ट्रेनें बनाकर तैयार है।

दैनिक रेल यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे वंदे मेट्रो ट्रेन चलाने जा रहा है। निर्माण पर तेजी से काम किया जा रहा है। मेट्रो की तर्ज पर चलाई जाने वाली ये ट्रेनें पहले चरण में देश के 124 शहरों को आपस में जोड़ेंगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पहली वंदे मेट्रो ट्रेन जुलाई से पटरी पर दौड़ने लगेगी। प्रारंभ में इसे परीक्षण के तौर पर दो-तीन महीने तक चलाया जाएगा। उसके बाद अन्य रूटों पर चलाया जाएगा।

50 ट्रेनें बनाकर तैयार

परीक्षण के लिए अभी रूट का चयन नहीं किया गया है। अभी 50 ट्रेनें बनाकर तैयार है। परीक्षण के दौर से गुजरते ही चार सौ अतिरिक्त वंदे मेट्रो का आर्डर दिया जाएगा। अगले दो-तीन वर्षों में चार सौ वंदे मेट्रो चलाने की तैयारी है। वंदे मेट्रो में कोचों की संख्या जरूरत के अनुसार होगी।

रेलवे की तैयारी चार, पांच, 12 और 16 कोच की है। जिस रूट पर यात्री ज्यादा होंगे, वहां की ट्रेन में 16 कोच होंगे। जहां कम से कम यात्री होंगे वहां चार कोच की ट्रेन होगी। पहली स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड वंदे मेट्रो को इंटरसिटी की तर्ज पर चलाया जाएगा। इनके जरिए उन शहरों को जोड़ा जाएगा, जो अधिकतम ढाई सौ किमी के फासले पर स्थित होंगे।

2031-32 तक खत्म होगी वेटिंग समस्या

ट्रेनों की अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा होगी और किराया सामान्य होगा। 2031-32 तक खत्म होगी वेटिंग समस्या ट्रेनों में वेटिंग की समस्या के बारे में रेल मंत्री ने बताया कि कोच, लोको और पटरियों के निर्माण का काम जब पूरा हो जाएगा, तब ट्रेनों में वेटिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। इसमें कम से कम सात से आठ वर्ष लगेंगे। मतलब 2031-32 तक ट्रेनों में वेटिंग समस्या खत्म हो जाएगी। सभी को कन्फर्म टिकट मिलने लगेगा। अभी प्रत्येक वर्ष पांच हजार किमी नई पटरियां बिछाई जा रही हैं। अगले वर्ष तक इसे बढ़ाकर छह हजार प्रति वर्ष करने का लक्ष्य है।

वंदे मेट्रो ट्रेन: 70 फीसदी काम पूरा, पहला प्रोटोटाइप इसी माह के अंत तक होगा तैयार
देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन मई में रेल ट्रैक पर सरपट दौड़ती दिखाई देगी। इसी माह के अंत तक पहला प्रोटोटाइप बनकर तैयार हो जाएगा। वंदे मेट्रो ट्रेन रैक में शामिल 16 कोच का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) के महाप्रबंधक(जीएम) एस. श्रीनिवास के नेतृत्व में वंदे मेट्रो ट्रेन का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है। श्रीनिवास ने ही वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का डिजाइन तैयार किया है।

उन्होंने दावा किया है कि पहले रैक को मई में रवाना कर दिया जाएगा। पहला प्रोटोटाइप इस महीने के अंत तक कारखाने में परीक्षण के लिए तैयार कर लिया जाएगा। 12 शेल (बाहरी ढांचा) का निर्माण किया जा चुका है, जिनकी इंटीरियर फर्नीशिंग हो रही है। 16 कोच का 70 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर लिया है। फिर इन कोचों को रेलवे की ओर से परीक्षण के लिए रखा जाएगा। इसके बाद इन भारतीय रेल के बेड़े में सेवा के लिए भेज दिया जाएगा।

अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा होगी
जीएम ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान नौ और वंदे मेट्रो ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा। वंदे मेट्रो ट्रेन को 250 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले इंटरसिटी यात्रियों की सुविधा के लिए भारत की पहली स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। वंदे मेट्रो ट्रेन वंदे भारत की तरह ही है। यह 16 वातानुकूलित डिब्बों वाली ट्रेन होगी, जिसकी अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा होगी। यह ट्रेन इंटरसिटी यातायात के उपयोगी ट्रेन साबित होगी।

हर कोच में 280 यात्रियों को ले जाने की क्षमता
हर कोच में 280 यात्रियों को ले जाने की क्षमता होगी। इनमें 100 बैठने और 180 खड़े होने वाले यात्री शामिल होंगे। पूरी ट्रेन में कुल 4,364 यात्री आसानी से सफर कर सकेंगे। 3 गुण 3 बेंच-टाइप सिटिंग अरेंजमेंट अधिकतम यात्रियों को आरामदायक सफर का लुत्फ उठाने में मदद करेगी। यात्री संचार को वरीयता देते हुए वंदे मेट्रो कोच इमरजेंसी स्थिति के मामले में ट्रेन चालक के साथ संवाद करने के लिए यात्री टॉक बैक सिस्टम से लैस होंगे। हर कोच में 14 सेंसर के साथ आग और धुआं का पता लगाने वाले सिस्टम उपलब्ध होगा। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए कोचों में व्हील-चेयर सुलभ शौचालय की सुविधा में मौजूद रहेगी। ट्रेन कवच प्रणाली से लैस होगी, जो टकराव को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण उपाय है।